Friday, 21 January 2022

सैयदा दादी साहिबी का इंतकाल



धनाऊ

आलमसर निवासी सैयदा दादी साहिबी का गुरुवार तड़के इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। मुस्लिम समाज के  धार्मिक गुरू अलीबक्श शाह सैयद की शरीके हयात दादी साहिबी मटारी खानदान की मुखिया मानी जाती थी। वे आलमसर ग्राम पंचायत की निर्विरोध सरपंच भी रह चुकी थी। चौहटन, धनाऊ, सेड़वा सहित अनेक गांवों में उनके अनुयायी है। दादी साहिबी के निधन से उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily