Sunday 28 August 2022

51.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद करने म में सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन क्रेटा जब्त


बाड़मेर। पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थाे की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  बाडमेर व  धर्मेंद्र डुकिया पुलिस उप अधीक्षक वृत चौहटन के सुपरविजन में  मीठाराम उ.नि.थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ मय पुलिस टीम द्वारा क्रेटा गाड़ी को जब्त कर क्रेटा गाड़ी को चालक श्रवण कुमार पुत्र हरिराम जाति विश्ना ेई निवासी नेड़ीनाडी पुलिस थाना धोरीमन्ना के कब्जा  से कुल 51.05 ग्राम एमडी बरामद करने में सफलता हासिल की। 
कार्यवाही पुलिस
दिनाक 27.08.2022  को छात्रसंघ चुनाव 2022 की समाप्ति के बाद मीठाराम उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ मय पुलिस टीम द्वारा थाना हल्का क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। धनाउ से धोरीमन्ना जाने वाली सड़क पर देर रात्रि गश्त के दौरान धोरीमन्ना की तरफ से आई एक क्रेटा कार के चालक द्वारा पुलिस की गाड़ी देखकर गाड़ी को वापिस घुमाकर भागने की कोशिश करने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को दस्तयाब कर चालक श्रवण कुमार पुत्र हरिराम जाति विश्नोई निवासी नेड ़ीनाडी पुलिस थाना धोरीमन्ना व क्रेटा गाड़ी की तलाशी ली जाकर श्रवण कुमार के कब्जा से अवैध मादक पदार्थ  51.05 ग्राम एमडी बरामद करने  में सफलता प्राप्त की गई। अवैध मादक पदार्थ  व परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी को बरामद किया 
जाकर चालक श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में पुलिस थाना धनाउ में मुलजिम के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर खरीद फरोख्त बाबत पूछताछ की जा रही है। 
कार्यवाही मे शामिल टीम 
 मीठाराम उ.नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ 
 करणसि ंह ह ैड कानि 411 पुलिस थाना धनाउ
 लाभ ूराम कानि 526 पुलिस थाना धनाउ 
 जैसाराम कानि 162 पुलिस थाना धनाउ
 गोपाल कानि 1502 पुलिस थाना धनाउ
 जेठाराम कानि. चालक 1339 पुलिस थाना धनाउ

No comments:

Post a Comment

divya panchayat