कांग्रेस में राहुल युग 13 साल में सांसद से पार्टी अध्यक्ष तक का सफर
राहुल गांधी का सियासी सफरनामा
2004- पहली बार नेहरू-गांधी परिवार के सियासी गढ़ अमेठी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए, इसके बाद इसी सीट से 2009 और 2014 में भी विजयी2007- कांग्रेस के महासचिव बने
2013-कांग्रेस उपाध्यक्ष बने
2017- निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए
राहुल की शिक्षा
राहुल की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल में हुई। उसके बाद उन्होंने दून विद्यालय से पढ़ाई की। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के चलते राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में अपनी कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की डिग्री हासिल की।राहुल की ताकत
युवाओं से जुड़ाव: राहुल गांधी काफी हद तक युवाओं को अपने साथ जोडऩे में सफल रहे हैं। वह कांग्रेस को युवाओं तक पहुंचाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।प्रयोग के लिए तैयार: कांग्रेस उपाध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी संगठन में प्रयोग करते रहे हैं। पार्टी टिकट हासिल करने के लिए उन्होंने प्राइमरी चुनाव शुरू किए थे।
कर्मठता : राहुल गांधी काफी मेहनत करने वाले नेता हैं। कई चुनावों में उन्होंने लगातार कई-कई दिन लंबी यात्राएं और जनसभाएं की हैं।
नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष बनने वाले छठे सदस्य
मोतीलाल नेहरूजवाहर लाल नेहरू
इंदिरा गांधी
राजीव गांधी
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
No comments:
Post a Comment