पंचायती राज

Saturday, 30 July 2022

इनरव्हील क्लब ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इनरव्हील क्लब ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बालोतरा। इनरव्हील क्लब द्वारा सावन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्षा सुमित्रा खत्री ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय हिंगलाज कॉलोनी में सावन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। सचिव चित्रा श्रीमाली ने कहा की पर्यावरण की रक्षा आज हम सभी के लिए चुनौती है हमें अपने जिंदगी में एक पेड़ लगाना और उसका देखभाल करने का प्रतिज्ञा लेना चाहिए। चित्रा ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा भी लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें तो काफी हद तक पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर अंकुश लग सकता है। इस दौरान कल्पना माथुर, सीता गर्ग, प्रीति जैन, अनिता सहित क्लब सदस्या मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment