Friday 28 January 2022

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना दो जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी

 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना दो जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अलका मुंदडा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किए गए। भाजपा नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया की इस अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेना को संगठन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जोधपुर शहर ओर जोधपुर देहात उत्तर दो महत्वपूर्ण जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरिता गैना संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निर्वहन कर चुकी है।
पूर्व में अजमेर जिला प्रमुख, भाजपा संगठन से विधायक प्रत्याशी नसीराबाद विधानसभा से रह चुकी है।संगठन में लगातार पूरे प्रदेश भर में ऊर्जावान महिला मोर्चा को एक नई ऊर्जा देने का कार्य सरिता गैना द्वारा किया जा रहा है।संगठन द्वारा आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में जोधपुर में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रभारी के नाते महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरिता गैना ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
Attachments area

No comments:

Post a Comment

divya panchayat