Wednesday, 19 January 2022

मुख्यमंत्री गहलोत आज देंगे बाड़मेर को पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात


ढांचागत सुविधाओं के उन्नयन से होगा थार नगरी का अभूतपूर्व विकास
बाड़मेर, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरुवार को बाड़मेर शहर को करीब पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात देंगे, जिससे थार नगरी का यातायात सुगम होगा तो उच्च शिक्षा व चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाए और बेहतरीन बनेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं।
वर्चुअल कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे वी.सी. के जरिये मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यही से स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी भी जुड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज से होगा संवाद
जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम होगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोक बंधु समेत जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां वेबकास्ट के जरिए सीधा संवाद करेंगे।
275 करोड़ के कार्य
मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरूवार को करीब 275 करोड़ के कार्यों की सौगात देंगे। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर से सम्बद्ध नवीन हॉस्पिटल का शिलान्यास मुख्य हैं, जिस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर 3 करोड़ की लागत से बनने वाले शास्त्री नगर रेलवे फाटक संख्या एलसी 327 के आरयूबी का शिलान्यास तथा बाड़मेर शहर में 36 करोड से बनने वाले चौहटन रोड़ पर रेलवे फाटक संख्या एलसी 328 के आरओबी का शिलान्यास होगा। शहर के मुख्य मार्ग पर आरयूबी एवं आरओबी के बनने से रेल्वे आवागमन के दौरान बाड़मेर शहर वासियों को यातायात में सुगमता होगी। इसी तरह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाडमेर में 12 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास होगा। इस दौरान 15 करोड़ की लागत के उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालीपा-हरसाणी सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का शुभारम्भ होगा तो इंजीनियरिंग कॉलेज के 11 करोड़ के अकादमिक भवन तथा भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू द्वारा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में 02 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक 20 बैड आईसीयू का लोकार्पण भी होगा।
पट्टो का भी होगा वितरण
इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा में सन् 2006 के बाढ़ पीड़ित 1150 परिवारों को आवासों के पट्टे वितरित करेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो एस के विश्नोई भी मौजूद रहेंगे।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह
तैयारियों की समीक्षा आज
बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सायं 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को अब तक की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जेएनवीयू जोधपुर के छात्र सेवा मंडल द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान लव कुश कॉलेज को

 जेएनवीयू जोधपुर के छात्र सेवा मंडल द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान लव कुश कॉलेज को

19 जनवरी 2022 जेएनवीयू जोधपुर के छात्र सेवा मंडल के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधि सप्ताह 17 जनवरी से 22 जनवरी 2022 के तीसरे दिन 19 जनवरी को जूम एप पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें कुल 275 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इन प्रतिभागियों के लिए एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट रखा गया जिनमें लव कुश महाविद्यालय के कुल 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट मैं कुल तेरह प्रतिभाओं का चयन किया गया जिसमें लव कुश कॉलेज के 5 प्रतिभागियों का चयन हुआ इन 13 प्रतिभागियों मैं ऑनलाइन आयोजित क्विज प्रतियोगिता में लव-कुश महाविद्यालय के विद्यार्थी किसना राम नेहरा प्रथम स्थान तथा रमेश पोटलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर. आर. डूडी महाविद्यालय के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देकर हौसला अफजाई किया यह जानकारी महाविद्यालय के प्रोफेसर धर्माराम जाखड़ द्वारा दी गई

पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ

पादरू।  नेहरू कॉलोनी बालोतरा सरकारी स्कूल के सामने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ

आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक , वन्यजीव प्रेमी, समाजसेवी नरसाराम दाखां ने कहा कि आज के समय में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिससे ऑक्सीजन की मात्रा में कमी हो रही है 
सालगराम परिहार व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि नरसाराम दाखां द्वारा बालोतरा उपखंड में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है
इस अवसर परNSS के वरिष्ठ स्वयंसेवक, वन्यजीव प्रेमी, समाजसेवी नरसाराम दाखां, जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, बाबूलाल चौहान, धर्माराम चौधरी दाखां मौजूद रहे

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अन्तर्गत होगा वर्चुअल गतिविधियों का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अन्तर्गत होगा वर्चुअल गतिविधियों का आयोजन

जिले की किशोरी बालिकाओं से वर्चुअल प्रविष्टियां आमंत्रित

जैसलमेर, 19 जनवरी/जिले  में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 24 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अन्तर्गत वर्चुअल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत वर्चुअल प्रविष्टियॉ आमंत्रित की जाएगी। इसमें मेरे सपने-मेरी उड़ान विषय पर 150 शब्दों की निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। इसमें दो श्रेणियों में 10 वर्ष से 14 वर्ष तक आयु वर्ग तथा 14 वर्ष से अधिक 18 वर्ष तक आयुवर्ग तक जैसलमेर की किषोरी बालिकाओं से वर्चुअल प्रविष्टियॉ आमंत्रित की जाती है।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि किषोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के लिए दो श्रेणियों में 10 वर्ष से 14 वर्ष तक आयुवर्ग तथा 14 वर्ष से अधिक 18 वर्ष तक आयुवर्ग तक जैसलमेर की किषोरी बालिकाओं से वर्चुअल प्रविष्टियॉ कार्यालय उपनिदेषकमहिला अधिकारिता के ई-मेल आईडी jaisalmer.we@rajasthan.gov.in पर 24 जनवरी 2022 को रात्रि 1200 बजे तक आमंत्रित की गई है। इन वर्चुअल प्रतियोगिताओं में प्रथमद्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 को जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। 

विधायक चौधरी के प्रयासों से चिकित्सा के क्षेत्र में 39.32 लाख के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

 विधायक चौधरी के प्रयासों से चिकित्सा के क्षेत्र में 39.32 लाख के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति 

बायतू 
पूर्व राजस्व मंत्री व स्थानीय विधायक हरीश चौधरी की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र बायतु में चिकित्सा के क्षेत्र में 39.32 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। विधायक हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु में चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है।बायतु में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढिकरण हेतु निम्न कार्य स्वीकृत के आदेश जारी हुए हैं।
1. प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र नवातला में 9.83 लाख की लागत से 6 बेड के वार्ड और एक अतिरिक्त हॉल का निर्माण कार्य
2-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेऊ में 9.83 लाख की लागत से 6 बेड के वार्ड और एक अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य
3- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवाऊ पदमसिंह में 9.83 लाख की लागत से 6 बेड के वार्ड और एक अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्य
4-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमड़ा में 9.83 लाख की लागत से 6 बेड के वार्ड और एक अतिरिक्त हॉल निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली है।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आज होगा उद्घाटन

 आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आज होगा उद्घाटन


ब्रह्मकुमारी के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा के 53 वें अव्यक्त आरोहण के अवसर पर ब्रह्मा कुमारी के डायमंड हॉल शांतिभवन आबूरोड़ में आज दस बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वार ऑनलाईन उद्घाटन किया जाएगा। प्रजापिता बह्मकुमारी आश्रम की प्रमुख बहिन बबिता ने बताया कि ब्रह्म कुमारी मुख्यालय माउण्ट आबू एवं भारत सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन पूरे भारत के ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक साथ होगा। इसी कड़ी में महावीर नगर स्थित ब्रह्मा कुमारी आश्रम में यह समारोह प्रातः 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, दिव्यांग निःशक्तजन भारत सरकार की निदेशक डॉ प्रियंका चौधरी, चोहटन प्रधान रूपाराम सारण, भाजपा जिलामंत्री धनसिंह मौसेरी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीरसिंह भादू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामावत सहित अन्य अतिथि दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का आगाज करेंगे। बाड़मेर कार्यक्रम संयोजक सुशिला बहिन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम भारत की ओर जिले भर में वर्ष भर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्म निर्भर किसान, शांति की शक्ति युवा प्रदर्शनी, श्रेष्ठ भारत, मोटर बाईक अभियान, स्वस्च्छ भारत अभियान सहित अन्य आयोजन हांगे। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा 21 जनवरी को बालोतरा आएंगे

 भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा 21 जनवरी को बालोतरा आएंगे

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय प्रवास के दौरान 21 जनवरी शुक्रवार दोपहर 3 बजे बालोतरा आएंगे। भाजपा नेता दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन प्रवास को लेकर के संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। पार्टी द्वारा राष्ट्र स्तर पर समर्पण निधि और बूथ समिति निर्माण को लेकर के बैठक ली जाएगी। 

divya panchayat daily