पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Friday, 5 January 2024
Thursday, 4 January 2024
Wednesday, 3 January 2024
Monday, 1 January 2024
Tuesday, 19 December 2023
बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी का बालोतरा में स्वागत
बाड़मेर विधायक प्रियंका चौधरी का बालोतरा में स्वागत
Divya panchayat
बालोतरा।बाड़मेर की विधायक प्रियंका चौधरी के जयपुर से बालोतरा आगमन पर वीर तेजाजी छात्रावास में स्वागत किया गया। छात्रावास में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रियंका चौधरी ने कहा कि बाड़मेर की 36 कौम की जनता ने एकजुटता दिखाते हुए आपकीं बहिन और बेटी को विजयी बनाकर भेजा इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि एक भाई ने नही पूरी बाड़मेर की जनता ने बहिन का मायरा भरा है। इस दौरान जाट समाज के लोगो ने प्रियंका का स्वागत किया।
दुदवा व खट्टू में किया स्वागत
वही बालोतरा से बाड़मेर जाते वक्त दुदवा व खट्टू टांकली पर स्थित सारण मार्केट में कुम्भाराम सारण सहित कई लोगो ने चुनरी ओढ़ाकर कर स्वागत किया
Sunday, 17 December 2023
क्षेत्रवासियों के प्रेम, सौहार्द व माँ रूपादे जी के प्रति भक्तों की आस्था ने मन को मोहा- रावल किशनसिंह
क्षेत्रवासियों के प्रेम, सौहार्द व माँ रूपादे जी के प्रति भक्तों की आस्था ने मन को मोहा- रावल किशनसिंह
माँ रूपादे मन्दिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
तिलवाड़ा । श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान (तिलवाड़ा) की ओर से पालियाधाम स्थित संत शिरोमणि श्री राणी रूपादे जी मन्दिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 श्री पारसराम जी महाराज जेतेश्वर धाम (सिणधरी) व श्री श्री 1008 श्री भरतगिरि जी महाराज नागाजी का धुणा (बालोतरा) के पावन सानिध्य व संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल के मार्गदर्शन में छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत रात्रि जागरण, ध्वजपूजन, ध्वजारोहण व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। वैदाचार्य श्री दीपक भट्ट, श्री नीतेश त्रिपाठी व पंडित श्री मनोहरलाल अवस्थी द्वारा गणपति पूजन, श्रीशुक्त, पुरुशुक्त, रुद्र्शुक्त, दुर्गासप्तशती पाठ, पंचांग पीठ पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, सोड़समात्रिका पूजन, सप्तघृतमात्रिका पूजन, प्रधान देवी श्री राणी रूपादे जी का पूजन व हवन के साथ ध्वजपूजन किया गया। उसके बाद श्री रावल मल्लीनाथजी व उनकी राणी संत शिरोमणि श्री राणी रूपादे जी के समस्त भक्तों की ओर से मन्दिर शिखर पर गाजे बाजे के साथ छतिशी कौम की उपस्थिति में संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान जयकारों से मन्दिर परिसर गुंजायमान हुआ। संस्थान प्रबंधन कमेटी सचिव सुमेरसिंह वरिया ने बताया कि पालियाधाम में संत शिरोमणि माँ श्री राणी रूपादे जी मन्दिर (पालियाधाम) के छठे वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम को लेकर संस्थान की ओर से रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से मन्दिर प्रांगण में आकर्षक सजावट की गई। साथ ही मन्दिर में विराजित माँ रूपादे जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। श्री राणी रूपादे मंदिर के छठे वार्षिक पाटोत्सव की पूर्व संध्या पर शतचंडी हवन व दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ भजन संध्या का अयोजन हुआ। जागरण में स्थानीय भजन गायकों तेजाराम, हेमाराम, समर्थाराम द्वारा सुमधुर वाणी में रावल श्री मल्लीनाथ जी की शौर्य गाथाऍं, श्री रूपादे जी की वेल, मालदे जी की महिमा, श्री राणीसा भटियाणीसा के भजन आदि की समधुर वाणी में प्रस्तुतियां दी गई। श्री पारसराम जी महाराज (सिणधरी) ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का अधिक महत्व है। हम समाज में बालिकाओं को आगे लाकर शिक्षित करें। तथा धर्म के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्कार व संयम रूपी पूंजी से जीवन को आगे बढ़ाने की दिशा मिलती है। सनातन धर्म हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। हमें इसका संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम धारणा के साथ मुख्य लक्ष्य सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ समाज का विकास करना था ताकि देश और दुनिया एक ही समय में प्रगति कर सकें।
कार्यक्रम में श्री भरतगिरी जी महाराज (बालोतरा) ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के लिए प्रत्येक हिंदू को सनातन धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाना होगा। वेदों, उपनिषेदों और गीता से सभी वैज्ञानिक प्रबंधन और जीवन कौशल का अध्ययन करना होगा और एकजुट हिंदू के रूप में समाज में आगे बढ़ना और काम करना होगा। संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि पालियाधाम का नजारा मन को मोहित करने वाला है। ये स्थानीय क्षेत्रवासियों के प्रेम सौहार्द एवं माँ रूपादे जी के प्रति समस्त भक्तों की आस्था तथा माँ की असीम कृपा से ही संभव हुआ है।
यंहा प्रमुख सन्त महात्माओं का आगमन हुआ है। कुछ दिनों पूर्व ही जगतगुरु शंकराचार्य श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज सुमेरूपीठ (काशी) ने पालिया धाम पधारकर मंदिर को निहारा था। उन्होंने कहा कि मनुष्य ईश्वर पर सच्ची श्रद्धा रखें तो नियति और ईमानदारी से सारे कार्य सिद्ध कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दौर में श्री राणी रूपादे जी के भजनों में बताये गए उपदेश और सत्य के मार्ग पर चलने से मनुष्य के सर्व कार्य सिद्ध होते हैं। श्री राणी रूपादे जी का मन्दिर पालियाधाम (तिलवाड़ा) छत्तीशी कौम की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते हैं तथा उनकी सम्पूर्ण मनोकामनाएँ माँ रूपादे जी पुरी करती है। कार्यक्रम में राव किशनसिंह मेवानगर व राव योगेश सुंदेशा ने रावल मल्लीनाथ जी, श्री राणी रूपादेजी व श्री जगमाल जी उत्पति व वंश पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी के लाभार्थी श्री मल्लीनाथ ट्रावेल्स (बालोतरा) भगवानसिंह जागसा व भभूतसिंह नोसर को संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद
इस शुभ अवसर पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, संस्थान समिति सदस्य गुलाबसिंह डंडाली, मोहनसिंह बुड़ीवाडा, हडवंतसिंह नोसर, प्रवीणसिंह, भीमसिंह टापरा, विक्रमसिंह, शम्भूसिंह, गणपतसिंह असाड़ा, मांगुसिंह जागसा व सूरजभानसिंह दाखा, गणपतसिंह सिमालिया, ठा. गजेन्द्रसिंह जसोल, ऊदयसिंह डंडाली, दीपसिंह, स्वरूपसिंह, लाखसिंह, भगवानसिंह, मनोहरसिंह जागसा, शोभसिंह, भूपतसिंह, जोगसिंह, प्रेमसिंह, सुरेन्द्रसिंह असाड़ा, मनोहरसिंह टापरा, हेमसिंह, देवीसिंह, भगवतसिंह बुड़ीवाडा, गुमानसिंह मेवानगर, जालमसिंह, पिंटूसिंह नोसर, जेतमालसिंह राठौड़ आवासन मण्डल, सुजाराम सुन्देशा, अमराराम माली, मोहनभाई पंजाबी, राजेश भाई कौशल बालोतरा, देवाराम, गणपतलाल माली जसोल व मालाणी क्षेत्र के प्रबूद्धजनों सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Friday, 15 December 2023
घर में सो रहे सदस्यों के कमरों की कुंडी बंद कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम 22 तोला सोने के जेवरात, 3.5 लाख की नकदी पार
गांव में चोरों का धावा, चाचा के घर सहित तीन ढाणियों में चोरी
घर में सो रहे सदस्यों के कमरों की कुंडी बंद कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
22 तोला सोने के जेवरात, 3.5 लाख की नकदी पार
एक्सप्रेस हाईवे से नीचे उतर की घरों में घुसे, मोटर साईकिल से आए थे अज्ञात चोर
divya panchayat
बालोतरा। पचपदरा थाना क्षेत्र की जानियाना ग्राम पंचायत के मूलजी की ढाणी व घडोई नाडी गांव की सरहद में गुरूवार देर रात को अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रूपये की नकदी और सोने चांदी के जेरवरात चुरा लिए गये। सर्द रात में घरों में घुसे चोरों को किसी ने भी नही देखा सबसे बडी बात यह रही की चोरों ने घर में घुसने के बाद सबसे पहले परिवार के सदस्यों के सोने वाले कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी ताकि सचेत होने पर भी विरोध नही कर सके और चोर आसानी से अपने काम को अंजाम दे गये। एक के बाद एक करते हुए तीन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सूचना पर पचपदरा थानाधिकारी लेखराज सिहाग मय टीम मौके पर पहुंचे और तीनों घरो में हुई चोरी की वारदातों को लेकर साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ घटना के संबंध में जानकारी लेकर मौका रिपोर्ट तैयार की वहीं बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और चोरों के फुट प्रिंट लिए। divya panchayat
इनके यहां हुई चोरी की घटना
पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार चोरों में घडोईनाडी निवासी ठाकराराम मंूढ, रेखाराम मूंढ और अन्नाराम काकड के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 22 तोला सोने के जेवरात जिसमे तिमणिया, कानों के लूंग,नाक का कांटा, माथे का बोर, रखडी सेट, पैरों की पाईजेब सहित कई आईटम चुरा कर ले गए साथ ही तीनों घरों में 3.5 लाख रूपये की नकदी भी चुरा कर ले गए। तीनों की रिपोर्ट आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।
भारतमाला से आए थे चोर
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे से आए और हाईवे से सटे घरों में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरी की हुई संदूकों को हाईवे पर लेकर आए और किनारे पर खंगाल कर कीमती सामान लेकर गए और कपडे और कागजात वहीं पर फैंक कर भाग गए। divya panchayat
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
तीन घरों में चोरी की वारदातो पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तत्काल एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और चोरों के फुट प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटा कर अनुसंधान शुरू किया।
गांव में मचा हडकम्प
भारतमाला प्रोजेक्ट से सटे गांव और घरों में निवास कर रहे लोगों में चोरी की वारदात के बाद भय का माहौल हैं, लोगो का कहना हैं कि चोरी की घटना के साथ चोर दूसरी घटनाओं को भी अंजाम दे सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर नियमित पैट्रोलिंग होने से साथ कैमरे भी लगाए जाने चाहिए ताकि कोई भी अनजान शख्स हाईवे से सीधे नीचे उतर कर गांवों में घुसे तो उनकी पहचान करनी चाहिए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...



















