Wednesday 7 December 2022

बांठिया अणुविभा नॉर्थ जॉन जोधपुर संभाग के राज्य प्रभारी पद पर मनोनीत

बालोतरा। अणुव्रत समिति बालोतरा के आजीवन सरंक्षक, समाजसेवी ओम बांठिया को अणविभा नॉर्थ जॉन जोधपुर संभाग के राज्य प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया हैं।  अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर द्वारा अणुव्रत सेवी ओमप्रकाश बांठिया का मनोनयन किया गया है।
इससे पूर्व में बांठिया अणुव्रत महासमिति में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य रहने के साथ ही अणुव्रत समिति बालोतरा के अध्यक्ष पद पर रहे। आप बालोतरा में करीबन कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। आप प्रबुद्ध वक्ता के साथ एक अच्छे लेखक भी हैं। साथ ही आपको आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी द्वारा वर्ष 2008 में  "अणुव्रत सेवी" संबोधन प्रदान किया गया था।

No comments:

Post a Comment

dp