Monday 20 June 2022

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधो को परिवार का हिस्सा बनाकर पेङ बनाए "‐ प्रो ज्यांणी पर्यावरण चेतना यात्रा के तहत संगोष्ठी का आयोजन

 पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधो को परिवार का हिस्सा बनाकर पेङ बनाए "‐ प्रो ज्यांणी 

पर्यावरण चेतना यात्रा के तहत संगोष्ठी का आयोजन 

बाङमेर। नेहरू नगर, बाङमेर में जाट चैरिटेबल ट्रस्ट में शिक्षक संघ प्रगतिशील के तत्वावधान में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरणीय प्रतिष्ठित पुरस्कार लैण्ड फाॅर लाइफ अवार्ड से सम्मानित प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्यांणी ने पर्यावरण संगोष्ठी में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पारिवारिक वानिकी का मूल उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोङना है। लोगों में वानिकी की अवधारण की समझ पैदा करना और घर-घर पर्यावरण पाठशालाएं स्थापित करने से ही धरती हरी-भरी हो सकेगी।

इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पेङ बनाने की महत्ती जरूरत है। बाङमेर जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में काफी जागरूकता आई है। 


शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी ने कहा कि हम पिछले काफी समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत है। हमारे संगठन के कर्मठ कार्यकर्त्ता भेराराम भाखर 23 साल से इस मुहिम में जुटे हुए है। 
इस दौरान एएसपी गुमनाराम लेघा, वन विभाग एसीएफ दीपक कुमार, प्रो पांचाराम चौधरी, एडवोकेट डालूराम चौधरी, प्रो आदर्श किशोर ज्यांणी, पुखराज सारण, शिक्षाविद मूलाराम चौधरी, एडवोकेट विष्णु चौधरी, देरावरसिंह, चुतराराम सियाग, गोरधनराम प्रजापत, अमरसिंह गोदारा, रूखमणाराम, आनंद डागा, मनोहर जाखङ, शेराराम हुडा, हुकमाराम मेघवाल, मोहनसिंह माचरा ओमप्रकाश सियाग सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहें।
इस दौरान लीली लाग व रूंख रीत के तहत कई लोगों ने सहयोग किया। पारिवारिक वानिकी के संयोजक भेराराम भाखर ने आभार जताया। प्रो. ज्यांणी को जाल व खेजङी के देशज पौधे भेंट कर हरित अभिनन्दन किया गया।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat