Showing posts with label शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts

Thursday, 27 July 2017

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 (नॉन टीएसपी क्षेत्र)

लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक के पदों के लिए काउंसलिंग शनिवार (29 जुलाई) को


जयपुर । राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 (नॉन टीएसपी क्षेत्र) के लेवल प्रथम सामान्य शिक्षक के पदों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अब शनिवार   (29 जुलाई) को प्रातः 9.30 बजे जिला परिषद, जयपुर में होगी। पूर्व में इस काउंसलिंग के लिए 01 अगस्त, 2017 की तिथि निर्धारित की गई थी।


जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिता चौधरी ने बताया कि इससे पहले  माननीय उच्च न्यायालय द्वारा एसबी सीविल रिट याचिका संख्या 970/2017 गोपाल सिंह बनाम सरकार में पारित अंतरिम आदेश (06 जुलाई, 2017) की पालना में निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर द्वारा जारी मार्गदर्शन की अनुपालना में उक्त काउंसलिंग को स्थगित किया गया था। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद जयपुर में 23 24 जून, 2017 को किया गया था। अब इनकी काउंसलिंग शनिवार को आयोजित होगी।

Monday, 24 July 2017

बाडमेर जिले में भार बारिश को लेकर 25 जुलाई को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा

पाली-जालोर व सिरोही में पहले से ही हो चुकी हैं अवकाश की घोषणा

बाडमेर। बाडमेर जिले मे भारी बरसात के मध्यनजर जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने 25 जुलाई मंगलवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों मे अवकाष की घोषणा की है। आदेष में सभी स्कूलों मे पूर्णतः छुट्टी रखने के निर्देष दिये गये है बावजूद इसके किसी स्कूल के खुली रहने की जानकारी मिली तो उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, 19 July 2017



तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 का 15 दिन में 

संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा


 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें  निर्णय लिया गया कि 2013 की तृतीय श्रेणी शिक्षण भर्ती का 15 दिन में संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा। इस संशोधित परिणाम जारी होने से राज्य में लगभग 8000 बेरोजगार शिक्षकों को नियुक्तियां मिल सकेगी।
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव श्री आर.एस. मक्कड़ व उप शासन सचिव आदि उपस्थित थे। राठौड़ ने 2013 की शिक्षक भर्ती का अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

अब पीईओं करेंगे शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत

प्रारंभिक पंचायत प्रसार शिक्षा अधिकारी विद्यालय गुणवत्ता हेतु करेंगे प्रभावी मोनिटरिंग


राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करेंगे। 


जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि  राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाए गए पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियों (पीईओ) को ग्राम पंचायत स्थित राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं अन्य समेकित मानदेय पर कार्यरत शैक्षिक कार्मिकों के आकस्मिक अवकाश स्वीकृति के अधिकार दिए गए है। इसके साथ ही वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों (द्वितीय श्रेणी अध्यापक) के भी आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करेंगे। उन्होने बताया कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के वे प्रतिवेदक अधिकारी होंगे। वे उस प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान (वरिष्ठ अध्यापकों) के वार्षिक कार्य मूल्यांकन के भी प्रतिवेदक अधिकारी होंगे।   

शिक्षा राज्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 9 हजार 894 ग्राम पंचायतों मे लगाये गए पदेन पंचायत प्रारंभिक प्रसार शिक्षा अधिकारियाें को निर्देश दिये है कि वे पंचायत के उत्कृष्ट विद्यालय का माह में कम से कम एक बार एवं शेष राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दो माह में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से अवलोकन करे। इस दौरान वे विद्यालय कक्षागत शैक्षिक स्तर एवं गुणवत्ता की भी प्रभावी मोनिटरिंग करें। उन्होने कहा है कि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायतों के विद्यालयों को गुणात्मक दृष्टि से सृदृढ करने के लिए अपने कत्र्तव्य को प्रभावी रूप में अंजाम देें।  
       
श्री देवनानी ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को पंचायत स्थित विद्यालयों की मोनिटरिंग का प्रतिवेदन शाला दर्पण पर नियमित अपलोड़ करने के भी निर्देश दिए है। उन्होने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को ग्राम पंचायतों से प्रभावी समन्वय रखने तथा संबंधित पंचायत की मासिक बैठक में अपने अधीन संचालित सभी राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियाें की प्रगति के संबंध में अवगत कराने की भी हिदायत दी है। साथ ही उन्होने विद्यालय प्रबंधन समितियों की नियमित बैठके आयोजित करवाने, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों को पत्रिका में दर्ज कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने के भी निर्देश दिए है।

divya panchayat daily