Sunday, 5 January 2025

सिणधरी पुलिस ने खाली डम्पर पकड़ कर अवैध खनन पर पर्दा डाला

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मोकलसर में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा विकास अधिकारी सभी पंचायत समितियो में तीन दिन विशेष अभियान चलाएं - चौहान
बालोतरा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत मोकलसर में स्वच्छता का किया औचक निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर भीतर संपूर्ण दृश्यमान स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंचायत समिति सिवाना के विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी ने बताया कि पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के बालोतरा भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने जिले की समस्त पंचायतो में स्वच्छता अभियान को प्रारंभ करवाया। उन्होने मोकलसर पंचायत में स्वयं उपस्थित होकर कनिष्ठ तकनीकी, सहायक ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस में ग्राम पंचायत की संपूर्ण गली मोहल्ले साफ सुथरे हो जाए तथा नालियों की भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो। ग्राम पंचायत में स्वच्छता हेतु टेंडर का कार्य सरकार द्वारा निर्धारित दर और बीएसआर के अनुसार तत्काल प्रभाव से करने तथा संवेदक को कार्यादेश देने के आदेश जारी किए। इसी कड़ी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि एक बार संपूर्ण ग्राम पंचायत की सफाई करवा कर संवेदक को सुपर्द करें तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य प्रारंभ नहीं करने पर संबंधित टेंडर प्राप्तकर्ता संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ करें। साथ ही टेंडर की पालना में संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं करने तक ग्राम पंचायत स्वयं प्रतिदिन साफ सफाई सुनिश्चित करें ताकि राज्य सरकार की भावना और निर्देशों की अक्षरश: पालन हो सके। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ने ग्रामीणों से भी हाथ जोडक़र अपील कर कहा कि आप लोग प्रशासन एवं सरकार को स्वच्छता में विशेष सहयोग प्रदान करें, जिससे गांवो में दृश्यमान स्वच्छता दृष्टिगोचर हो सके। फोटो- 1 मुस्लिम महासभा का 18 वां स्थापना दिवस मनाया गया
बालोतरा। मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा जी सोलंकी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इकबाल भाटी के निर्देशानुसार बालोतरा जिलाध्यक्ष अब्दुल करीम पारलू की अध्यक्षता में मुस्लिम महासभा का 18 वां स्थापना दिवस पर मदरसा दारूल फैजान में बच्चों को फल वितरित और कृषि मंडी समीप हजऱत गैबन शाह दरगाह परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर महासचिव मो.आरीफ छिपा, संयुक्त सचिव हनीफ खिलजी, सचिव सद्दाम हुसैन, पेंटर लुकमान खां, सद्दाम सुमरो, गनी पन्नू, फिरोज मलिक आदि लोग उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अब्दुल करीम पारलू ने बताया कि हमारी मुस्लिम महासभा एकता का राज चलेगा हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा इस मुहिम पर काम करता है। फोटो- 2 राज्य मंत्री ने नाकोड़ा में दर्शन कर पूजा अर्चना की
बालोतरा। राज्य मंत्री केके विश्रोई आज बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। विश्रोई ने श्री जैन श्वेतांबर नाकोड़ा पाश्र्वनाथ तीर्थ पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। नाकोड़ा पाश्र्वनाथ भगवान एवं श्री नाकोड़ा भैरव देव की स्तुति करने के पश्चात मंत्री का ट्रस्ट मंडल द्वारा बहुमान किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लूणकरण बोथरा, ट्रस्टी पुरूषोतम सेठिया, ट्रस्टी महेंद्र बागरेचा, साथ ही पुरूषोतम बोकडिय़ा, देवस्थान विभाग आयुक्त ओम बागरेचा, शांतिलाल बालड, गौतम बोथरा आदि मौजूद रहे। फोटो- 3 समदड़ी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की, दो बजरी माफिया गिरफ्तार सिणधरी पुलिस ने खाली डम्पर पकड़ कर अवैध खनन पर पर्दा डाला
बालोतरा। जिले की समदड़ी पुलिस ने लूणी नदी में अवैध खनन कर बजरी भरे दो ट्रैक्टरों और एस्कॉर्ट कर रही फॉर्च्यूनर कार को भी जब्त किया है। वहीं दो ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वहीं कार ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम लडडूगिरी मंदिर के सामने लूणी नदी बहाव इलाके करमावास पहुंची। वहां पर बजरी माफिया ट्रैक्टर में अवैध बजरी भर रहे थे। पुलिस टीम देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर अवैध भरी बजरी खाली कर भागने लगे। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ड्राइवर रमेश कुमार पुत्र उदाराम निवासी करमावास समदड़ी व राजेंद्र सिंह पुत्र माधोसिंह निवासी सावरड़ा को डिटेन किया। एस्कोर्ट में उपयुक्त फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर लूणी नदी में छोडक़र भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। अवैध खनन में एक बिना नंबरी ट्रैक्टर सहित दो ट्रैक्टर को जब्त किया। बिना नंबरी ट्रैक्टर बजरी से आधे भरे हुए थे। वहीं एस्कॉर्ट कार फॉर्च्यूनर को भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार व राजेंद्र सिंह के खिलाफ एमएमडीआर सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही उनको गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एस्कॉर्ट कर रही कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। राजेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले समदड़ी थाने में दर्ज है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल परशुराम, कांस्टेबल किशन, रेवंत सिंह और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। सिणधरी पुलिस ने खाली डम्पर पकड़ अपना बचाव किया
सिणधरी थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर बजरी का अवैध खनन चल रहा हैं, थाने के नजदीकी एरिया में भी अवैध बजरी खनन कर स्टॉक करवा कर रात्रि के समय डम्पर भरवाए जा रहे हैं, वहीं लूणी नदी में सिणधरी से लेकर पांयला और आरजीटी थाना हल्के तक बड़े स्तर पर बजरी का अवैध खनन चल रहा हैं। अंधाधुंध चल रहे अवैध बजरी खनन को लेकर सिणधरी थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नही आई, पूर्व में बालोतरा डीएसटी, रेंज आईजी की आईआरएफ टीम ने जरूर कार्रवाई थी, वहीं अब पुलिस ने दिखावे के लिए महज 5 खाली डम्पर पकड़ कर बजरी के अवैध खनन पर पर्दा डाला हैं। फोटो-4, 5 व 6 दो दिवसीय चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक हुई शुरू बालोतरा। निकटवर्ती आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक माझी वाला में आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा की ओर से दो दिवसीय चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक शुरू हुई। वही जोधपुर प्रांत प्रांतीय संगठन मंत्री रवि कुमार, आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के अध्यक्ष गजेंद्र संकलेचा, आदर्श शिक्षा संस्थान बालोतरा के संरक्षक मूलचंद जी सालेचा व नरेंद्र कुमार जी गर्ग ने मां सरस्वती, ओम और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान अतिथियों का परिचय आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा के जिला सचिव भगवत दान रतनू ने करवाया। वही बैठक के प्रथम सत्र में विद्या भारती जोधपुर प्रान्त संगठन मंत्री रवि कुमार ने विद्या भारती की विकास यात्रा का वर्णन करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आयोजित बैठक के द्वितीय सत्र में जिला व्यवस्थापक देवेन्द्र माली विद्या भारती के निर्धारित लक्ष्य अर्थात हमारा लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। वही सतत संपर्क, कौशल विकास, राष्ट्र सर्वोपरि, जल की महत्ता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला पूर्व छात्र परिषद प्रमुख सतीश व्यास ने पूर्व छात्र परिषद व उनसे जुड़े हुए बिंदुओं पर चर्चा की। वही पूर्व छात्रों को परिषद से जोडऩा व उनका पंजीयन करना, उनसे संपर्क बनाए रखने सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक के तृतीय सत्र में जिला सचिव भगवत दान रतनू ने विद्यालय गुणवत्ता विकास विषय पर चर्चा की। वहीं पर गतिविधि आधारित शिक्षण क्रिया आधारित, छात्र सहभागिता शिक्षक, हमारी परंपराएं, संसाधन सहित विभिन्न विषयों पर ध्यान आकर्षित चर्चा की। फोटो- 7

Sunday, 20 October 2024

खबरे बालोतरा जिले की दिनभर की हलचल

जलदाय विभाग का अभियान जारी, 8 अवैध कनेक्शन विच्छेद किए
बालोतरा। जलदाय विभाग के अवैध जल कनेक्शन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 8 अवैध जल कनेक्शन विच्छेद किए गए। उम्मेद सागर धवा समदड़ी खंडप परियोजना के अधिशाषी अभियंता गजानंद प्रजापत के निर्देशन में संचालन संधारण का कार्य करने वाली फर्म एल एन टी द्वारा पटाऊ से उमरलाई के बीच उमरलाई जाने वाली मुख्य पाइपलाइन से 8 अवैध जल संबंध विच्छेद किए। फोटो- 1 लूणी कंठा महासभा की बैठक आयोजित, नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई
बालोतरा। रविवार को श्रीमाली ब्राह्मण समाज बगेची में लूणी कंठा महासभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। महासभा के सचिव शिवप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि यह बैठक महासभा अध्यक्ष पं. मनोहरलाल अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष के द्वारा नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में अध्यक्ष मनोहरलाल अवस्थी ने आगामी समय में समाज के विकास के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनमें यज्ञोपवित संस्कार और वैदिक शिविरों का आयोजन प्रमुख रहा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी 19 इकाइयों के बीच प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देकर लूणी कंठा का विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पृथ्वीराज दवे किटनोद, जोगराज दवे अशोक रूअवस्थी, रमेश कुमार दवे दुंदाडा, कपिल श्रीमाली पातन वाड़ा,प्रवीण कुमार दुंदाड़ा, सत्यनारायण अवस्थी, कांतिलाल व्यास अध्यक्ष बालोतरा,जगदीश प्रसाद व्यास समदडी, अशोक व्यास अध्यक्ष समदड़ी, निखिल अवस्थी, मनीष बोहरा, वीरेंद्र दवे होटलू, हेमंत पुरखाणी, और ओमप्रकाश दवे कनाना ,जेठानंद ढीढस ,उदय भानू व्यास जानियाना, ओमप्रकाश अवस्थी जसोल, प्रमुख थे। बैठक में समाज के विकास और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया, और भविष्य के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। फोटो- 5 तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की दिलाई शपथ बालोतरा। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोतरा डॉ. वांकाराम चौधरी ने समस्त प्रतिभागियों को तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से तम्बाकू की रोकथाम करने में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए और राजस्थान तम्बाकू मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने तंबाकू टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के पोस्टर का भी विमोचन किया। सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में युवा एक लीडर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। आज का भारतीय युवा विश्वभर में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को जीत सकता है। लेकिन उसे भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। किशोर- किशोरियां फिल्में देखकर धूम्रपान को स्टेटस सिंबल मानने लगा है, यह सही नहीं है। युवाओं को तंबाकू की लत को छोडऩे के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू उपयोग न करने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रोहिताश ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण एवं जन जागरूकता की दिशा में प्रभावी प्रयास निरंतर जारी हैं। तम्बाकू नियंत्रण एवं रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर टोबेको कंट्रोल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जन-जागरूकता के साथ तम्बाकू नियंत्रण के नियमों की प्राथमिकता से पालना करवाई जाएगी। मुझे विश्वास है कि सभी एकजुट होकर तम्बाकू मुक्त प्रदेश तथा आयुष्मान राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि तम्बाकू सेवन एवं नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर, अस्थमा, हृदय, रोग, टीबी आदि भयावह रोग होने की संभावना होती है। प्रतिवर्ष भारत में लगभग 13 लाख 50 हजार और इसी प्रकार राज्य में भी लगभग 200 लोगों की मृत्यु प्रतिदिन तम्बाकू जनित रोगों से हो जाती है। यह बेहद चिंता का विषय है। टोबेको उपयोग दर में कमी लाना आवश्यक है। सीएमएचओ ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि बड़ी संख्या में बच्चे एवं युवा तंबाकू की लत का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत से पीडि़त नवयुवकों को तम्बाकू विमुक्त एवं नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं व जनसहभागिता से सामूहिक प्रयासों को और बढ़ाया जाएगा। दिव्यांगजनों को मिलेगी फ्री में इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर बालोतरा। राजस्थान सरकार दिव्यांगजनों को नई सुविधा दे रही है। राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं आसान बनाने में मददगार साबित हो रही हैं। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी घेवरचंद प्रजापत ने बताया कि जिले में आवासी मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित विशिष्ट विकलांगता पीला अथवा नीला दिव्यांग प्रमाण पत्र धारक दिव्यांगजनों को नि:शुल्क इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 07 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। योजना के पात्र आवेदक जल्द से जल्द आवेदन करें। उन्होंने बालोतरा जिले में आवासी मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित पीला (40 प्रतिशत से 79 प्रतिशत तक) नीला (80 प्रतिशत से 80 प्रतिशत से अधिक) से पीडि़त विशेष योग्यजनों को चलने की क्षमता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर प्राप्त करने के लिए अपील की है। इलेक्ट्रिक पावर व्हीलचेयर के लिए आवेदन पत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्थानीय जिला कार्यालय एवं ब्लॉक स्थित कार्यालयों से प्राप्त कर आवेदन पत्र के साथ मूल निवास एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित संबंधित कार्यालय में जमा कराया जा सकेगा। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 घोषित राइजिंग राजस्थान निवेश सम्मेलन के निवेशकों को मिल रहा प्रोत्साहन बालोतरा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने निवेश को आकर्षित करने और उद्यमियों को वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024 की घोषणा की है। इस योजना के द्वारा विनिर्माण, सेवा, सनराइज सेक्टर, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और औद्योगिक अवसंरचना एवं अनुसंधान विकास के क्षेत्र को वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इसी के साथ प्रदूषण नियंत्रण एवं निर्यात प्रोत्साहन के लिए ग्रीन ग्रोथ सब्सिडी और एक्सपोर्ट प्रमोशन सब्सिडी का भी प्रावधान जोड़ा गया है। योजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक अनंत आर्य ने बताया कि जिला स्तर पर एमएसएमई इकाइयों के लिए 25 करोड़ तक का निवेश करने वाली इकाइयों को जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित जिला स्क्रीनिंग समिति के द्वारा आवेदनों की जांच करते हुए योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान किया गया है। योजना के अंतर्गत एमएसएमई क्षेत्र को प्रतिवर्ष अधिकतम 5 करोड़ तक का वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा इसके अंतर्गत स्टेट जीएसटी पर 75त्न की छूट 10 वर्षों के लिए, विनिर्माण क्षेत्र मेंप्लास्टिक का विकल्प उपलब्ध करवा रहे विनिर्माण उद्योगों को 50 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। विशेष तौर पर कृषि प्रसंस्करण एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 50त्न तक कैपिटल सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है, जिसकी अधिकतम सीमा डेढ़ करोड़ रुपए तक होगी। ग्रामीण क्षेत्र में कृषकों को उधमिता से जोडऩे के लिए एफपीओ को भी 50त्न की कैपिटल सब्सिडी दिए जाने का नया प्रावधान जोड़ा गया है। जिला प्रशासन जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर अतिरिक्त गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस दिशा में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी और जिले में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं को नए रोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाएगी। बालोतरा जिले में सक्रिय सदस्य बनने को लेकर उत्साह विधायक अरुण चौधरी बने सक्रिय सदस्य
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान में पुरे जिले में सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे है। जिसको लेकर सक्रिय सदस्यता अभियान में सभी जनप्रतिनिधि व अन्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर अभियान के जिला संयोजक खेताराम प्रजापत द्वारा पचपदरा विधायक अरुण चौधरी को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि पुरे विधानसभा में सभी मंडल पर सक्रिय सदस्यों को जोड़ा जा रहा है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह है कि वो 100 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरे। जिला संयोजक खेताराम प्रजापत ने कहा कि जिले के तीनो विधानसभा का दौरा कर सभी जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है सभी मंडल पर इससे संबंधित बैठक ली जाएगी। इस अवसर पर बालोतरा जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,पूर्व जिला महामंत्री भरत मोदी,नगर महामंत्री जगदीश चंदेल,मुकेश अग्रवाल, उमेश सोनी सहित सदस्य मौजूद रहे। फोटो- 8 डूंगरोत शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष और विश्नोई जिला मंत्री मनोनीत एक दिवसीय जिला महासमिति अधिवेशन संपन्न बालोतरा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव व एक दिवसीय जिला महासमिति अधिवेशन जिला निर्वाचन अधिकारी किसनाराम वणल व जिला चुनाव पर्यवेक्षक मानसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस पर एक बार पुन: सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद पर लाखसिंह डूंगरोत, जिला मंत्री सागरराम विश्नोई, जिला महिला मंत्री उषा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष यशवंतसिंह, सभाध्यक्ष ईश्वर सिंह, उपसभाध्यक्ष पुखराज और विजय कुमार, अतिरिक्त जिला मंत्री खेताराम माली निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल सुथार, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा तथा सपना सोनी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा चेतन दवे, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा श्रवण सिंह साजियाली, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा धीराराम डीगलर, सचिव माध्यमिक गोपाल, सचिव प्राथमिक शिक्षा शेर सिंह जोधा, सचिव संस्कृत प्रेम सिंह भाटी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंडीदान, सचिव महिला लक्ष्मी पारिक, प्राध्यापक प्रतिनिधि सुरेश कुमार सैन, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद दवे, अध्यापक सदस्य सूरज वैष्णव, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि छैलसिंह आशिया, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि मानाराम पटेल, शिक्षक सदस्य रामसिंह राजपुरोहित, निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री मालाराम चौधरी, अशोक कुमार श्रीमाली, बाबूलाल परमार, उपशाखा के अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार, गोविंद दान, स्वरूप सिंह सांखला, मोहनलाल देवासी, बाबूलाल सुथार, हनुमानाराम विश्नोई, उपशाखा मंत्री हंसा वर्मा, सजना चौधरी, प्रकाश, सोहनलाल माली व देवेंद्र दवे, भैरूसिंह साजियाली, भगवान दास गहलोत, मनीष शर्मा, रवि कुमार, पुखराज ओझा, प्रदेश महासमिति सदस्य मूलसिंह राठौड़, रूप सिंह राजपुरोहित, सुरेश कुमार सोनगरा, सीताराम जीनगर, मानक चंद संदीप मतवा, मोहम्मद इकबाल, मदनलाल तथा ओम प्रकाश राणा सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे। फोटो- 9-10 हत्या के प्रयास के प्रकरण में था वांछित गिरफ्तार
बालोतरा। जिले की बायतू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विषेश अभियान ‘‘धर कर भर‘‘ के तहत जारी दिषा-निर्देषानुसार गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं शिवनारायण चैधरी आरपीएस, वृताधिकारी बायतु के निकटतम सुपरविजन में भंवरलाल उ.नि. थानाधिकारी बायतु के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा परम्परागत पुलिसिंग, तकनीकी एवं मुखबीरी तंत्र के आधार पर आसूचना संकलन कर हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित मुलजिम दुर्गाराम, जो थाना बायतू की टॉप-10 सूची में षामिल था, को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होने बताया कि 10 अक्टूबर 2024 को परिवादी तगाराम पुत्र रिणछाराम ब्राह्मण निवासी कोलु ने थाना पर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि 9 अक्टूबर 2024 को सुबह के समय मैं और मेरे पिताजी मोटरसाईकल पर कोलु गांव जा रहे थे। तभी पूर्व में चुनावी रंजिष रखकर दुर्गाराम ने जान से मारने की नियत से पिकअप गाड़ी को तेजगति से चलाकर मोटरसाईकल के टक्कर मारी जिससे मेरे व मेरे पिताजी के गंभीर चोटें आयी, मेरे पिताजी का नाहटा अस्पताल बालोतरा में ईलाज चल रहा है। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया तथा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में परम्परागत पुलिसिंग, तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर आरोपी दुर्गाराम को दस्तयाब कर बाद अन्वेषण पूछताछ के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। मुलजिम दुर्गाराम की इतलानुसार वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया है। प्रकरण में मुलजिम दुर्गाराम से गहनतापूर्वक पूछताछ अन्वेषण किया जाकर बाद बरामदगी के पेश अदालत कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। फोटो- 11

divya panchayat daily