बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्कूलों में छात्र छात्राओं मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने आसोतरा विद्यालय में 73 वे गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर ध्वजारोहण किया। बांठिया नेध्वजारोहण कर उपस्थित छात्र छात्राओं ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि आज हम यहां पर सभी एकत्रित होकर अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज का दिन भारत गणतंत्र रूप में घोषित किया गया था।
हमारे देश को स्वतंत्र करने के लिए बहुत से महापुरुषों ने संघर्ष करते करते अपनी कुर्बानी दे दी। और ये दिन इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हमारा देश 200 वर्षों के बाद अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया ताकि देश के सभी नागरिकों को अधिकार प्राप्त हो सके।और संविधान में सभी नियम, कानून बनाये गए। जिससे की सुचारु रूप से लागू भी कर दिया गया।उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में देश मे कोरोनो के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं।इस दौरान छात्र छात्राओं को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किए गए। इस दौरानमालाराम,देदाराम, मूठली के पूर्व सरपंच हाथीराम सहित अनेकों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment