खोखसर: अज्ञात लोगों ने चौराहे पर गाढ दिया पत्थर, पुलिस को पता ही नही?
पीडब्ल्यूडी की संजीदगी से हटा पत्थर, गिडा में हो चुका हैं बवाल
गिडा। निकटवर्ती खोखसर गांव के मुख्य चौराहे पर रात्रि मे अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर लगा कर सार्वजनिक रास्ते पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास किया गया। लेकिन इसकी जानकारीह पुििलस के पास नही है। दिव्य पंचायत ने गिडा थानाधिकारी से वार्ता करनी चाही तो उन्होने बाहर होने का हवाला दिया वहीं बीट प्रभारी ने पहले तो मामले से अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन सवाल पर सवाल करने पर ऐसी बात होनी स्वीकार करते हुए बताया कि किसी ने मल्लीनाथ सर्किल लिखा हुआ पत्थर गाड दिया था, उसे सार्वजनिक निमार्ण विभाग ने हटा दिया।
इसकी सूचना सार्वजनिक निर्माण विभाग को मिलने पर सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर पत्थर को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार खोखसर गांव के मुख्य चौराहे पर बुधवार रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा तथा कथित पत्थर लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया, इस की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पत्थर को उखाड कर हटा दिया।
No comments:
Post a Comment