Monday 5 December 2022

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने कार्यकर्ताओं से किया सवांद

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने कार्यकर्ताओं से किया सवांद
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने सोमवार को क्षेत्र के खेड़,
कलावा, आकड़ली, बागुड़ी व गुगड़ी गाँवो का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आकड़ली में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सम्बोधित भी किया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत
बांठिया ने सोमवार को आकड़ली गाँव मे ग्रामीणो व भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 तारीख को आपके गाँव मे भाजपा प्रदेश द्वारा पूरे 200 विधानसभा क्षेत्रों में  वर्तमान में राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जन आकोश यात्रा का रथ का भव्य स्वागत करते हुए यात्रा के दौरान जो रथ आएगा उसमें एक शिकायत पेटी का भी लगाई गई है. जिस किसी को भी मौजूदा सरकार से शिकायत हो, जिनके काम नहीं हो रहे हो औरअपने क्षेत्र में किस तरह का विकास चाहते हैं, ऐसी अनेक बातें उस शिकायत पेटी में डाली जा सकती है।सभी 200 विधानसभाओं के सभी रथ की शिकायत एकत्रित करके भाजपा प्रदेश मुख्यालय लाई जाएगी, और ट्रैक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक निस्तारण के लिए शिकायतों को पहुंचाया जाएगा।उन्होंने ने कहा मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था में फेल नजर आ रही है, रोज गैंगस्टर गोलियां बरसा रहे हैं, जिसमें निर्दोष लोगों की भी जान जा रही है।महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे महिला तो क्या पुरुष भी प्रदेश में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश का किसान बेहाल है, युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।सरकार पूरी तरीके से फैल नजर आ रही है।चुनाव जीतने के पहले सरकार ने आमजन से बड़े बड़े वादे करे थे, उनमें से कुछ भी वादे धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।इस दौरान बूथ अध्यक्ष विरधाराम, खेताराम मेघवाल, गिरधारीलाल चौधरी, हरिसिंह महेचा,पदमाराम चौधरी, दमाराम,मुलदान चारण,किशनसिंह सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

dp