पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Friday, 19 April 2019
Wednesday, 20 February 2019
Sunday, 23 September 2018
तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा
तेल क्षेत्रों में छा रही हरीतिमा
वर्षा की कमी वाले क्षेत्रों में भी जल स्त्रोत देंगे वन्य जीवों को सहारापरंपरागत कौशल और नवाचारों का मेल ला रहा सुखद बदलाव
बाड़मेर। वर्षा जल संरक्षण के लिए थार रेगिस्तान में अपनाए जाने वाले परंपरागत तरीकों और ग्रामीणों के साथ नई तकनीक को अपना कर किए जा रहे नवाचारों केचलते बाड़मेर के तेल-गैस उत्पादन क्षेत्रों में हरियाली की चादर छा रही है। जिले में इस वर्ष कमजोर मानसून के चलते जहाँ किसानों और पशुपालकों के माथे पर चिंता की लकीरें छाईहुई हैं, वहीं नवाचारों से सम्बंधित इन क्षेत्रों में पुनर्जीवित नाड़ियां और खडीन वन्य जीवों को जीवनदायी सहारा देंगे।
बाड़मेर जिले की साढ़े छह सौ से अधिक वर्षा जल संचय और संभरण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के प्रयासों का लाभ न्यून वर्षा के बावजूद दृष्टिगोचर होने वाला है। एक या दोबारिश वाले क्षेतों में भी वर्षा जल की अमृत बूंदों को सहेजे ये नाड़ियां वन्यजीवों के लिए सहारा साबित होंगी।
केयर्न ऑयल एंड गैस के सहयोग से ग्रम्मीणों ने जिले की 15 नाड़ियों का पुनरुद्धार किया है। सामान्य वर्षा के वर्ष में इन नाड़ियों की सहायता से 50 लाख घनमीटर जल का संचयसंभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना में सहभागिता निभाते हुए बाप नाड़ी, उत्तरलाई नाड़ी के अलावा भाडखा-बोथिया और शिव में इन कार्यों को किया गया है।
जिन क्षेत्रों में भू-संरचना उपयुक्त है वहाँ खडीनों के माध्यम से वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनकी संख्या भाडखा, बोथिया और गुडा मालानी क्षेत्र में अधिकहै। कुल 630 खडीन संरचनाओं को ग्रामीणों के साथ मिलकर साकार किया गया है। सामान्य वर्षाकाल गुजरने के पश्चात् इनसे छह माह से अधिक तक इनका उपयोग हो सकेगा।
थार के किसानों को कृषि नवाचारों से जोड़ कर उनके खेतों में हरियाली और परिवार में बढ़ी हुई आय को लाया जा रहा है। वाड़ी प्रोजेक्ट के तहत 1160 किसानों को लाभान्वित कियागया है। मृदा जाँच और उपलब्ध सीमित जल के अनुसार बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से उन्हें जोड़ा गया है।
आज इन खेतों में छाई हरीतिमा विकास की कहानी कह रही है। इन किसानों को बेर गोला, अनार और गूंदे एक लाख पौधे वितरित कर समय-समय पर उनके रख रखाव और बढ़ोतरीसे सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों की सालाना आय में चालीस हज़ार रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
जीरो डिस्चार्ज लक्ष्य को पूरा करने वाले मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के वाटर पॉइंट्स भी जैव-विविधता को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे हैं। इन जल क्षेत्रों के आसपास किंगफिशर, कोयल, गौरैया, चील आदि का प्रवास देखा जा सकता है। भाग्यम टर्मिनल के वाटर पॉइंट को 'भाग्यम बर्ड सैंक्चुअरी" के नाम से विकसित किया जा रहा है।
एमजीएस विश्वविद्यालय बीकानेर में पर्यावरण विभाग के हैड डॉ अनिल कुमार छंगाणी ने प्रोजेक्ट शुरुआत से अब तक विभिन्न दौरों और सर्वेक्षण के बाद बाड़मेर के तेल क्षेत्रों मेंहुए पर्यावरण प्रयासों को 'आदर्श बेंचमार्क' की संज्ञा दी है।
ग्रीन बेल्ट विकास ने संक्रिया क्षेत्र के 33 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में हरियाली की चादर बिछा दी है। इन प्रयासों का असर आसपास के पर्यावरण पर भी सकारात्मक रूप में हुआ है।हाल ही में विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने बाड़मेर तेल क्षेत्रों के पर्यावरण मापदंडों पर ऑडिट के पश्चात यहाँ की वायु और भू जल गुणवत्ता को सुरक्षित पाया।
आरजे ब्लॉक क्षेत्र में 300 से अधिक वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों के साथ समृद्ध जैव विविधता है। इन्हें संरक्षित करने का प्रयास प्रयास बाड़मेर के "गंगाली वन क्षेत्र" मेंकिया गया था और जमीन के पानी को टैप करने में सफल रहा। जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से पीने के पानी के भंडारण के लिए "गजलर" नामक एक छोटा पेयजल तालाब वनक्षेत्र में बोरवेल से लगभग 200 मीटर दूर विकसित किया जाता है। यह सुविधा बाड़मेर जिले में गंगाली के आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित है। जून 2017 में वाटर पॉइंट की शुरुआत केबाद जंगली जानवरों और पक्षी प्रजातियों को यहाँ पर स्पॉट किया जा रहा है।
Wednesday, 29 August 2018
पूर्व विधायक मदन प्रजापत की प्रेस वार्ता राजस्व मंत्री पर उठाये सवाल, पांच साल तक नही होने दिया क्षेत्र का विकास
पूर्व विधायक मदन प्रजापत की प्रेस वार्ता
राजस्व मंत्री पर उठाये सवाल, पांच साल तक नही होने दिया क्षेत्र का विकास
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क/ 9166522591
बालोतरा। आगामी संकल्प रैली को लेकर पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने स्थानीय डाक बंगले में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जोधपुर संभाग की 33 विधानसभा क्षेत्र की विषाल संकल्प रैली आगामी 5 सितम्बर को पचपदरा में होने जा रही हैं। संकल्प रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गये हैं। उन्होने बताया कि रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अषोक गहलोत, कांग्रेस प्रेदषाध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी, सीपी जोषी, सहित राजस्थान प्रभारी अविनाष पांडेय, विवेक बंसल सहित संभाग भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता षिरकत करेंगे।
प्रेस वार्ता में राजस्व मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप
पूर्व विधायक ने राजस्थान गौरव यात्रा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल में एक भी काम ऐसा नही किया जिससे यहां की जनता गौरवान्वित महसूस कर सके। उन्होने कहा कि चुनावों मंे समय सबसे बडा मुद्दा मीठे पानी, बालोतरा को जिला बनाना हो या फिर रिफाईनरी का काम करना हो सभी में यहां के विधायक एवं राजस्व मंत्री कोई पैरवी नही की जिसके चलते जनता को परेषानियों का सामना करना पड रहा हैं। उन्होने कहा कि बालोतरा की जनता को मीठा पीलाने का वादा कहां गया, जो योजनाएं कांग्रेस राज में जिस जगह थी उस पर चार साल तक कोई काम नही किया अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो दिन-रात एक करके काम करवाया जा रहा हैं, इसे जनता बखूबी जानती हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बालोतरा को जिला बनाने के नाम पर कई बार मिठाईयां तक बांटी सिर्फ और सिर्फ बालोतरा की जनता को गुमराह करने का काम किया। षहर में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस ने आरओबी स्वीकृत करवाया पर राजस्व मंत्री ने लिखकर दे दिया कि बालोतरा शहर में इसकी आवष्यकता नही हैं, इस तरह से बालोतरा क्षेत्र को पीछे धकेलने का काम पिछले 5 सालों मंे किया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने डीटीओ ऑफिस का निर्माण करवा दिया लेकिन पिछले 5 सालों मंें मंत्री जी उसका उद्घाटन नही करवा पाये हैं। उन्होने आरोप लगाया कि राजस्व मंत्री सिर्फ और सिर्फ जातिगत राजनीति में विष्वास करते हैं, पचपदरा क्षेत्र में 45 फर्जी टीसी के मामले आने के बावजूद मंत्री ने द्वेष भावना से एसी/एसटी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को निषाना बनाया। ंउन्हाने कहा कि ष्षहर की दोनो कॉलेजों में षिक्षकों के पद रिक्त हैं पांच साल से आये दिन विद्यार्थी प्रदर्षन कर रहे हैं लेकिन आष्वासन के अलावा उनको कुछ नही मिला हैं।
संकल्प रैली पोस्टर का विमोचन
इस दौरान पूर्व विधायक के नेतृत्व मंे कांग्रेसियों ने संकल्प रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, कांग्रेस कोषाध्यक्ष नरेष ढेलडिया, पूर्व प्रधान ओमाराम भील, राधेष्याम माली, मेहबूब खां, कुंपाराम पंवार, नरसिंग प्रजापत, रामेष्वर प्रजापत, शंकरलाल सलुंदिया, चम्पालाल सुंदेषा, भंवरलाल भाटी, ओम भाटिया, मंगलाराम टांक, धनराज घांची, श्रवण सुंदेषा, भरत गहलोत सहि
Thursday, 2 August 2018
Friday, 27 July 2018
गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया - शिष्यों ने की गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन कर गुरुओं से लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया
परेऊ महंत ओंकार भारती ने जरखेश्वर बगैची में किया चातुर्मास
- शिष्यों ने की गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन कर गुरुओं से लिया आशीर्वाद- मंदिरों, मठों व गुरुद्वारों में दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रम
दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क/ बंशीलाल चौधरी
बालोतरा। उपखण्ड मुख्यालय व आस-पास गांवों में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। मंदिरों, मठों व गुरुद्वारों में गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन व समाधि पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरु पूर्णिमा को लेकर शिष्यों ने गुरु धारणा कर भेंट-पूजा अर्पित की तथा चरण पादुका पूजन कर गुरु को भेंट-पूजा अर्पित की और गुरु से आशीर्वाद लिया। गुरू पूर्णिमा के दिन राज्य सरकार की ओर से भेजे गये भेंट पत्र संत महात्माओं को सौंपे गये।
कनाना मठ में मठाधीश महंत परशुराम गिरी महाराज, बालोतरा की जरखेश्वर बगैची में परेऊ मठाधीश ओंकार भारती महाराज, समदडी गादीपति नरसिंहदास महाराज, चेतन बाबा की झोंपडी में महंत निर्मलदास महाराज, रामेश्वर महादेव मंदिर में राघवदास महाराज, सरस्वती आश्रम नागेश्वराय महादेव मंदिर में हीरानंद महाराज, श्री निम्बेश्वर हाथीबंध महादेव मठ जेठन्तरी-खारवा पर गुरु पूर्णिमा को लेकर महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज के सानिध्य में गुरु धारणा, चरण पादुका पूजन व समाधि पूजन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। इसके बाद मठ परिसर में स्थापित जीवित समाधियों की पूजा कर पुष्प चढाय़े। इस दौरान बालोतरा, आसोतरा, जसोल, बिठूजा, जेठन्तरी, खारवा, लादूनगर, काकराला, पारलू, कनाना, मांगला, लालाणा, समदडी सहित कई गांवों से बडी़ संख्या में पहुंचे भक्त-भाविकों ने गुरु धारणा कर चरण पादुका पूजन किया तथा भेंट-पूजा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मठ परिसर में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए महंत भुवनेश्वरपुरी महाराज ने आमजन को गोवंश व धर्म की रक्षार्थ हर समय तत्पर रहने का आव्हान किया। उन्होंने व्यसनों में लिप्त युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने का आव्हान करते हुए स्वस्थ समाज व समृद्धशील राष्ट निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। महंत ने गुरु धारणा कार्यक्रम के तहत् कई शिष्यों के कान फूंक अपदेश (गुरुमंत्र) दिया।
राजस्व राज्य मंत्री सहित कईयो ने लिया आशीर्वाद
राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बायतू विधायक कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, सभापति रतन खत्री, उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष मदनराज चौपडा, कुम्पलिया सरपंच नगराज गोदारा, धर्मेन्द्र करणसिंह कनाना, सरपंच प्रतिनिधि मोहनसिंह सोढा, भंवरसिंह
चम्पावत, सवाईसिंह भायल, शंभूसिंह सोनगरा, सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल रातडा़, सांवलराम चौधरी, मेघसिंह राजपुरोहित, चन्द्रसिंह, भीमसिंह, मांगीलाल, छोगाराम सुथार, काकराला सरपंच वगताराम प्रजापत, धनाराम सैन, ओमप्रकाश सुथार व श्रवणदास वैष्णव सहित बडी़ संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
भजनों की स्वरलहरियां पर झूमे श्रोता:-
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रमों में क्षेत्रीय गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...






















