Saturday 31 December 2022

राजस्थान के बाड़मेर में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा जरिया, देखिये यह रिपोर्ट

राजस्थान के बाड़मेर में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा जरिया, देखिये यह रिपोर्ट 
बाड़मेर
जिला प्रशासन बाड़मेर की उदासीनता कहे या मिलीभगत? लेकिन जो भी कारण हैं भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी पंचायत समिति गिड़ा के मनरेगा टांका लाभार्थियों को पिछले 2 साल से कोई न्याय नहीं मिल पाया है और मनरेगा टांका लाभार्थी कुशल/अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिकों के भुगतान का आज भी इंतजार कर रहे हैं।
पूरे बाड़मेर जिले में यही हालात है। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर रेवड़ियां बांटकर खाने में व्यस्त हैं जिससे आमजन बिल्कुल नासाज हैं। ऐसा ही मामला सीमावर्ती जिले की ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी पंचायत समिति गिड़ा का है जिसमें मनरेगा टांका निर्माण योजना में फर्जी कुशल/अर्द्धकुशल श्रमिक दर्शाकर लाखों रुपए का भुगतान उठा लिया गया है।
लाभार्थियों के अनुसार 45-50 हजार की सामग्री प्रत्येक मनरेगा टांके पर दी जाती है जबकि 95 हजार से 1 लाख रूपए तक सामग्री के पेटे भुगतान उठाया गया है।
मजे की बात यह है कि ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी में जिन फर्जी लोगों को मनरेगा टांके पर कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाकर भुगतान उठाया उनमें से अधिकांश लोगों ने एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य किया।

केस 1
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी में मनरेगा टांका लाभार्थी जुगत पुरी पुत्र खीमपुरी के टांके पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मस्टरोल संख्या 4263 दिनांक 19/10/2020-03/11/2020 में भंवरलाल पुत्र गेनाराम, धर्माराम पुत्र गिरधारी राम, पेमाराम पुत्र भोलाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में ग्राम पंचायत कुम्पलिया में मनरेगा टांका निर्माण कार्य धर्माराम पुत्र गिरधारी राम के टांके पर भंवरलाल पुत्र गेनाराम को मस्टरोल संख्या 56547 में व मस्टरोल संख्या 56548 में धर्माराम पुत्र गिरधारी राम और पेमाराम पुत्र भोलाराम को कार्य करना दर्शाया गया है। दर्शाये गये तीनों व्यक्ति कुम्पलिया के पूर्व सरपंच के परिवार से है जिसमें पेमाराम पुत्र भोलाराम दोनों पैरों से दिव्यांग भी है।

केस 2
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी सुमेर सिंह पुत्र भैरसिंह के टांके पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मस्टरोल संख्या 5299 दिनांक 19/12/2020-03/01/2021 में भंवरलाल पुत्र गेनाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में ग्राम पंचायत कुम्पलिया में मनरेगा टांका निर्माण कार्य समेखां पुत्र मुसेखां के टांके पर भी मस्टरोल संख्या 69071 में भंवरलाल पुत्र गेनाराम को कुशल अर्द्धकुशल श्रमिक दर्शाया गया है।
केस 1 व केस 2 में दोनों कार्यों पर भंवरलाल पुत्र गेनाराम को एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य करना दर्शाया गया है जबकि भंवरलाल पुत्र गेनाराम हार्डवेयर का व्यापारी हैं एवं परेऊ गांव में दूकान है। ग्राम पंचायत कुम्पलिया के पूर्व सरपंच के परिवार से है ग्राम पंचायत कुम्पलिया में भी वित्तीय वर्ष 2015-2020 तक लाखों रूपए भंवरलाल पुत्र गेनाराम के खाते में फर्जी तरीके से उठाये गये है।

केस 3
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी जमालखां पुत्र गाजी खां के टांकें पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मस्टरोल संख्या 4253 दिनांक 19/10/2020-03/11/2020 में सवाईराम पुत्र राणाराम व तिलाराम पुत्र राणाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया वहीं इसी समयावधि में ग्राम पंचायत कुम्पलिया में मनरेगा टांका निर्माण कार्य धर्माराम पुत्र गिरधारी राम के टांके पर भी दोनों को मस्टरोल संख्या 56548 में कार्य करना दर्शाया गया है।
सवाईराम पुत्र राणाराम पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच के ट्रेक्टर का ड्राइवर है एवं दोनों ग्राम पंचायतों में मनरेगा टांकों पर सामग्री सप्लाई का कार्य करता है वहीं तिलाराम पुत्र राणाराम पूर्व सरपंच का सगा भाई है।

केस 4
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी गोविन्दपुरी पुत्र हीरपुरी के टांकें पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिस्टरोल संख्या 4979 दिनांक 19/11/2020-03/12/2020 में पेमाराम पुत्र भोलाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में ग्राम पंचायत कुम्पलिया में मनरेगा ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य भूरजी की ढ़ाणी से हेमाणियों की ढ़ाणी तक मस्टरोल संख्या 61823 में भी पेमाराम पुत्र भोलाराम को कार्य करना दर्शाया गया है।

केस 5
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी सुजाराम पुत्र धर्माराम के टांकें पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मस्टरोल संख्या 4250 दिनांक 19/10/2020-03/11/2020 में श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास RJ2448446 (2717003124/IF/IAY/1486278) मस्टरोल संख्या 57876 दिनांक 24/10/2020-03/11/2020 तक में भी कार्य करना दर्शाया गया है।
दिनांक 24/10/2020 से दिनांक 03/11/2020 तक एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य करना दर्शाया गया है।

केस 6
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी देवपुरी पुत्र भूरपुरी के टांकें पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिस्टरोल संख्या 4946 दिनांक 19/11/2020-03/12/2020 में मानाराम पुत्र भोलाराम व श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है जबकि मानाराम पुत्र भोलाराम ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी में वेंडर है व एक ही समयावधि में अलग-अलग कार्यों पर कार्य कर फर्जी तरीके से भुगतान उठाया वहीं श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम को इसी समयावधि में ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी फतेह खां पुत्र नसीर खां के टांकें पर भी कार्य करना दर्शाकर भुगतान उठाया गया है।

केस 7
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी में मनरेगा टांका लाभार्थी गुलाबी पत्नी जीयाराम के टांकें पर मस्टरोल संख्या 5378 दिनांक 19/12/2020-03/01/2021 तक में श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में मनरेगा टांका लाभार्थी जुंझाराम पुत्र शेराराम के टांकें पर मस्टरोल संख्या 5290 में भी कार्य करना दर्शाया गया है।

केस 8
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी में मनरेगा टांका लाभार्थी जालम सिंह पुत्र रामसिंह के टांकें पर मस्टरोल संख्या 9257 दिनांक  19/03/2021-31/03/2021 तक में श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं मस्टरोल संख्या 94665 दिनांक 22/03/2021-29/03/2021 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण कार्य RJ3003253 पर भी कार्य किया।
दिनांक 22/03/2021 से दिनांक 29/03/2021 तक श्रवण चौधरी पुत्र पन्नाराम ने एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य किया।

केस 9
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी धन्नाराम पुत्र पेमाराम के टांकें पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में मस्टरोल संख्या 4228 दिनांक 19/10/2020-03/11/2020 तक में गंगाराम पुत्र वेहनाराम व धन्नाराम पुत्र पेमाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में गंगाराम पुत्र वेहनाराम को मिस्टरोल संख्या 4150 में मनरेगा टांका लाभार्थी जुंझाराम पुत्र शेराराम के टांकें पर व धन्नाराम पुत्र पेमाराम को मिस्टरोल संख्या 4111 में  अकुशल श्रमिक के रूप में एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य करना दर्शाया गया है।

केस 10
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी कासब खां पुत्र मले खां के टांकें पर मस्टरोल संख्या 4252 दिनांक 19/10/2020-03/11/2020 तक में पेमाराम पुत्र जुगताराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं ग्राम पंचायत कुम्पलिया में मनरेगा ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य भूरजी की ढ़ाणी से हेमाणियों की ढ़ाणी तक मस्टरोल संख्या 57392 दिनांक 20/10/2020-03/11/2020 तक में भी श्रमिक के रूप में कार्य करना दर्शाया गया है। दिनांक 20/10/2020 से 03/11/2020 तक पेमाराम पुत्र जुगताराम को एक ही समयावधि में दो अलग-अलग कार्यों पर कार्य करना दर्शाया गया है। पेमाराम पुत्र जुगताराम राशन डीलर है एवं पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच के परिवार से है। ग्राम पंचायत कुम्पलिया में भी वित्तीय वर्ष 2015 से अब तक लाखों रुपए फर्जी तरीके से पेमाराम पुत्र जुगताराम के खाते में उठाए गए हैं।

केस 11
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी मनरेगा टांका लाभार्थी कासब खां पुत्र मलेखां के टांकें पर मस्टरोल संख्या 9263 दिनांक 19/03/2021-03/04/2021तक में गोरधन पुत्र मगाराम को कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाया गया है वहीं इसी समयावधि में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास RJ3555989 (2717003124/IF/IAY/1120889) पर मिस्टरोल संख्या 91304 में गोरधन पुत्र मगाराम को कार्य करना दर्शाया गया है।
मनरेगा टांका लाभार्थियों के अनुसार इसके अलावा ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी पंचायत समिति गिड़ा में जो कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक दर्शाकर भुगतान उठाया उनमें से अधिकांश लोग परेऊ गांव के व्यापारी व ज्वेलर्स है जिनके साथ सांठगांठ कर ग्राम पंचायत ने फर्जी भुगतान उठाया।
मनरेगा टांका लाभार्थी कानाराम पुत्र पेमाराम व मनरेगा टांका लाभार्थी भोमाराम पुत्र पेमाराम के अनुसार उनके टांकें पर कुशल अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिक परेऊ गांव के किराणा व्यापारी रावलराम पुत्र सरूपाराम व करनाराम पुत्र सरूपाराम को दर्शाकर उनके साथ सांठगांठ कर फर्जी तरीके से भुगतान उठा लिया एवं हम लाभार्थियों को लाभ से वंचित रखा है जबकि इन लोगों ने हमारे मनरेगा टांकों पर कार्य नहीं किया था।

इनका कहना है
-------------------
ग्राम पंचायत चिमाणियों की ढ़ाणी पंचायत समिति गिड़ा में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है इसकी शिकायत भी एक साल पहले दर्ज करवाई लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई। मनरेगा टांका लाभार्थियों को आज भी लाभ का इंतजार है।
ग्राम पंचायत ने मस्टरोलों में पूर्व सरपंच के परिजनों एवं परेऊ गांव के व्यापारियों के साथ सांठगांठ कर कुशल/अर्द्धकुशल (कारीगर) श्रमिकों का फर्जी तरीके से भुगतान उठा लिया है। भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं जिसके चलते पिछले वर्ष मेरे ऊपर जानलेवा हमला भी हुआ था। जनप्रतिनिधियो के हस्तक्षेप के कारण प्रशासन गंभीर नहीं है जिसके चलते कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
अमराराम गोदारा, RTI एक्टिविस्ट

No comments:

Post a Comment

dp