बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लगाई किसान चौपाल
झालावाड में सुनी जन समस्याएं
 |
रायपुर में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी। |
गिडा। बायतू विधायक एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के गृहक्षेत्र में किसान चौपाल लगा कर किसानों की परिवेदनाएं सुनी। गौरतलब रहे हाडौती क्षेत्र में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के सामने भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी हाड़ोती क्षेत्र में किसानों की चौपाल लगाकर राज्य सरकार की योजनाओं का बखान कर रहे हैं।
झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में लगाई किसान चौपाल
शुक्रवार को विधायक चौधरी ने मुख्यमंत्री के $गृह क्षेत्र झालरापाटन के रायपुर में किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों कि हितो को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा योजना लागू कर किसानों को राहत प्रदान की। उन्होने कहा कि स्वामीनाथन आयागे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों के हितों का ध्यान रख रहा हैं। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल के शासन में सिर्फ और सिर्फ गरीबों के शोषण का काम किया है। इस दौरान झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment