पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
पंचायती राज
▼
Tuesday, 19 July 2022
भाजपा जिलाध्यक्ष का मंडली मंडल का दौरा
भाजपा जिलाध्यक्ष का मंडली मंडल का दौरा
मडली
भाजपा कार्यकर्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान आज सावन के प्रथम सोमवार पर आज गोपेश्वर महादेव मठ थौब पधारे. भाजपा मंडल अध्यक्ष पचपदरा डूंगर देवासी के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पाद लेकर अभिषेक किया. और वैष्णव संप्रदाय की प्रथम गादी भगवान दास जी महाराज मौलप तालाब तिरसिगङी में हनुमान दास जी के चतुर्मास कार्यक्रम में जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर किया.
यहां सती माता मंदिर में खड़ेश्वर राजनाथजी महाराज के चतुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया बाप जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. चतुर्मास सेवा एवं प्रसाद लाभार्थी पंचायत समिति सदस्य मोहन सिंह जी द्वारा सभी पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में मंडली मंडल सीमा प्रवेश पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं थोब सरपंच खिमाराम पटेल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता झूमर लाल सार्जेंट पारसमल भंडारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी जिला महामंत्री सुखदेव जी नगर जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित सोशल मीडिया संयोजक धर्मेंद्र दवे मडंली मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी किसान मोर्चा नरपत सिंह सोढा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

No comments:
Post a Comment