सिवाना विस में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ
दिव्य पंचायत/राजेश भाटी
समदड़ी।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में वर्तमान गहलोत सरकार के खिलाफ आज से प्रारंभ हुई जनाक्रोश यात्रा का शुभारंभ सिवाना विधानसभा में किया गया।
यात्रा के दिवस मीडिया प्रमुख देवेंद्र बोराणा ने बताया कि बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा के समदड़ी मंडल से यात्रा का आगाज किया गया इससे पूर्व पवित्र ललेची माता मंदिर एवं भूरा राठौड के पूजा अर्चना के साथ विधायक हमीर सिंह भायल पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी जिला सह संयोजक खेताराम प्रजापत विधानसभा संयोजक वीर सिंह सेला ,सह संयोजक मितेश यति, दिवस यात्रा प्रमुख गनपत राज मेहता, जयराम प्रजापत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा इंदाराम चौधरी, मुकेश जीनगर प्रधान प्रतिनिधि, शैतान सिंह उप प्रधान, मण्डल अध्यक्ष पारसमल प्रजापत , दिलीप भाटी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, नेना राम चौधरी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, गोपाराम पटेल सरपँच , संतोष गर्ग, अशोक दर्जी, अमरीश पुरी, तिलोक प्रजापत, ओम प्रकाश प्रजापत सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया इस दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा एवं रथ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया यात्रा समदड़ी शहर में मुख्य मार्गो से होते हुए सीलोर गांव पहुंची जहां पर सरपंच बाबू सिंह राजगुरु के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment