Thursday 8 December 2022

भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने इसे बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता एवं विश्वसनीयता का प्रतीक

दिव्य पंचायत न्यूज नेटवर्क
दिल्ली-जयपुर/ बाड़मेर-जैसलमेर।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा को आपार आशीर्वाद देने के लिए देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी पिछले एक महीने से लगातार गुजरात के चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने बनासकांठा जिले सहित गुजरात के मारवाड़ी एवं राजस्थानी प्रवासी समाज के बाहुल्य वाले क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क एवं चुनावी बैठकों में भाग लिया। अपने चुनाव प्रचार का अनुभव शेयर करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि गुजरात के आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह तथा चुनावी माहौल से यह साफ जाहिर हो रहा था कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल भारतीय जनता पार्टी कोई अपना विकल्प मानती है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई दशकों से विकास कार्यो में तेजी एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था के माध्यम से गुजरात को देश का सिरमौर राज्य बनाया है। अपने मुख्यमंत्री शासन काल के दौरान नरेंद्र मोदी ने विकास के जिस गुजरात मॉडल को प्रस्तुत किया। आज पूरे देश में दुनिया में उसका अनुकरण एवं सराहना हो रही है। गुजरात की जनता ने इसी भरोसे को कायम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। चित्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार इस विश्वास पर खरा उतरेगी।

No comments:

Post a Comment

dp