Tuesday, 18 January 2022

divya panchayat





 

सांजटा में पीईईओ का शानदार ऑफिस, शिक्षकों ने तैयार की कंप्यूटर लैब

सांजटा में पीईईओ का शानदार ऑफिस, शिक्षकों ने तैयार की कंप्यूटर लैब

राउमावि सांजटा और पीईईओ सांजटा के कार्मिकों ने भामाशाह बनकर संवारी स्कूल की सूरत

बाड़मेर. दृढ़ इच्छा शक्ति और कुछ नया कर गुजरने की तमन्ना हो तो मुश्किल कार्य भी आसान हो जाता है। राजकीय विद्यालय या अन्य कार्यालय में सरकारी वस्तुओं की देखभाल नहीं होती।  अक्सर कार्मिकों के द्वारा जवाब में एक ही बात सुनने को मिलती है कि यह सरकारी कार्यालय है ज्यादा टेंशन नहीं लेनी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांजटा में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जाखड़ के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ और पीईईओ क्षेत्र के कार्मिकों ने भामाशाह बनक सांजटा स्कूल में शानदार पीईईओ ऑफिस और कम्प्यूटर लैब तैयार की। पीईईओ सांजटा के कार्मिक जगवीर सिंह सियाग, रामाराम पोटलिया, इन्द्रा राम भादू , कमला चौधरी, सत्ताराम जाखड़, जालमसिंह, भगाराम जाखड़, घेवरचंद गर्ग,आशा कुमारी मीणा,प्रेम प्रकाश सोलंकी, भंवरा राम सारण, सुभाष खीचड़,लुम्बाराम चौधरी ,तेजाराम के सार्थक प्रयासों से पीईईओ कार्यालय को आधुनिक रूप दिया गया।

हिंदी व्याख्याता मोहनलाल सियोल ने कोराना काल, दीपावली अवकाश विद्यालय समय पश्चात अपना पूरा वक्त अपने कार्यस्थल पर दिया।  विद्यालय में कंप्यूटर लैब, कार्यालय में पीओपी एवं फर्नीचर फिटिंग सहित अन्य भौतिक सुविधाओं का विस्तार कर विद्यालय की तासीर को आधुनिक रूप प्रदान किया है। मोहनलाल सियोल  ने खुद लाइट और पानी की फिटिंग का कार्य किया। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई कम्प्यूटर लैब बाड़मेर के लिए ही नहीं बल्कि राजस्थान के लिए भी पर्याय है।

 गौरतलब है कि वर्ष 2018 में मोहनलाल सियोल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी कला (चौहटन) में भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए विद्यालय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय कार्यालय, कंप्यूटर लैब की स्थिति दयनीय थी। हमने योजना बनाकर कार्य करने का मानस बनाया और विद्यालय स्टाफ और पीईईओ क्षेत्र के अध्यापक स्टाफ से सहयोग की बात की । इनके सहयोग की बदौलत यह कार्य संभव हो पाया।  इस कार्य के लिए श्रेय पीईईओ स्टाफ के साथ हिंदी व्याख्याता मोहनलाल सियोल को देना  चाहूंगा जिनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाया।

 ओम प्रकाश जाखड़ प्रधानाचार्य

2012 में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में सरकारी सेवा में आया, पिताजी ने सीख दी कि विद्यालय को हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करना। बस उन्हीं की प्रेरणा से यह संभव हो पाया है प्रधानाचार्य ओम प्रकाश जाखड़ और इन्द्रा राम भादू हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं और इन्होंने इस कार्य में मदद की  जिनकी बदौलत यह सम्भव हुआ है।

मोहनलाल सियोल व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांजटा

पीईईओ स्कूल में भौतिक सुविधाओं की कमी औऱ विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर लैब की आवश्यकता महसूस करते हुए नवाचार लाने के लिए अंशदान देने की पहल की और उसका सार्थक परिणाम है कि आज विद्यार्थियों के लिए शानदार कम्प्यूटर लैब तैयार हुई हैं। जिससे विद्यार्थियों को कम्प्यूटर सीखने में मदद मिलेगी

इन्द्रा राम भादू पीईईओ स्टाफ

Monday, 17 January 2022

गुड़ा मालानी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया

गुड़ा मालानी जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित ह




गुड़ा मालानी जिला बनाओ संघर्ष समिति गुड़ा मालानी के द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे अहिंसा सर्किल स्थित कार्यालय में बैठक

 एडवोकेट रिडमल राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पोस्टकार्ड अभियान की चर्चा की गई 

साथ  ही ईमेल और ट्विटर द्वारा गुड़ा मालानी जिला बनाने की मांग राजस्थान सरकार से की जा रही है उसकी भी समीक्षा की गई

 तथा बैठक में निर्देश दिए गए की गुड़ा मालानी क्षेत्र की सभी तहसीलों में सभी गांवों में पोस्टकार्ड अभियान ईमेल और ट्विटर अभियान चलाकर इस अभियान को जन-जन की आवाज बनाना है 

बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाकर राजस्थान सरकार का ध्यानाकर्षण कराने पर निर्णय लिया गया 

तथा सभी सदस्यों ने गुड़ा मालानी जिला बनाओ का आह्वान करते हुए नारे लगाए कार्यालय से  अहिंसा सर्कल तक जाकर  हस्ताक्षर अभियान का आगाज गुड़ा मालानी अहिंसा सर्कल से किया गया सभी सदस्यों ने सभी ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर करके गुड़ा मालानी को जिला बनाने की मांग की तथा गुड़ा मालानी को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया

 अहिंसा सर्किल पर जिला संघर्ष समिति के सदस्यों को तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयोजक मंडल गुड़ा मालानी जिला बनाओ संघर्ष समिति के चंद्र प्रकाश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वर्तमान में पोस्टकार्ड अभियान के साथ-साथ ईमेल और ट्विटर का अभियान भी चल रहा है और आज हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया है तथा यह सभी अभियान 30 मार्च 2022 तक चलेंगे 

और जन जन की आवाज बनेंगे और राजस्थान सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा गुड़ा मालानी को जिला बनाया जाए हमारी एक ही मांग 

संयोजक मंडल के एडवोकेट हरीश चौधरी ने बताया वर्तमान में गुडामालानी क्षेत्र की 10 तहसीलों को मिलाकर जिला बनाया जाना प्रस्तावित है उनमें स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिलवाने के साथ ही सभी विचारधारा सभी संगठन एवं सभी राजनीतिक दलों के माध्यम से समर्थन सहयोग लेकर इस अभियान की मुहिम को तेज किया जाएगा कार्यक्रम में एडवोकेट पप्पू राम विश्नोई जगदीश विश्नोई ओमप्रकाश मांजू  दिनेश विश्नोई एडवोकेट मानाराम ओम प्रकाश खीचड़ सुखराम प्रागाराम बोग राज   रामाकिशन किशन लाल समाजसेवी मौलवी सहित ग्रामीणों ने नारो का उदघोष कर गुड़ा मालानीको जिला बनाने की मांग की तथा गुड़ा मालानी को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया

divya panchayat daily