Saturday, 16 July 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया रहे क्षेत्र के दौरे पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया रहे क्षेत्र के दौरे पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य 
गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर ग्रामीणों से रूबरू हुए।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत
बांठिया ने क्षेत्र के कुड़ी गांव स्थित महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर देश व प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली के साथ अच्छे जमाने की कामना की।
बांठिया ने पचपदरा कस्बे में समाजसेवी व पुखराज माली के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर उनके परिवारजनों को ढाढ़स बधाते हुए उनके निधन पर दुःख जताया।उसके बाद मिश्राराम भील के घर पहुँचकर उनके पुत्र भंवराराम व मोहनलाल के आकस्मिक निधन पर 
शोक जताया व उनके परिवारजनों को ढाढ़स देते
हर सभ्भवः मदद का भरोसा दिलाया। बांठिया ने अनेको जगहो पर पौधारोपण कर आगामी दिनों में पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजिय करने को भी कहा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने गत दिवस बागुड़ी निवासी लाखाराम
मेघवाल बागुंडी पुत्र का स्वर्गवास होने पर उनके आवास पर पहुंचकर कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।उसके बाद गांव दूदवा में कालूराम सुथार के यहां सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया।उसके बाद ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल के जन्म दिवस पर गायों को हरा चारा खिलाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना कर उनको बधाई दी। इस दौरान समाजसेवी मालाराम, दुदवा सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया, पचपदरा भाजपा पूर्व अध्यक्ष कमलेश सकलेचा, सजय छाजेड़, राजकुमार खारवाल,प्रकाश राव,निर्मल लुहार, सुरेश खारवाल, भंवरलाल,रमेश सहित अनेको लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily