पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Thursday, 28 July 2022
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के प्रवास के पूर्व तैयारी बैठक
बांठिया रहे मंडली मंडल के दौरे पर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के प्रवास के पूर्व तैयारी बैठक
मंडली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया एक दिवसीय मंडली भाजपा मंडल के संगठनात्मक दौरे पर रहे।
मंडली मण्डल के सोशल मीडिया संयोजक रघुनाथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया नवीन मंडल मंडली संगठनात्मक प्रवास के दौरान मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 2023 का चुनाव स्थायित्व के लिए लड़ रही हैबूथ समिति से लेकर पन्ना प्रमुख तक तय कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा ताकि आने वाले चुनाव में अजेय भाजपा बनेगी। भाजपा मंडली मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी ने कहा कि नवीन मंडल के पन्ना प्रमुख प्रपत्र जल्द ही भर कर जमा कराने व अगले सप्ताह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के प्रवास को लेकर चर्चा करते हुए आभार जताया। उन्होंने ने बांठिया को मंडल की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। जाणी ने बताया कि इस दौरान महादेव मंदिर व बालाजी मंदिर कलावतसर,जरकी भोमिया जी का स्थान व शौर्य चक्र विजेता जगमाल सिंह राठौड मूर्ति कलावतसर , भोलेबाबा का मंदिर मंडली , हिंगलाज माता मंदिर पालापुरा , महादेव मंदिर कोरना में श्रावण के पवित्र मास में दर्शन किए एवं मठाधिशों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी पवित्र स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी, महामंत्री रेवतदान चारण,कार्यकारिणी सदस्य मांगीलाल रोडवा,असला राम पालीवाल,नारायण सिंह राठौड़,सोहन सिंह राठौड़,तेज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दीपाराम जाखड़,एससी मोर्चा अध्यक्ष सुमेराराम मेघवाल,खेताराम सेवदा, पुजारी उदयसिंह राठौड़,ओबीसी मंत्री भलाराम नाई,आईटी सेल संयोजक राणपुरी गोस्वामी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
चिकित्सा मंत्री ने ली जालोर , बाड़मेर , पाली और सिरोही जिलों की समीक्षा बैठक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए धन की कोई कमी नहीं चिकित्स...
-
बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार बालोतरा। जिले की पचपदरा पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्त...
No comments:
Post a Comment