Monday 22 May 2017


कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी, उनके भरोसे फिर हासिल करेंगे शानदार जीतः राठौड.

कार्यकर्ता हताश नही होवे ताल ठोक कर सरकार के काम को बतायेः मेघवाल

बायतू विधानसभा के तीनों मंडलांे की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

 


9166522591
गिडा। भाजपा के बाडमेर संगठन प्रभारी एवं जेडीए अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड ने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास और अपने कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत, लगन व निष्ठा के बूते वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से शानदार परिणाम देगी। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता दृढ संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर मजबूती प्रदान कर मंडल को मजबूत बनाना है। आगामी विधानसभा चुनावों 180 प्लस तथा लोकसभा में 25 के टारगेट को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता दिन रात-एक करके पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ जाए ताकि आसानी से लक्ष्य को साधा जा सके। राठौड कुम्पलिया के जरखेश्वर धाम में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं बाडमेर प्रभारी कैलाश मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के 15 काम और बूथ स्तर के 15 नाम कंठस्थ कर प्रत्येक बूथ पर भाजपा को मजबूत करना होगा। उन्होने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर मजबूति के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के काम के लिए तत्पर रहना होगा। मेघवाल कहा कि जिस तरह से पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनावों मंे बीजेपी के पक्ष मे जनाधार रहा उससे बेहतर अब करना होगा और भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करना होगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बायतू विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कहा कि केन्द्र में प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार ने  पिछले 3 साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य करवाये हैं। उन्होने कांग्रेस सरकार और 3 साल के भाजपा सरकार के कामों की तुलनात्मक रिपोर्ट बताते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विकास योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरे उत्साह के साथ करना चाहिए, ताकि जनता हमें फिर से अवसर दे।
कार्यकर्ताआंे को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरू, बालाराम मूढ, जोगेन्द्रसिंह, दिलीप पालीवाल ने संबोधित किया।


उपलब्धियां टिप्स पर याद रखें

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि हमारी सरकार को विरासत में जिस तरह का राजस्थान मिला है, वह किसी से छिपा नहीं है। आर्थिक संकट से जूझ रहे राजस्थान को आगे बढ़ाना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। इसके बावजूद हमारी सरकार ने जो काम किए हैं वह राजस्थान को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य अपने टिप्स पर याद होना चाहिए।

विस्तारक जाएंगे बूथ स्तर पर

कार्यकर्ताओं की बैठक मे बायतू विधानसभा क्षेत्र के विस्तारकों की घोषणा करते हुए कहा कि विस्तार 15 दिन तक बूथ स्तर पर आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखें

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ही संगठन है। इसलिए आप कार्यकर्ताओं को महत्व दें। उनकी राय, उनके सुझाव और उनकी सलाह से काम करें। क्योंकि वही कार्यकर्ता आपको यहां तक पहुंचाता है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बनाए रखें, क्योंकि वहीं पार्टी की असली ताकत है।
इस अवसर पर गिडा मंडल अध्यक्ष मूलाराम वेरड, पाटोदी के नख्तसिंह कालेवा, बायतू चैनाराम कडवासरा, जैसलमेर भाजपा उपाध्यक्ष हिमताराम वेरड, करनाराम मांजू, खैराजराम हुड्डा, बाबूराम गोदारा, लक्ष्मण बलियारा सहित बायतू विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily