Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts
Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts

Monday, 18 July 2022

सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न नरेगा कार्यो को भुगतान करने , बजरी आपूर्ति करवाने एवं कम दरों वाली फर्मो को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग

सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न नरेगा कार्यो को भुगतान करने , बजरी आपूर्ति करवाने एवं कम दरों वाली फर्मो को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग
बालोतरा सरपंच संघ ब्लॉक बालोतरा की बैठक सरपंच संघ अध्यक्ष जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायतों में आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ विधायक के नाम बालोतरा प्रधान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि बालोतरा पंचायत समिति की लगभग सभी ग्राम पंचायतों का नरेगा योजनान्तर्गत सामग्री मद में लाखों रुपयों का भुगतान पिछले काफी समय से बकाया है। जिस वजह से नरेगा कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो रहे है तथा लोगों को समय पर रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।अतः समस्त प्रकार का सामग्री मद का बकाया भुगतान अविलम्ब करावें तथा इस सम्बन्ध में आपके पंचायत समिति स्तर से की गयी कार्यवाही से भी हमें अवगत करावें, ताकि नरेगा कार्य सुचारु रुप से सम्पन्न करवाए जा सके। तथा पिछले काफी लम्बे समय से बजरी पर रोक लगी होने के कारण ग्राम पंचायतों के विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण के कार्य भी अपूर्ण पड़े है। इस सम्बन्ध में अनेकों बार आपको अवगत करवाए जाने के उपरान्त भी कोई समाधान नहीं हुआ है। अतः अविलम्ब बजरी आपूर्ति पर लगी रोक को हटवाने तथा बजरी आपूर्ति शुरु करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाने का मांग की ताकि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत आवास निर्माण कार्य एवं अन्य विभिन्न योजनान्तर्गत करवाए जाने वाले निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाए जा सके। तथा ग्राम पंचायतों में निर्माण सामग्री हेतु निविदा प्रक्रिया में कुछ व्यक्ति/फर्म व्यक्तिगत दुर्भावना एवं राजनीतिवश, ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यो में बाधा डालने हेतु अव्यावहारिक दरों पर निविदा लेने का प्रयास करते है तथा निविदा पूर्ण होने पर समय पर सामग्री आपूर्ति नहीं कर पाते है, तथा सामग्री भी निर्धारित गुणवत्ता पूर्ण नहीं होती है। इस वजह से समय पर विकास कार्यो पूर्ण हो पाते है तथा जिससे विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न होती है बीएसआर दर से 10ः से कम दर वाली फर्मो को ब्लेकलिस्टेड करने तथा उनकी धरोहर राशि जब्त करने की मांग की ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके एवं विभागीय विकास कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके।

Thursday, 15 February 2018

बंधक श्रमिकांे को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण दिलवाएंःनकाते

बंधक श्रमिकांे को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण दिलवाएंःनकाते



बाड़मेर। जिला बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बंधक श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, उनके पुनर्वास सहित खाद्य सुरक्षा मनरेगा योजना में जोड़ने सहित सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के बंधक श्रमिकों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित करवा कर स्वरोजगार दिलाने का प्रयास करवाएं। समिति सदस्य शंकरलाल दहिया ने बंधक श्रमिकों के आवास का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस सबंध में ग्राम पंचायतों से आबादी भूमि के संबंध में प्रस्ताव मंगवाकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने सदस्यों से कहा कि कहीं पर भी बंधक श्रमिकों की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। बैठक में सहायक श्रम आयुक्त शैलेन्द्र चारण, श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़, मगाराम चौधरी, कनिष्ट सहायक राजूसिंह चौहान, समिति सदस्य शंकरलाल दहिया, करनाराम मांजू, गेनाराम विरट, मांगीलाल उपस्थित रहे।

Friday, 19 January 2018

" मेढ़क पर्यावरण ,पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता के लिए प्रकृति का अनुपम सृजन"-डाॅ.केरी क्रेगर

" मेढ़क पर्यावरण ,पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता के लिए प्रकृति का अनुपम सृजन"-डाॅ.केरी क्रेगर



शासकीय विद्यालय गंगावास में फेस-टू-फेस साइंटिफिक इंटररएक्शन-2018 का आयोजन किया गया। 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पंजीकृत एवं शासकीय विद्यालय गंगावास द्वारा संचालित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान क्लब के अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह जाखड़ ने बताया कि मुख्य वक्ता "सेव द फ्राॅग " वर्ल्ड एसोसिएशन, सं.रा.अमेरिका के अध्यक्ष &  वैज्ञानिक डॉ० केरी क्रेगर ने पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता संरक्षण में मेंढक की भूमिका पर व्याख्यान देते हुए  मेंढक को प्रकृति का अनुपम सृजन बताया।मेंढक कई प्रकार के कीट-पतंगों को खाकर बीमारीयों से रक्षा करता है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को मानव सभ्यता की रक्षा के लिए अत्यावश्यक बताया।
विशिष्ट अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. के.के.शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में मूक प्राणियों की भूमिका के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर यशोधरा शर्मा ने प्रकृति संरक्षण के बारे में बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य हरिश चन्द्र 'धीर' ने पर्यावरण संरक्षण में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अमूल्य धरोहर बताया। संचालन डाॅ.ए.पी.जे.कलाम विज्ञान क्लब अध्यक्ष डाॅ. पूनम सिंह जाखड़ ने किया। स्वागत उद्बोधन आशुतोष गांगुली  एवं  आभार विज्ञान क्लब सचिव सफी खान ने ज्ञापित किया ।  इस अवसर पर व्याख्याता  राधा किशन विश्नोई, नंद किशोर, हरिश चन्द्र, आशुतोष गांगुली, पूनम सिंह जाखड़, सफी खान, गौतम भाटिया, भारती दवे, लीला जांगिड़, प्रीतम चौहान, जमना कुमारी, कुसुमलता, प्रमिला विश्नोई तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुखराम विश्नोई, सागरराम विश्नोई एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Sunday, 14 January 2018

सामान्य ज्ञान व निबंध लेखन परीक्षा सम्पन्न 1481 प्रतिभागियों ने लिया भाग

किसान केसरी स्व. बलदेवराम मिर्धा जयंती को लेकर सामान्य ज्ञान व निबंध लेखन परीक्षा सम्पन्न

1481 प्रतिभागियों ने लिया भाग, दो स्तर में आयोजित हुई परीक्षा





बालोतरा। किसान केसरी स्व. बलदेवराम मिर्धा जयंती के उपलक्ष मंे वीर तेजा विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के वीर तेजाजी छात्रावास में  सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समुदायों के 1481 प्रतिभागियो ने भाग लिया।
परीक्षा प्रभारी जसराज सारण ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो ग्रुपों में किया गया जिसमें कक्षा 6 से 10 तथा दूसरे वर्ग में कक्षा 11 से स्नात्क तक रखा गया जिसमें शहर की विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान वीर तेजा विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती मदन कौर, गिडा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, मूलाराम सियाग, हुकमाराम भूंकर, पुरखाराम बांगडवा, जाट नवयुवक मंडल अध्यक्ष भंवरलाल बेनीवाल ने परीक्षा का निरीक्षण किया तथा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए श्रीमती मदन कौर ने कहा कि छात्रावास प्रागंण में सर्वसमाज की प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान परीक्षा और किसानांे की समस्याओं से जुडा विषय रखा गया जिसमें आप सभी ने उत्साह से भाग लिया। हमारा प्रयास रहता हैं कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर पर पहुंचाया जावे।
शहर की विभिन्न स्कूलो केें विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान व निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए शिक्षक हेमन्त सोनी, वीरमाराम विष्नोई, बाबूसिंह राजपुरोहित, नारणाराम गेंवा, ठाकराराम प्रजापति, सम्पतराज मेघवाल, डॉ. रामेष्वरी, लादाराम गोदारा, प्रहलादराम तरड, शेखर चौधरी, चौखाराम गोदारा सहित कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जाट नवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी बंशीलाल जांगू ने बताया कि इस दौरान प्रहलादराम धतरवाल, वगताराम जांगू, चुन्नीलाल काकड, सताराम सारण, जोगाराम सारण, सतपाल लामोरिया, खैराज राम हुड्डा, करनाराम मांजू, खींयाराम चौधरी, सुरेश सियाग, निम्बाराम सियाग,  सुरेश गोदारा, विमला चौधरी, बाबूलाल बेनीवाल, भोमाराम सारण, रेखाराम गुर्जर, गणेश चौधरी सहित कई जने उपस्थित रहे।

Wednesday, 3 January 2018

वर्षो से रिक्त चल रहा है एएनएम का पद, ग्रामीण परेषान


वर्षो से रिक्त चल रहा है एएनएम का पद, ग्रामीण परेषान

सेलता गांव व ढाणियों के लोग है परेषान

भैरूसिंह भाटीजैसलमेर। ग्राम पंचायत खींवसर अंतर्गत सेलता गांव में वर्ष 2004 में एएनएम की नियुक्ति की गई थी। जिसको राजनैतिक कारणों से वहां से हटा दिया गया था। उसके बाद से सेलता गांव में एएनएम का पद रिक्त पड़ा है। जिसके चलते यहां के वाषिन्दों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में छोटी सी बीमारी होने पर लोगों को सीधा जिला मुख्यालय आना पड़ता है। जबकि आपात स्थिति में तो लोगों की जान पर बन आती है। रिक्त चल रहे एएनएम के पद से सेलता गांव के अलावा मोती किलों की ढाणी, बेलदारों की ढाणी, हरचंदराम की ढाणी, गोविन्दाराम की ढाणी आदि इलाके के लोगों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 
सेलता गांव सहित आस-पास ढाणियों के लोगों ने समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, प्रषासनिक अधिकारियों व चिकित्सा विभाग से एएनएम लगाने की मांग की परंतु उनकी इस जायज मांग आज दिन तक अधूरी है। मोती किलों की ढाणी निवासी फतेहसिंह, गेमरसिंह, लालसिंह, पदमसिंह, पीरसिंह, खेतसिंह, शोभसिंह, षिवनाथसिंह आदि ने बताया कि प्रषासन को बार बार अवगत करवाये जाने के बाद भी हमारे यहां एएनएम का पद रिक्त चल रहा है। 

सम्पर्क पोर्टल पर भी नहीं हुई सुनवाई

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली षिकायतों का वैसे भी गोलमाल जवाब दिया जाता है। ऐसा ही मोती किलों की ढाणी के लोगों द्वारा पोर्टल पर दर्ज कराई गई षिकायतों का हाल रहा। यहां के ग्रामीणों ने रिक्त एएनएम का पद भरने की मांग को लेकर कई बार पोर्टल पर षिकायते दर्ज करायी गई। लेकिन उसका नतीजा सिफर ही निकला। सम्पर्क पोर्टल पर षिकायत नम्बर 11170532777853 और इसके पष्चात हाल ही में षिकायत नम्बर 0118532962736 दर्ज करवाई गई।

ओर इनकी है मजबूरी

जैसलमेर जिले में 180 एएनएम के पद रिक्त है। इस संबंध में स्थानीय विधायक, जिला प्रषासन सहित चिकित्सा विभाग की ओर से राज्य सरकार को लिखा गया है। 
एनआर, नायक
  1. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

Wednesday, 25 October 2017

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किये

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किये

देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की




 जैसलमेर। लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने बुधवार को  जैसलमेर जिले में सुप्रसिद्व लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। उन्होंनें बाबा की समाधि पर चादर एवं प्रसाद चढाया तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
लोकसभा अध्यक्ष को पुजारी दाउ भा छंगाणी ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत् पूजा अर्चना करवाई एवं पवित्र झारी का जल आचमन करवाया। लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा की समाधि की परिक्रमा की एवं अखण्ड जोत के दर्शन किए। उन्हाेंनें मन्दिर परिसर में स्थित बाबा के अन्नय भक्त डालीबाई मन्दिर के दर्शन किए। उन्होंनें मन्दिर में बाबा के भक्त रिखियों से बाबा रामदेव का प्रसिद्व भजन ‘‘ खमा-खमा.........रूणिचेरा धनिया ‘‘ भी पूरे भक्ति भाव से सुना।लोकसभा अध्यक्ष ने पानी से भरे पवित्र रामसरोवर तालाब का अवलोकन किया। लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा रामदेव जी पेनोरमा का किया अवलोकन

लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने बाबा की समाधि के दर्शन के पश्चात राज्य सरकार के राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित लोकपूज्य बाबा रामदेव जी के पेनोरमा का अवलोकन किया एवं उन्होंने बाबा के इतिहास एवं चमत्कारी परचों से रंगीन चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं इस पेनोरमा की सराहना की। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि वे बाबा रामदेव जी के समाधि के दर्शन तथा उनकी जीवनी की चित्र प्रदर्शनी देखकर धन्य हो गई है। उन्हाेंने यह भी लिखा कि सम्पूर्ण भारत में ऎसे अनेक महान संतों ने समय-समय पर जन्म लेकर भारत की रक्षा की और भारत को धन्य बनाया।
लोकसभा अध्यक्ष को पोकरण विधायक  शैतानसिंह राठौड एवं समाजसेवी  जुगलकिशोर व्यास ने लोकदेवता बाबा रामदेव के इतिहास एवं चमत्कारोंं की जानकारी प्रदान की।
लोकसभा अध्यक्ष के रामदेवरा हैलीपेड पहुंचने पर जिला कलक्टर जैसलमेर कैलाश चन्द मीना, पुलिस अधीक्षक  गौरव यादव ने उनकी अगुवानी की। यहां पर पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, समाजसेवी श्री जुगलकिशोर व्यास, सरपंच रामदेवरा श्रीमती भूरीदेवी मीना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने  गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। लोकसभा अध्यक्ष को हैलीपेड पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

Sunday, 15 October 2017

ग्रामीणजन एकजुटता से विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करायें

सरकार गांव एवं ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास हेतु पुरजोर प्रयासरत




जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि राज्य सरकार गांव एवं ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए पुरजोर प्रयासरत है, इस हेतु ग्रामीणजन एकजुटता से विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करायें।

ग्रामीण विकास मंत्री शनिवार को चूरू तहसील के ग्राम मेघसर, बीनासर, पोटी, सहनाली बड़ी एवं सहनाली छोटी में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने गांव मेघसर में 6 लाख रुपये की लागत से शहीद भींवराज राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष, 35 लाख रुपये की लागत से श्मशान भूमि की चार दीवारी, 15 लाख रुपये की लागत से खुर्रा निर्माण एवं 12 लाख रुपये की लागत से गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए निर्मित नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों में गांव में एक करोड़ 24 लाख 85 हजार रुपये के विकास कार्य पूर्ण कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में पट्टा वितरण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को घर बैठे पट्टे जारी करने से ग्रामीण ऋण प्राप्त कर अपना रोजगार प्राप्त कर रहे है। ग्रामीणों को जागरुक होकर अपने श्रमिक कार्ड बनाने चाहिए ताकि केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गांव मेघसर में इन्टरलॉक खुर्रा, पशु चिकित्सा केन्द्र, सी.सी. सड़क, हरिजन बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण, आर.ओ. प्लांट एवं ट्यूबवैल की घोषणा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नरेगा योजना में 150 घरों पर 2 सफाई कर्मचारी नियुक्त कर गांव में स्थाई स्वच्छता की व्यवस्था की जायेगी ताकि गांव स्वच्छ रहेगा तो देश स्वच्छ हो सकेगा।

बीनासर ः अनाज भण्डार संग्रहण केन्द्र का उद्घाटन ः- ग्रामीण विकास मंत्री ने गांव बीनासर में 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित अनाज भण्डार संग्रहण केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में कहा कि गत तीन वर्षों में गांव में 163 लाख 55 हजार के विकास कार्यों को मूर्त रूप देेने से गांव की कायापलट नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि गांव में पट्टा वितरण शिविर में 250 पट्टे जारी कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है

पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय में कमरा निर्माण, हरिजन श्मशान घाट की चार दीवारी, ढाणियों का विधुतीकरण, गौरव पथ, विद्यालय का क्रमोन्नत, घर-घर मीठा पानी सप्लाई करने की घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक हर गरीब व कमजोर व्यक्ति को छत मिलेगी।

पोटी ः सामुदायिक भवन का उद्घाटन ः- पंचायती राज मंत्री ने गांव पोटी में सामुदायिक विकास भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि गांव में 134 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गये हैं तथा 55 लाख के स्वीकृत कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि गांव की एकजुटता विकास कार्यों के मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक कार्ड, पट्टा वितरण शिविर में हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों के लिए पुरजोर प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विधायक कोष से सामुदायिक केन्द्र, विद्यालय में कमरा एवं हरिजन बस्ती में ट्यूब वैल की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार गांव एवं ग्रामीणों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं, अभियान, शिविर एवं कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ गांवों को ‘स्मार्ट विलेज’ के रूप में विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत तीन वर्षों में गांवों में गौरव पथ, सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित कर ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया करा रही है। विक्रमसिंह कोटवाद ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की मंशा है कि हर गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए किसानों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रही है। डॉ. वासुदेव चावला ने ग्रामीणों से कहा कि वे एकजुटता एवं जागरुकता से गांव के विकास के लिए अपनी भागीदारी दर्ज करावें ताकि गांव में अधिकाधिक विकास कार्य हो सके।

सहनाली छोटी व बड़ी में विकास कार्य ः- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने चूरू तहसील के ग्राम सहनाली बड़ी में सामुदायिक भवन, श्मशान भूमि की चार दीवारी एवं आर.ओ.प्लांट का उद्घाटन एवं 60 लाख रुपये की लागत के किसान पथ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह में ग्रामीणों से कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता से विकास कार्यों में अपनी भागीदारी दर्ज करायें।

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नायकों की धर्मशाला, सहनाली बड़ी से जुहारपुरा तक सड़क, इन्टरलॉक खुर्रा एवं सामुदायिक भवन में एक कमरा निर्माण की घोषणा की।
पंचायती राज मंत्री ने गांव सहनाली छोटी में 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित गौरव पथ का उद्घाटन करते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाने के लिए ग्रामीणों को सकारात्मक प्रयासों की जरूरत है।

इस दौरान समाजसेवी सर्वश्री ताराचन्द भामू, बलवीर सिंह ढाका, ग्राम सरपंच (बीनासर) हनुमानसिंह, सरपंच (सहनाली बड़ी) ताराचन्द सिहाग, करणीसिंह रायपुरिया सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Friday, 6 October 2017

पुष्कर में सर्वसमाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री का ‘जनसंवाद‘


पुष्कर में सर्वसमाज के लोगों के साथ मुख्यमंत्री का ‘जनसंवाद‘

खिलेगा पुष्कर, निखरेगा पुष्कर - मुख्यमंत्री


जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना के अनुरूप विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर क्षेत्र का विकास करेगी तथा अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर इसे संवारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पवित्र पुष्कर सरोवर के घाटों के सौंदर्यकरण तथा गंदे पानी की समस्या को दूर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
श्रीमती राजे ‘मुख्यमंत्री जनसंवाद‘ के तहत शुक्रवार को अजमेर जिले के पुष्कर में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं। पूरे दिन श्रीमती राजे ने पुष्कर क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनसे सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो श्रद्धालु पुष्कर क्षेत्र में आएं वे संतुष्टि के साथ एक अलग एहसास लेकर जाएं। इसके लिए यहां के लोगों को भी सरकार का सहयोग करना होगा।

दलितों की तरक्की से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री जनसंवाद’ कार्यक्रम की शुरूआत दलित समाज से की। सबसे पहले उन्होंने दलित समाज के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दलितों की तरक्की से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी। इस सोच के आधार पर हमारी सरकार काम कर रही है। बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों को साकार करते हुए हमारी सरकार निरन्तर दलित उत्थान में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि जब तक 36 की 36 कौमों और सब मजहबों का विकास नहीं होगा तब तक प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता। दलित समाज ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। दलित समाज भी हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। देश के अनेक उच्च पदों पर दलित समाज के लोग पदस्थापित हैं जो दलित समाज के लिए गर्व की बात है।

प्रदेशवासियों की तकलीफें दूर करना मेरा फर्ज 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 7 करोड़ से अधिक लोगों को मैंने अपना परिवार माना है और मुखिया होने के नाते परिवार के सभी सदस्यों से सीधा संपर्क कर उनकी तकलीफें जानना और उनको दूर करना मेरा फर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर व्यक्ति को साथ लेकर हमें राजस्थान को नया प्रदेश बनाना है। ‘मुख्यमंत्री जनसंवाद’ कार्यक्रम सर्वसमाज के लोगों का अपने परिवार की मुखिया से सीधे जुड़ने और सरकार के बारे में अपना फीडबैक देने का जरिया है। इससे पता चलेगा कि जमीनी स्तर पर वास्तविकता क्या है। साथ ही, आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण में भी मदद मिलेगी।

मौके पर हल हुई पानी की समस्या

अजमेर जिले की श्रीनगर पंचायत समिति के अरड़का गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव में पानी की समस्या है और बीसलपुर का पानी भी नहीं आता। यह सुनकर श्रीमती राजे ने मौके पर ही 80 लाख रूपये से पानी की टंकी बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए राज्यसभा सांसद कोष से भी मदद ली जाए।

सीधा संवाद करे ऎसा मुख्यमंत्री पहली बार


इस अवसर पर सर्वसमाज के लोगों ने श्रीमती राजे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें किसी मुख्यमंत्री को व्यक्तिशः अपनी छोटी से छोटी समस्याएं और सुझाव बताने और उनसे सीधा संवाद करने का मौका मिला है। सर्वसमाज के लोगों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री  यूनुस खान, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक  सुरेश रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लगाई किसान चौपाल

बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लगाई किसान चौपाल

झालावाड में सुनी जन समस्याएं

रायपुर में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी।
गिडा। बायतू विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के गृहक्षेत्र में किसान चौपाल लगा कर किसानों की परिवेदनाएं सुनी। गौरतलब रहे हाडौती क्षेत्र में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के सामने भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी हाड़ोती क्षेत्र में किसानों की चौपाल लगाकर राज्य सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे हैं।

झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में लगाई किसान चौपाल

शुक्रवार को विधायक चौधरी ने मुख्यमंत्री के $गृह क्षेत्र झालरापाटन के रायपुर में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों कि हितो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा योजना लागू कर किसानों को राहत प्रदान की। उन्होने कहा कि स्वामीनाथन आयागे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों के हितों का ध्यान रख रहा हैं। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल के शासन में सिर्फ  और सिर्फ गरीबों के शोषण का काम किया है। इस दौरान झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



Sunday, 1 October 2017

किसानों की कर्ज माफी के संदर्भ में लिये जाने वाले निर्णय के लिए 

डॉ. रामप्रताप की अध्यक्षता में कमेटी गठित 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किसान प्रतिनिधियों की राज्य सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद हुए समझौते के अनुरूप किसानों के पचास हजार रूपये तक कर्ज माफी की मांग के संदर्भ में लिए जाने वाले निर्णय के लिए जिस कमेटी की घोषणा की थी, उसका गठन कर दिया गया है। जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप की अध्यक्षता में गठित यह उच्चस्तरीय विशेषज्ञ एवं तकनीकी कमेटी किसानों की कर्ज माफी के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल सहित अन्य राज्यों में अपनाई गई प्रक्रिया का राजस्थान के संदर्भ में अध्ययन, परीक्षण एवं विश्लेषण तथा सभी संबंधित पक्षकारों से विचार-विमर्श कर एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी।

इस 11 सदस्यीय कमेटी में उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, कृषि मंत्री  प्रभुलाल सैनी, सहकारिता मंत्री  अजय किलक, ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, विधायक  अशोक परनामी, डिस्कॉम्स चेयरमैन  श्रीमत पांडे, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त  डीबी गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव कृषि श्रीमती नीलकमल दरबारी, प्रमुख शासन सचिव सहकारिता  अभय कुमार को सदस्य एवं प्रमुख शासन सचिव आयोजना  अखिल अरोड़ा को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में अध्यक्ष की पूर्वानुमति से विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाये जा सकेंगे। 

Sunday, 10 September 2017

ऊष्ट्र प्रजनन प्रोत्साहन योजना, बजट के अभाव में अटकी पहली किश्त की राशि

ऊष्ट्र प्रजनन प्रोत्साहन योजना

बजट के अभाव में अटकी पहली किश्त की राशि

2655 आवेदन, सिर्फ 328 को ही हुआ पहली किश्त का भुगतान 

गिड़ा। प्रदेश में ऊंटो की घटती संख्या लेकर चिंतिंत राज्य सरकार ने पशुपालकों को प्रोत्साहन करने को लेकर ऊष्ट्र प्रजनन प्रोत्साहन योजना शुरू की गई। गत वर्ष 2 अक्टूबर 2016 से प्रारंभ की गई योजना में बाड़मेर जिले में अब तक 26 सौं से अधिक प्रस्ताव आ चुके है, लेकिन सिर्फ 328 ऊंट पालकों को ही पहली किश्त का भुगतान किया गया हैं। बजट के अभाव में योजना का के्रेज ऊंट पालकों में नही रहा हैं। वहीं विभाग ने प्राप्त सभी आवेदनों में सभी ऊंटो का टैग लगाने का काम पूरा कर दिया हैं, लेकिन भुगतान राशि नही मिलने से ऊंट पालक निराश हैं। सभी आवेदनों की पहली किश्त के लिए करीबन 69 लाख 81 हजार रूपये की राशि की जरूरत हैं, जबकि योजना शुरु हुए एक साल होने वाला हैं।

क्या हैं योजना

राज्य सरकार ने ऊष्ट्र प्रजनन प्रोत्साहन योजना शुरु करते हुए ऊंट पालकों को 10 हजार रूपये की राशि तीन किश्तों में दी जानी है। इसके लिए ऊंटनी के प्रजनन के बाद टोडिये की आयु 1 माह होने पर 3 हजार की पहली किश्त, टोडिये की उम्र 9 माह होने पर दूसरी किश्त की राशि 3 हजार तथा 18 माह की आयु पूर्ण होने पर 4 हजार रूपये की राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया हैं। प्रोत्साहन राशि ऊंट पालक के सीधे ही बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही भामाशाह पशु बीमा योजना के तहत ऊंट का बीमा भी किया जा रहा हैं। 

बाड़मेर जिले में आए 2655 आवेदन

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले में अब तक 2655 आवेदन आये हैं इन सभी आवेदनों की टैंगिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। इनमें से 328 पशुपालकों को पहली किश्त का भुगतान किया जा चुका हैं। विभाग के पास अभी तक 2327 ऊंट पालकों को पहली किश्त के भुगतान इंतजार हैं। टोडियों की उम्र के हिसाब से पहली किश्त का भुगतान टोडिये की उम्र 1 माह निर्धारित हैं, अब तक अधिकांश टोडियों की उम्र 9 माह से अधिक हो चुकी हैं उनको दूसरी किश्त दी जानी हैं, लेकिन पहली किश्त के भी लाले पड़ रहे हैं।

ऊंट के मुह में जीरा साबित हो रही हैं राशि

ऊंट पालकों को पहली किश्त की राशि बांटने के लिए 69 लाख 81 हजार रूपये की दरकरार हैं, जिनमें से सिर्फ 26 लाख की राशि अभी विभाग के पास आई हैं, जो महज ऊंट में मुह में जीरे के समान हैं, बताया जा रहा हैं कि ऊंट पालकों को दूसरी किश्त जमा करवाने का समय भी नजदीक आ चुका हैं, लेकिन पहली किश्त भी अभी दूर ही हैं। 

इनका कहना हैं

328 को पहली किश्त का भुगतान किया जा चुका हैं, अभी 26 लाख का बजट आया हैं इसको प्राथमिकता के साथ  ऊंट पालकों के खाते में हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
डॉ. युग भूषण वधवा
संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बाड़मेर

Thursday, 17 August 2017

राजस्थान रिफाइनरी परियोजना

प्रदेश के फायदे की रिफाइनरी को केन्द्र से मिली मंजूरी 

 

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर समझौता पत्र पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा तथा एचपीसीएल की ओर से निदेशक (वित्त)  जे. रामास्वामी ने हस्ताक्षर किए

 मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एचपीसीएल के साथ कम्पनी गठन का करार

जयपुर। राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने के एक दिन बाद गुरुवार को राजस्थान सरकार तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच बाड़मेर रिफाइनरी के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अनुसार एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड नाम से संयुक्त उद्यम कम्पनी बनेगी जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस परियोजना पर 43 हजार 129 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर समझौता पत्र पर राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्रीमती अपर्णा अरोरा तथा एचपीसीएल की ओर से निदेशक (वित्त)  जे. रामास्वामी ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिफाइनरी की स्थापना के लिए अब तक की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के बाद रिफाइनरी के काम में और तेजी लाई जाए।

रि-नेगोशिएशन के कारण निवेश पर आय 2 की बजाय 12 प्रतिशत

श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी के लिए सभी जरूरी स्वीकृतियां तय समय सीमा में प्राप्त कर ली जाएंगी और हमारा प्रयास है कि उसके बाद भूमि पूजन करवाकर शीघ्र काम शुरू करवा दिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों और एचपीसीएल के बीच राज्यहित में सकारात्मक सोच के साथ हुए रि-नेगोशिएशन के परिणामस्वरूप इस परियोजना की लागत में 40 हजार करोड़ रुपये की महत्त्वपूर्ण बचत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि शर्तों के पुनर्निर्धारण के बाद अब राज्य को पूर्ववर्ती समझौते में तय किए गए दो प्रतिशत की बजाय 12 प्रतिशत रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (निवेश पर आय) मिलेगा।

रिफाइनरी क्षेत्र में कौशल विकास केन्द्रों से जुड़ेंगे युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर रिफाइनरी बीएस-6 मानक के पेट्रो उत्पाद बनाने वाली देश की पहली रिफाइनरी परियोजना होगी जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को आईटीआई तथा कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी और उससे जुड़े उद्योगों में रोजगार पाने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की स्थापना की संभावना भी तलाशी जाए।

पश्चिमी राजस्थान बनेगा सहायक उद्योगों का हब

श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान के कच्चे तेल से पेट्रोलियम तथा कई तरह के पेट्रो-केमिकल उत्पाद तैयार करने के लिए स्थापित की जा रही इस परियोजना से न केवल बाड़मेर अपितु पूरे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान पेट्रोलियम सहायक उद्योगों के हब के रूप में उभरेगा जिससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे। इसके लिए उन्होंने उद्योग विभाग को विशेष प्रयास कर स्थानीय लघु उद्यमियों को सहायक उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। हस्ताक्षर समारोह के दौरान जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और खान एवं पेट्रोलियम राज्यमंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह, मुख्य सचिव  अशोक जैन, एचपीसीएल के सीएमडी एमके सुराणा और राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम एनसी गोयल सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव तथा एचपीसीएल और खान एवं पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

रिफाइनरी की ओर तेजी से बढ़ते कदम

•18 अप्रैल, 2017 को नये सिरे से एमओयू के बाद परियोजना पर तेज गति से अमल के लिए 22 मई, 2017 को टास्क फोर्स का गठन।
•समिति ने मूलभूत जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें की।
•16 अगस्त, 2017 को केन्द्र सरकार ने परियोनजा को स्वीकृति प्रदान की।
•17 अगस्त, 2017 को रिफाइनरी के लिए संयुक्त उद्यम करार पर हस्ताक्षर।
•4813 एकड़ भूमि की बाउण्ड्री वॉल के लिए निविदा जारी कर काम शुरू।
राजस्थान की रिफाइनरी में क्या है खास
•देश की पहली परियोजना जहां रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स एक साथ।
•4 वर्ष की रिकॉर्ड अवधि में पूरा होगा काम। देश की पहली बीएस 6 मानकों वाली रिफाइनरी परियोजना।
•रिफाइनरी के वेस्ट पेटकोक से बनेगी बिजली। 270 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा।
•रिफाइनरी के अलावा सहायक उद्योगों में मिलेंगे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर।
•रिफाइनरी परिधि क्षेत्र में बनेगा ग्रीन जोन। साथ ही, नवीन औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा।  

Wednesday, 9 August 2017

चिकित्सा मंत्री ने ली जालोर, बाड़मेर, पाली और सिरोही जिलों की समीक्षा बैठक बाढ़ प्रभावित



चिकित्सा मंत्री ने ली जालोर, बाड़मेर, पाली और सिरोही जिलों की समीक्षा बैठक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए धन की कोई कमी नहीं चिकित्सा विभाग से जुडे़ प्रस्ताव तत्काल होंगे स्वीकृत

जयपुर। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों से चिकित्सा विभाग संबंधित़ जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उन्हें तत्काल स्वीकृत कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपलब्ध बजट खर्च कर नए प्रस्ताव भेज दें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में किसी तरह की कोताही नहीं हो।
सराफ रविवार को जालोर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रभावित जिलों बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली में चिकित्सा विभाग तथा पशुपालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बेहद गंभीर है और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 
बाढ़ प्रभावित जिलों में 187 नए डॉक्टरों की नियुक्ति
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में अब डॉक्टरों की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि चारों जिलों में मेडिकल ऑफिसर तथा विशेषज्ञ चिकित्सक सहित कुल 187 नए डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत डॉक्टरों ने पदस्थापन स्थान पर ज्वाइनिंग दे दी है। उन्होंने कहा कि यदि 12 अगस्त तक कोई डॉक्टर ज्वाइन नहीं करेगा तो उसके स्थान पर वेटिंग लिस्ट से नए डॉक्टरों का पदस्थापन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जालोर में 37, बाड़मेर में 65, सिरोही में 22 तथा पाली में 63 नए डॉक्टर लगाए गए हैं। 
कलेक्टर आवश्यकता के अनुसार कर सकेंगे डॉक्टरों का पदस्थापन
सराफ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के हर क्षेत्र में डॉक्टरों की संख्या समान रहे, इसके लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत कर दिया गया है कि वे हर क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार डॉक्टरों को पदस्थापित कर सकेंगे ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग हो और रोगियों को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने बाड़मेर के चौहटन में स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा सिवाना में दो विशेषज्ञ चिकित्सक 3 दिन में नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ की भी कोई कमी नहीं रहेगी। शीघ्र ही 2400 कार्मिकों की नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही 2650 एएनएम की भर्ती भी अंतिम चरण में है।
जालोर में 20 अतिरिक्त मेडिकल टीम के आदेश
सराफ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित चारों जिलों में त्वरित राहत के लिए कुल 234 मेडिकल टीमों को लगाया है,जो लगातार इन क्षेत्रों में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। अब तक 87 हजार 457 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।जिला कलेक्टर श्री एल.एन. सोनी ने जब बैठक में जालोर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दुर्गमता और विकटता से अवगत करवाया तो चिकित्सा मंत्री ने जालोर में तत्काल 20 अतिरिक्त मेडिकल टीम लगाने के आदेश दिए।
क्षतिग्रस्त स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के प्रस्ताव भेजें
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित चारों जिलों में चिकित्सा सुविधाओं के लिए एक करोड़ रूपए से अधिक का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी बजट की आवश्यकता हो तो सीएमएचओ शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेज दें।इन प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान अगर कोई स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ है तो उसकी मरम्मत के प्रस्ताव भी शीघ्र भिजवा दें। 
चारों जिलों में प्रचुर मात्रा में दवाइयां उपलब्ध
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक वी.के. माथुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में कीटनाशक पायरेथ्रम, टेमीफोस, आरडीटी किट, ब्लीचिंग पाउडर, क्लोरिन टेबलेट, ओआरएस पैकेट एवं अन्य दवाइयां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही चारों में 26 चिकित्सक एवं 27 पैरामेडिकल स्टाफ अन्य जिलों से लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चारों जिलों में फोगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
चिकित्सा मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
बैठक से पहले चिकित्सा मंत्री सराफ ने जालोर के जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों,लैब,आईसीयू,मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा केंद्र आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। 

पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद और राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष-प्रो.सांवर लाल जाट का नई दिल्ली में देहांत-प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं और सांसदों ने गहरा शोक व्यक्त किया



जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अजमेर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जयपुर में एक मीटिंग के दौरान वे बेहोश हो गए थे। उनको दिल का दौरा पड़ा था। सांवर लाल जाट 62 साल के थे। उनके निधन से सभी ओर शोक की लहर छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम वसुंधरा राजे सहित राजनितक क्षेत्र की सभी हस्तियों ने सांवरला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक दिन का राजकी य शोक घोषित किया है। सांवर लाल की पार्थिव देह का गुरुवार को उनके पैतृक गांव गोपालपुरा में अंतिम संस्कार होगा। 
- किसान आयोग के अध्यक्ष व किसानों के बड़े जाट नेता के रूप में मशहूर सांवरलाल जाट को जयपुर के सवाईं मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन हालत में सुधार ना होने पर उनको दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था। उनकी हालत में फिर भी कोई सुधार नहीं था। सांवर लाल मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं।
केबिनेट में हुआ शोक प्रस्ताव पारित
- सांवरलाल के निधन पर सीएम वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक बुलाई गई। बैठक में सांवर लरल के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
मीटिंग में बिगड़ी थी हालत
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पिछले माह 22 जुलाई को जयपुर में विधायकों व सांसदों की बैठक ले रहे थे। बैठक में सांवर लाल बोलने के लिए खड़े हुए और तभी बेहोश होकर गिर गए थे।
- उन्हें बेहोशी की हालत में एसएमएस अस्पताल लाया गया तो पल्स और ब्लड प्रेशर नॉन रिकॉर्डेबल थी।
-
इसके बाद कार्डिक एक्सपर्ट की टीम ने उन्हें 2 बार डीसी शॉक देकर संभाला। फिर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया।
-
स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया था कि सांवर लरल की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। इसके साथ ही उन्हें शुगर की भी प्रॉब्लम भी थी। उस दिन वे डायलिसिस कराने के बाद अमित शाह की मीटिंग में पहुंचे थे।
किसानों के मुद्दे पर बोलकर बैठे और चक्कर आया
- ऐसा कहा जा रहा है कि मीटिंग में किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत चल रही थी। सांवरलाल जाट ने भी अपनी बात रखी। फिर अपनी सीट की तरफ बढ़े। तभी उन्हें बैचेनी हुई और वे उठकर दरवाजे की तरफ जाने लगे। फिर लड़खड़ाकर गिर गए और बेहोश हो गए।
-
कुछ वक्त के लिए मीटिंग में मौजूद लोग के बीच अफरा-तफरी मच गई। सीएम वसुंधरा राजे ने फौरान अफसरों को उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के आदेश दिए। सीएम खुद ऑफिस से बाहर आ गईंं।
ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाए थे अस्पताल
- ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और उन्हें सवाई मान सिंह हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। हेल्थ मिनिस्टर कालीचरण सराफ, राजेंद्र राठौड़ और श्रीचंद कृपलानी एंबुलेंस से उनके साथ एसएमएस अस्पताल पहुंचे।
-
उन्हें हॉस्पिटल में कार्डिक यूनिट-1 में रखा गया। डॉक्टर एसएम शर्मा की देखरेख में उनका इलाज चला।
-
उल्लेखनीय है कि ग्रीन कॉरिडोर के वक्त ट्रैफिक को क्लीयर करा दिया जाता है ताकि किसी मरीज को बिना किसी रुकावट के हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके।
जानिए उनके बारे में
- सांवरलाल 62 वर्ष के थे, उनका जन्म एक जनवरी 1955 को हुआ।
-
सांवरलाल जाट अजमेर से लोकसभा सांसद थे। वे मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री भी रहे। नौ नवंबर 2014 से 5 जुलाई 2016 तक उन्होंने जल संसाधन राज्य मंत्री के रूप में केंद्र में काम किया है।
-
सांवरलाल का जन्म सन 1955 में राजस्थान के अजमेर जिले के गोपालपुरा नामक गांव में हुआ। उन्होंने वाणिज्य में स्नातकोत्तर करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षक का कार्य किया। वे राजस्थान के अजमेर जिले की भिनाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
-
सांवर लाल 1993, 2003 और 2013 में वे राजस्थान सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में अजमेर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान हटा दिया गया था।
- सांवरलाल जाट अजमेर से सांसद हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट को हराया था। इसके साथ ही वे राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

divya panchayat daily