Monday, 6 February 2023

कांग्रेस ही अन्य पिछड़ा सर्व समाज की हितैषी पार्टी- मूलाराम साँखला माली

कांग्रेस ही अन्य पिछड़ा सर्व समाज की हितैषी पार्टी- मूलाराम साँखला माली
बालोतरा. कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मूलाराम सांखला माली व जिलाध्यक्ष बाबूलाल चोधरी  का कांग्रेस व ओबीसी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष छगन जोगसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मूलाराम माली व बाबूलाल चोधरी का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जोगसन ने कहा कि प्रदेश में माली की नियुक्ति से ओबीसी सहित युवाओं में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। प्रदेश सचिव मूलाराम माली ने कहा कि पार्टी पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस ही अन्य पिछड़ा सर्व समाज की हितैषी पार्टी है। ओबीसी के कार्यकर्ता कांग्रेस को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पिछड़ा वर्ग संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता   उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily