पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Showing posts with label #balotra #barmer. Show all posts
Showing posts with label #balotra #barmer. Show all posts
Saturday, 13 August 2022
Tuesday, 9 August 2022
Monday, 8 August 2022
Friday, 5 August 2022
Tuesday, 19 July 2022
खनोड़ा सरपंच अयुब खां को बनाया अध्यक्ष, गणपत कुमावत कोषाध्यक्ष
पाटोदी पंचायत समिति की सरपंच संघ नवीन कार्यकारिणी का गठन
खनोड़ा सरपंच अयुब खां को बनाया अध्यक्ष, गणपत कुमावत कोषाध्यक्ष
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
पाटोदी। पाटोदी पंचायत समिति सरपंच संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। सर्वसम्मति से खनौड़ा सरपंच अयुब खां को अध्यक्ष, नवातला सरपंच अशरफ अली को उपाध्यक्ष, भगवानपुरा सरपंच गणपत कुमावत को कोषाध्यक्ष, बाणियावास सरपंच बाबूराम को सचिव, पाटोदी सरपंच धमेन्द्र कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया वहीं कार्यकारिणी में दुर्गापुरा सरपंच अमरसिंह, रूपजी राजा बेरी सरपंच मूली देवी, सांभरा सरपंच लीली हुड्डा, साजियाली सरपंच अनिता भाटिया, बडऩावा जागीर सरपंच नूरी बानो, चिलानाड़ी सरपंच लीली देवी प्रजापत को सदस्य बनाया गया हैं।
Monday, 18 July 2022
सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न नरेगा कार्यो को भुगतान करने , बजरी आपूर्ति करवाने एवं कम दरों वाली फर्मो को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग
सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न
नरेगा कार्यो को भुगतान करने , बजरी आपूर्ति करवाने एवं कम दरों वाली फर्मो को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग
बालोतरा
सरपंच संघ ब्लॉक बालोतरा की बैठक सरपंच संघ अध्यक्ष जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायतों में आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ विधायक के नाम बालोतरा प्रधान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि बालोतरा पंचायत समिति की लगभग सभी ग्राम पंचायतों का नरेगा योजनान्तर्गत सामग्री मद में लाखों रुपयों का भुगतान पिछले काफी समय से बकाया है। जिस वजह से नरेगा कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो रहे है तथा लोगों को समय पर रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।अतः समस्त प्रकार का सामग्री मद का बकाया भुगतान अविलम्ब करावें तथा इस सम्बन्ध में आपके पंचायत समिति स्तर से की गयी कार्यवाही से भी हमें अवगत करावें, ताकि नरेगा कार्य सुचारु रुप से सम्पन्न करवाए जा सके। तथा पिछले काफी लम्बे समय से बजरी पर रोक लगी होने के कारण ग्राम पंचायतों के विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास निर्माण के कार्य भी अपूर्ण पड़े है। इस सम्बन्ध में अनेकों बार आपको अवगत करवाए जाने के उपरान्त भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
अतः अविलम्ब बजरी आपूर्ति पर लगी रोक को हटवाने तथा बजरी आपूर्ति शुरु करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाने का मांग की ताकि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत आवास निर्माण कार्य एवं अन्य विभिन्न योजनान्तर्गत करवाए जाने वाले निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाए जा सके। तथा ग्राम पंचायतों में निर्माण सामग्री हेतु निविदा प्रक्रिया में कुछ व्यक्ति/फर्म व्यक्तिगत दुर्भावना एवं राजनीतिवश, ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यो में बाधा डालने हेतु अव्यावहारिक दरों पर निविदा लेने का प्रयास करते है तथा निविदा पूर्ण होने पर समय पर सामग्री आपूर्ति नहीं कर पाते है, तथा सामग्री भी निर्धारित गुणवत्ता पूर्ण नहीं होती है। इस वजह से समय पर विकास कार्यो पूर्ण हो पाते है तथा जिससे विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न होती है बीएसआर दर से 10ः से कम दर वाली फर्मो को ब्लेकलिस्टेड करने तथा उनकी धरोहर राशि जब्त करने की मांग की ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके एवं विभागीय विकास कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके।
Sunday, 13 March 2022
जनता जगे और मिथक तोड़े, इसलिए एसडीएम ने रक्तदान कर भरा मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र। -माली समाज बालोतरा के बरसी कार्यक्रम में असरदार रही एसडीएम की पहल।
-माली समाज बालोतरा के बरसी कार्यक्रम में असरदार रही एसडीएम की पहल।
आंख्या है तो पांख्या है... यानि आंखें सलामत है तो व्यक्ति किसी परिन्दे की तरह परवाज भर सकता है। बहुत सारे लोग हैं, जो रोशनी खो देते हैं या जन्मांध होते हैं। मरणोपरांत नेत्रदान कर किसी नेत्रहीन को दुनियां की हसीनता और खूबसूरती दिखाना कायनात की तमाम खुशियां बख्शीस करने से कतई कम नहीं आंकी जा सकती। नेत्रदान को इसिलिए तो महादान की संज्ञा दी गई है। बालोतरा के युवा उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने रविवार को नजीर पेश करते हुए पहले रक्तदान किया और उसके बाद उसी कार्यक्रम में मरणोपरांत नेत्रदान करने की घोषणा करते हुए संकल्प पत्र भरा। एसडीएम के इस एक कदम का नतीजा यह रहा कि प्रेरित होकर एक के बाद एक दर्जनों लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। दरअसल रविवार को कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान माली समाज बालोतरा की ओर से एक सड़क दुखांतिका की दूसरी बरसी पर रक्तदान व नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था। बालोतरा के उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी बतौर अतिथि शिरकत करने यहां पहुंचे थे। आमजन को रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करने की सोच को लेकर एसडीएम सोनी ने पहले खुद रक्तदान किया। मरणोपरांत नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरा और उसके बाद लोगों से आह्वान किया कि रक्तदान व नेत्रदान को लेकर तमाम भ्रांतियों से ऊपर उठकर यह पुण्य अर्जित करें। वक्त जरूरत किसी को रक्तदान कर अनमोल जिंदगी बचाना या अंधकार में खोई किसी की जिंदगी को नेत्रदान के जरिए कतरा भर रोशनी मुहैया करवाने की एक कोशिश स्वर्ग की चौखट को फलांगने से कम नहीं कही जा सकती।
नई ऊर्जा का संचार - बालोतरा के उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने माली समाज के इस पुनीत आयोजन को मुहिम बना दिया। उन्होंने सीख और सबक देने की बनिस्पत अव्वल खुद पहल की। नतीजा यह रहा कि एक के बाद एक लोग जुड़ते रहे और कारवां बढ़ता गया।
मकसद सिर्फ एक - बकौल उपखण्ड अधिकारी सोनी, इस कार्यक्रम में शरीक होने के पीछे उनका अहम मकसद था कि रक्तदान व मरणोपरांत नेत्रदान को लेकर आज भी लोगों में वहम और भ्रांतियां है। ऐसे में वक्त जरूरत लोग हिचकिचाते है। इस हिचक और मिथक को तोड़ने के लिए ही उन्होंने पहले खुद रक्तदान किया, फिर मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। ताकि आमजन इसके लिए जागरूक बनें।
हाकिमों के लिए अजीम संदेश - दरअसल एक भीषण सड़क हादसे में अपनों को खोने के बाद माली समाज बालोतरा ने लगातार दूसरे साल बरसी कार्यक्रम का आयोजन कर रक्तदान व मरणोपरांत नेत्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया। किसी समाज - सम्प्रदाय यानि अवाम के बीच लोकसेवक अपना भरोसा कैसे कायम करें, इसके लिए ऐसे कदम की जरूरत रहती है, जो नजीर बने। और वो ही बालोतरा के उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने बखूबी किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...





















