भाजपा की सबसे मजबूत इकाई है पन्ना प्रमुख - मूंढ
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बायतु
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में पन्ना प्रमुख नियुक्ति महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने बायतु विधानसभा क्षेत्र के बाटाडू मण्डल की कोलू ग्राम पंचायत के बुथ नम्बर 134 से शुभारंभ किया गया।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान का सबसे बड़ा व सबसे छोटी इकाई को मजबूत बनाने के लिए पन्ना प्रमुख नियुक्ति महाभियान पार्टी को ओर मजबूत करेगी और प्रत्येक बुथ जीतो अभियान का सफल बनाने के लिए पन्ना प्रमुख की नियुक्ति अनिवार्य है।इस मौके पर बाटाडू मंडल अध्यक्ष तगाराम गोदारा,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुम्भाराम सिंयोल,कोलू बुथ अध्यक्ष मुकनसिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment