बेनीवाल जाट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष बने
- बालोतरा। जाट नवयुवक मंडल की वार्षिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को वीर तेजाजी छात्रावास में किया गया। बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ आगामी 17 जनवरी को स्व. बलदेवराम मिर्धा जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मंडल का एक वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नये अध्यक्ष पद पर भंवरलाल बेनीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। अध्यक्ष बेनीवाल ने कहा कि सभी समाज बंधुओं के सहयोग से आपसी भाई चारे के साथ जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगा तथा जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष वगताराम जांगू ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया। बंशीलाल जांगू ने बताया कि इस दौरान प्रहलादराम धतरवाल, मूलाराम सियाग, केहराराम गोदारा, लादाराम गोदारा, डॉ. प्रभुआर चौधरी, वगताराम जांगू, प्रहलाद राम तरड़, करनाराम मांजू, खैराजराम हुड्डा, जोगाराम सारण, नरेन्द्र चौधरी, सरपंच रेखाराम जाट, विजय मूढ, बाबूलाल गोदारा,ठाकरराम गोदारा खींयाराम सारण, हुकमाराम गोदारा, सुरेश गोदारा, सुरेश सियाग, चेतनसिंह धतरवाल, दिनेश माचरा, पदमाराम वेरड़, जीयाराम जाखड़, सवाईराम सऊ अन्नराज गोदारा, यशपाल गोदारा बाबूराम सऊ, दीपाराम डेलू, महेन्द्र डूडी सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment