Sunday, 19 June 2022

6 माह पूर्व हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में हुई नकबजनी का पर्दाफाष, 02 आरोपी दस्तयाबश्

 6 माह पूर्व हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में हुई नकबजनी का पर्दाफाष, 02 आरोपी दस्तयाबश्

आरोपीयों से मकान से चुराये गये सोने-चांदी के गहने किये बरामद करने मे सफलता







पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा नकबजनी व चोरी की घटनाओ की रोकथाम व अपराधियो की धरपक्कड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व वृताधिकारी, वृत बालोतरा के निकट सुपरविजन में श्री बाबुलाल नि0पु0 थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा के नेतृत्व में पुलिस थाना बालोतरा पर गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए 06 माह पूर्व में आवासिय मकान में चोरी की वारदात ंका खुलाषा करते हुए 02 आरोपीयों को दिनांक 17.06.2022 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयों की निषादेही से चुराये गये सोने-चांदी के गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।


घटना का विवरण:- दिनांक 24.12.2021 को प्रार्थी श्री पूराराम पुत्र रिङमल जी जाति मेघवाल निवासी दाखा हाल वार्ङ नं.9 हाउसिंग बोर्ङ माजीवाला ने थाना पर रिपोर्ट पेष की कि दिनांक 23-12-2021 को हम सभी परिवार वाले हमेशा की तरह खाना खाकर सो गये कि रात करीबन 2.00-3.00 बजे के बीच दरम्यानी रात को  दो  अज्ञात  चोर  द्वारा मकान में रखे लौहे का बक्सा को चुराकर भाग गये। बक्सा में से सोने का टिमणिया साढा तीन तोला, सोने की नथ आधा तौला, दो आनी सोने के लूंग कानों के, चान्दी का कन्दोरा आधा किलो वजन, चान्दी के तोङे वजन बीस  तौला, चान्दी के दो गजरे, चार अंगुठीया, चार चान्दी की चुङीया, चार पोलरिया, बच्चे के हाथ की अंगुठी, होयली, कङलीया वगैरा गहने व मोबाईल फोन चुरा लिये। उक्त रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 666/2022 धारा 457,380 भादसं पुलिस थाना बालोतरा में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।


पुलिस कार्यवाही:- पुलिस टीम द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए पुराने एवं सक्रीय  चोर व नकबजन पर कड़ी नजर रखते हुए आरोपी शाहरूख  खां पुत्र सुमारखां  मोयला  निवासी वार्ड नं. 02, अमरपुरा, जसोल जिला बाड़मेर व इकबाल पुत्र बरकत शाह मुसलमान निवासी चामुण्डा कोलोनी, घाणेराव, पुलिस थाना देसुरी जिला पाली को दस्तयाब कर गहनता पूर्वक पुछताछ की गई तो आरोपीयों द्वारा उक्त प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया गया।  जिस पर आरोपीयों को प्रकरण में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपीयों की निषादेही से प्रकरण में चुराये गये सोने-चांदी के गहने बरामद किये गये।  आरोपी शाहरूख खां  व  इकबाल आले दर्जे के वाहन चोर व नकबजन है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है। आरोपीयों से गहन अनुसंधान व पुछताछ जारी है, 

 

पुलिस टीम :-

01. श्री बाबुलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा।

02. श्री राजुराम उ.नि. चौकी जसोल पुलिस थाना बालोतरा।

03. श्री प्रेमदान कानि0 1796 चौकी जसोल पुलिस थाना बालोतरा।

04. श्री हुकमाराम कानि0 1758 चौकाी जसोल पुलिस थाना बालोतरा।

05. श्री अषोककुमार कानि0 1483 पुलिस थाना बालोतरा।

06. श्री उदयसिंह कानि0 1002 पुलिस थाना बालोतरा।

07. श्री भूपेन्द्रसिंह  कानि0 522 डी.सी.आर.बी. बाड़मेर।




No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily