Saturday, 10 December 2022

नवकार विद्या मन्दिर सी. सै. स्कूल मे प्रोजेक्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम हुआ

नवकार विद्या मन्दिर सी. सै. स्कूल मे प्रोजेक्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम हुआ
दिव्य पंचायत
बालोतरा। स्थानीय नवकार विद्या मन्दिर सी. सै. में छोटे बच्चों द्वारा  प्रोजेक्ट एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया | प्रधानाध्यापिका मौसमी  श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय मे छोटे बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ अलग -अलग विषयों पर प्रोजेक्ट बनाए और अपना कौशल दिखाया।ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, नवकार समिति के चेयरमैन राजेंद्र सालेचा, उप चेयरमैन  रमेश गोलेछा, कोषाध्यक्ष नितेश गोगड़, प्राचार्या श्रीमती रेणु पुरोहित, उपप्राचार्य अमृतलाल बुरड़ और प्रधानाध्यापिका श्रीमती मौसमी श्रीवास्तव ने इस  कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों कों प्रेरित किया ओर  बच्चों का मनोबल बढ़ाया. छात्रों का यह प्रयास बेहद सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily