Saturday, 23 July 2022

बांठिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया से की मुलाकातवागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा में भाग लेने का आव्हान

बांठिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया से की मुलाकात
वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा में भाग लेने का आव्हान

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया से मुलाकात की। 
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया से मुलाकात कर चर्चा की। भाजपा राजस्थान द्वारा भारत के राष्ट्रपति पद पर NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की प्रचण्ड जीत के बाद भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित 24 से 25 जुलाई तक बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा निकाली जाएगी। उसके बारे में जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा सख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आव्हान किया।बांठिया बतायाकि पदयात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
सतीश पूनिया  के  साथ भाजपा के सांसद,विधायक, प्रदेश के अनेको नेता भाग लेंगे।आदिवासी धार्मिक स्थलों और मंदिरों के इस देवदर्शन के साथ निकलने वाली इस यात्रा के दौरान आदिवासी क्षेत्र के लोगों से प्रदेशाध्यक्ष और विधायकों की मुलाकात होगी। उनकी समस्याएं जानने और फीडबैक लेने का भी काम होगा। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर पहुंचाने में योगदान के लिए PM नरेन्द्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आदिवासी समाज आभार प्रकट करेगा।पद यात्रा 24 जुलाई की सुबह 8 बजे बांसवाड़ा के मा त्रिपुरा सुंदरी में दर्शन के बाद शुरू होगी जो तलवाड़ा,कोहला घाटी,सागवाड़िया,सुन्दनी,भीमपुर,गनोड़ा होते हुए
25 जुलाई की दोपहर 12 बजे डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में दर्शन के साथ सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily