Thursday, 10 August 2023

भूंगरा में ग्रामीण ओलंपिक खेल का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

भूंगरा में ग्रामीण ओलंपिक खेल का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
Divya panchayat
शेरगढ़. उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में ग्राम पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलिम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि,सरपंच प्रतिनिधि एवम भूंगरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कान सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ श्री वीरेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मी नारायण सोनी आरपी ,ग्राम विकास अधिकारी हनुमान शर्मा, हरचंद राम के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम प्रधानाचार्य प्रेम कुमार के नेतृत्व में समापन समारोह में पहुचे सभी अतिथियों का स्कूल प्रबंधन ने सम्मान किया।  
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ श्री वीरेंद्र सिंह शेखावत ने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि हमें अपने जीवन में खेलों को सम्मिलित कर स्वस्थ रहना हैं। खेल हमें जीवन में अनुशासित रहना सिखाते है। हमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। यह उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
ग्रामीण ओलिम्पिक खेलों के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
ग्रामीण ओलिम्पिक खेल का प्रतिवेदन खेल प्रभारी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भलासरिया ने प्रस्तुत किया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भामाशाह जबर सिंह भाटी,पप्पू सिंह राठौड़,रमेश गर्ग,का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष कान सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों से गांवों व शहरों में आमजन के बीच सौहार्द एवं भाईचारे की भावना बढ़ी है।
लक्ष्मी नारायण सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक खेल को शामिल करना चाहिए ताकि वह शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सके। 
प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने कहा की खेल में हार व जीत को विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर राजस्थान सरकार का गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की अलख जगाने व ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारा, आपसी प्रेम, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल तैयार करने उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में कबड्डी, वॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट ,शूटिंग बॉल,और रस्साकस्सी समेत अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य  प्रेमकुमार,व्याख्याता सुरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, चंपालाल, घेवर सिंह,अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़, पुखराज, बाबूलाल, रावल राम, दूदा राम,कनिष्ठ सहायक देवेंद्र यादव, पंचायत शिक्षक नखत सिंह राठौड़, हरिपाल सिंह राठौड़ सूरज भारती, टीकम चंद सोनी विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण कृषि पर्यवेक्षक गंगा राम, हमीरा राम, रमेश गर्ग, रत्न गिरी महाराज,प्रकाश राव, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वरूप सिंह राठौड़ ने किया.

Saturday, 5 August 2023

राज्य का आमजन गहलोत सरकार के कुशासन से तंग:- बांठिया

राज्य का आमजन गहलोत सरकार के कुशासन से तंग:- बांठिया
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इस दौरान चिकित्सालय में आई फ्लू के बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों भी प्रदान की गई।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया
ने शनिवार को हाउसिंग बोर्ड, आसोतरा, असाड़ा गांव में ग्रामीणो व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की।बांठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को वर्तमान की कांग्रेस सरकार के फैल कार्ड का वितरण कर सरकार की नाकामियों को बताया।उन्होंने ने कहा कि
गहलोत सरकार के इन साढ़े चार सालों में केवल कुर्सी की लड़ाई चली है।प्रदेश का आमजन आज
गहलोत सरकार के कुशासन से तंग है।कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करने में फेल हुई है।आए दिन बढ़ता जंगलराज,
भ्रष्टाचार,कुशासन, सांप्रदायिक दंगे, नौकरियों के पेपर लीक, महिलाओं और पिछड़ों के विरुद्ध बढ़ते अपराध, धार्मिक तुष्टिकरण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
इस दौरान भाजपा नेता पूर्व उप सरपंच प्रवीण जैन, भाजपा शक्ति केन्द्र सयोजक कमलेश सेन,असाड़ा भाजपा बूथ अध्यक्ष ईश्वर सिंह महेचा,हनुमान देवासी,धुक सिंह राजपुरोहित, पुखराज सेन, श्रवण सोलंकी, घेवर देवासी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

आई फ्लू के बचाव के लिए दवाइयों का वितरण:-
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने असाड़ा में श्रीमती चम्पा देवी अमरचंद सिंघवी अस्पताल में विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में आई आई फ्लू बिमारी को लेकर उसके बचाव व बिमारी में काम आने वाली दवाइयां, आई ड्राप,पेनकिलर, एलर्जी व एंटीबायोटिक की टेबलेटे सहित चश्मों सुपुर्द किए।इस दौरान डॉ प्रेम कुमार,ए एन एम मेहराराम जाणी,ओम प्रकाश राजपुरोहित, भाजपा युवामोर्चा जिला आई टी सयोजक हनुमान देवासी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Wednesday, 26 July 2023

विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में 14 राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया क्रमोन्नत

विद्यालय क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने विधायक प्रजापत का जताया आभार
विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में 14 राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया क्रमोन्नत।
बालोतरा. दिव्य पंचायत 
बुधवार को पचपदरा विधायक के बालोतरा स्थिति आवास पर ग्राम पंचायत भांडियावास के ग्रामीणों ने मुलाकात की और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी, भांडियावास को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने की खुशी में विधायक मदन प्रजापत का माला साफा पहनाकर आभार प्रकट किया।
पचपदरा विधायक के निजी सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की अनुशंसा से विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में 14 प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग एवं दुरी को देखते हुए इन विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव नगर, आकड़ली बक्सीराम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदाणी गोदारों की ढाणी, असाडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी भांडीयावास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भारताराम मेघवाल की ढाणी गोपड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुंझाणियों की ढाणी कितपाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली ढाणी, ढाणी सांखला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी मितली, कल्याणपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दईजी विश्नोई की ढाणी कुड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटालिया धामट, मूल की ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी रामदेवपुरा नागाणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंधियों की ढाणी, पटाऊ खुर्द, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी, पटाऊ खुर्द, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की ढाणी, तिरसिंगड़ी सोढा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों की ढाणी, तिरसिंगड़ी सोढा को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया।
इस दौरान भांडियावास सरपंच प्रतिनिधि भवदीप चारण, बाबूलाल नामा , बुदाराम चौहान , आसुराम सारण , जोगाराम, खियाराम सारण, प्रतापराम पुनड, हीरालाल चौहान, खरताराम, शिवलाल, चंद्र सिंह चारण, सवाई लाल पालीवाल, चंद्राराम नामा , धनाराम आदि मौजूद रहे।

divya panchayat daily