एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
शेरगढ़. उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 6 राज एनसीसी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली आजादी के अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत क्षेत्र में राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए निकाली गई है। रैली द्वारा हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
विद्यालय के एनसीसी अधिकारी हेम सिंह भाटी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा सभी एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रहित के सम्मान में कार्य करें। हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दें। हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75 साल की गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व और सम्मान है। तिरंगा रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है ।
एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न ओजस्वी नारों के माध्यम से हर घर तिरंगा लहराएंगे आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, दे सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है, तिरंगा है आन मेरी, तिरंगा है शान मेरी,मेरी माटी मेरा देश,वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे, नारो के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर व्याख्याता सुरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी,वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर,चम्पा लाल,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़,पुखराज,बाबू लाल,कनिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव, पंचायत शिक्षक नखत सिंह,सूरज भारती, हरिपाल सिंह,टीकम चंद सोनी सभी विद्यालय स्टाफ एवम् एनसीसी कैडेट्स छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment