Saturday 29 January 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया रहे कोरनावटी क्षेत्र के दौरे पर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया रहे कोरनावटी क्षेत्र के दौरे पर 



बालोतरा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया शनिवार को क्षेत्र के कोरनावटी दौरे पर रहे। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि कलावतसर में युवा मोर्चा मंडल मंत्री तेज सिंह राठौड़ के भतीज गणपत सिंह के आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया के साथ  बाबूलाल भंसाली,ठा.उमेदसिंह कंवरली,रेंवतदान चारण थूबंली,दीप जाखङ , जय सिंह,महेंद्र सिंह,मूलाराम, मांगाराम सहीत कई कार्यकर्ता ने भाग लिया।इस दौरान बाठिया सहित अन्य नेताओं का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
उसके बाद बांठिया ने कोरनावटी क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को फोन पर वार्ता की कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाठिया ने जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया चैरिटेबल ट्रस्ट की सदस्यता को लेकर चर्चा की और आगामी 3 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक को श्रद्धा सुमन व जीवनी पर व्याख्यान में उपस्थित होने का न्योता दिया।उसके बाद थूबंली में सरपंच प्रतिनिधि आवङदान के पिताजी खींवदान चारण के अस्वस्थता के चलते हालचाल जानने घर पहुंचे।इस दौरान उनके साथ साथ हमीर सिंह पंवार खेड़ा, मूलाराम सुथार,राणपुरी गोस्वामी,रामाराम ,खेताराम मुंड बलाऊ उपस्थित रहे।उन्होंने ने बताया कि थूबंली ग्राम पंचायत व रोडवा खुर्द के कार्यकर्ताओं को ट्रस्ट का सदस्य बनाया।रोडवा में पंचायत समिति सदस्य सुरजा राम यादव,पूर्व सरपंच मांगीलाल पालीवाल,मोहन लाल, राजेंद्र पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat