Sunday 31 July 2022

कांगो में शहीद हुए वीर सपूतों की पार्थिव देह पहुंची दिल्ली एयरपोर्ट, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

कांगो में शहीद हुए वीर सपूतों की पार्थिव देह पहुंची दिल्ली एयरपोर्ट, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

विश्व शांति सेना की ओर से कांगो (अफ्रीका) में वीरगति को प्राप्त हुए वीर सपूतों के पार्थिव देह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीदों की पार्थिव देह को कंधा देकर उन्हें जन्मभूमि के लिए किया रवाना

नई दिल्ली/जयपुर/सीकर/बाड़मेर

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की ओर से अफ्रीका के कांगो (डीआर) में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सीमा सुरक्षा बल के मुख्य प्रहरी बाड़मेर के लाल श्री साँवलाराम जी विश्नोई तथा सीकर के लाल हेड कांस्टेबल श्री शिशुपाल सिंह जी की पार्थिव देह के हिंदुस्तान की धरती दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सेना के अधिकारियों एवं जवानों के साथ अमर शहीदों के पार्थिव देह को कंधा दिया और पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। विश्व शांति के लिए हिंदुस्तान और राजस्थान ने भारत माता के दो सच्चे और बहादुर सपूतों को खो दिया है। आज इन वीरों की पार्थिव देह को इनकी जन्मभूमि रवाना करना मेरे लिए काफी मर्माहत और दुःखद पल है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शहीदों के परिजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। जय हिंद! जय हिंद की सेना!

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily