पंचायती राज

Thursday, 20 January 2022

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल बालोतरा की बैठक आयोजित


 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल बालोतरा की बैठक आयोजित की गई। भाजपा मण्डल महामंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में हर मोर्चे की कार्यकारिणी गठन किया जाएगा। इसी के निमित आज इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच के साथ देश के नवनिर्माण में हर समय अग्रणी रहता है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता समर्पण भाव से सेवा के कार्य में तैयार रहते हैं । भाजपा हर जाति वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है जिसमें सभी जातियों को मान सम्मान दिया जाता है एवं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को और मजबूत बनाकर राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गौतम जीनगर पार्षद संपतराज धरी सिकंदर घुसर राहुल गोयल नरेंद्र महावर महेंद्र तवर लक्ष्मण खटीक मुकेश खींची गणपत मेघवाल पुखराज मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment