पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Thursday, 28 July 2022
कांग्रेस सांसद चौधरी के बयान की निंदा
कांग्रेस सांसद चौधरी के बयान की निंदा
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी
वाली टिप्पणी पर विरोध जताया है।व कांग्रेस से मुर्मू को लेकर दिए बयान पर माफी की मांग की है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद है।राष्ट्रपति किसी दल का नहीं होता, राष्ट्रपति पूरे देश का होता है।कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता व घटियापन का परिचय दिया है, वह अक्षम्य है। उन्होंने भारत के राष्ट्रपति का अपमान किया है।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है. कांग्रेस आदिवासी विरोधी पार्टी है।कांग्रेस को आदिवासी राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।उन्होंने आगे
कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस
देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया देश कभी माफ नहीं करेगा।वह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठी हैं। यह सर्वोच्च पद पर बैठी हुई एक बहन का अपमान है। यह नारी शक्ति का अपमान है। यह जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है। देश कभी माफ नहीं करेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment