पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Sunday, 10 December 2023
जसोलधाम में पाटोत्सव पर मन्दिर शिखर पर हुआ ध्वजारोहण राष्ट्र के सुख-समृद्वि की कामना को लेकर दी गई आहुतियां
जसोलधाम में पाटोत्सव पर मन्दिर शिखर पर हुआ ध्वजारोहण
राष्ट्र के सुख-समृद्वि की कामना को लेकर दी गई आहुतियां
जसोल- श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान (जसोलधाम) की ओर से श्री सवाईसिंह जी, श्री लालबन्नासा, श्री बायोसा, श्री खेतलाजी व श्री भेरूजी के द्वितीय पाटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जगतगुरु शंकराचार्य श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज सुमेरूपीठ (काशी), श्री बृजभूषण जी महाराज काशी के पावन सानिध्य में किया गया। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर अभिजित मुहूर्त में पारंपरिक रीति-रिवाज से वेदपाठी आचार्यों, पंडितों व ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजपूजन व मन्दिर शिखर पर गाजे बाजे के साथ जसोलधाम के समस्त भक्तों की ओर से संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद मन्दिर में विराजित सभी श्री देव प्रतिमाओ की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर महाआरती उतारी गई। ओर महाप्रसादी का भोग लगाया गया। साथ ही संस्थान की ओर से राष्ट्र के सुख-समृद्वि की मंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां दी गई। तथा शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन व कन्या भोजन का आयोजन किया गया। वहीं पाटोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी व फूल मालाओं से सजावट की गई। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने कहा कि श्री राणीसा भटियाणीसा के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र जसोलधाम जंहा प्रतिवर्ष लाखों भक्त पहुंच अपनी मुराद माँ के समक्ष रखते है और माँ सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। संस्थान द्वारा जसोलधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखता है। इससे पूर्व रात्रि में मन्दिर प्रांगण में भजन संध्या, हवन पूजन व सभी मंदिरों में राती जोगा लगाकर जोते रखी गई। कन्यापूजन आचार्य श्री तोयराज उपाध्याय, वैदाचार्य नितेश त्रिपाठी, दीपक भट्ट, पंडित मनोहरलाल अवस्थी द्वारा नौ कन्याओं एवम् बटुक भैरव स्त्रोतम का पाठ कर पूजन किया गया। तथा हवनकुंड में श्रीशुक्त, श्रीपुरुषुक्त, श्रीरुद्रशुक्त का हवन कर आहुतियां दी गई। इस दौरान संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चन्द्रसिंह जसोल, मांगूसिंह जागसा, सूरजभानसिंह दाखा, गुलाबसिंह डंडाली व प्रवीणसिंह टापरा, गुमानसिंह मेवानगर, मनोहरसिंह, जोगसिंह असाड़ा, जेतमालसिंह राठौड़ आवासन मण्डल, केवलचंद माली, मुल्तानमल, गणपतलाल माली जसोल, राजेश भाई कौशल बालोतरा सहित जसोलधाम के अनन्य भक्तगण मौजूद रहे।
कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में पैसे का ढेर लगा':भाजपा बालोतरा
कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में पैसे का ढेर लगा: भाजपा बालोतरा
बालोतरा।स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने करोड़ों रुपए काले धन के रूप में जमा कर बैठे कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका।भाजपा महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल जमकर भ्रष्टाचार किया है। उन्हें सिर्फ पैसे से मोहब्बत है। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर मिले करोड़ों रुपए इस बात का प्रमाण है कि किस तरह कांग्रेस जनता के पैसे की केवल लूट खसोट की दुकान है।वरिष्ठ नेता पारसमल भंडारी ने कहा कि इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किस तरह से देश की जनता को लूटा होगा। यही वजह है कि जब देश की एजेंसी करवाई करती है तो कांग्रेस इसका विरोध करती है।
भाजपा नगर अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने कहा अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी कहा था यह सांसद हमेशा राहुल गांधी के इर्द गिर्द देखे जाते हैं। यही हालत पिछले 5 सालों में कांग्रेस के नेताओं की राजस्थान में रही है। अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा भी है कि अशोक गहलोत ने अपने कृत्य को आलाकमान से छिपाया है। इनकी हार का बड़ा कारण भी यही है।
गोविंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सीएम गहलोत भाजपा पर मुख्यमंत्री चयन पर देरी का आरोप लगाते है लेकिन क्या वे लीडर ऑफ अपोजिशन का फैसला अभी तक कर पाए है।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उनके भरष्ट सांसद के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतला फूंका ।भाजपा जिला मिडिया प्रमुख कमलेश ढेलडिया ने बताया कि इस दौरान हनुमान पालीवाल,वासुदेव अग्रवाल,हितेश पटेल,खेताराम प्रजापत,राजेश पुरी,रमेश वैष्णव,धीरज चंदेल,गौतम जीनगर,जनक माली,दिनेश सुन्देशा,किशोर जीनगर,लूणाराम माली,प्रवीण खत्री,केवलचंद मेघवाल,बजरंग गौड़ आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।
बाड़मेर में मज़बूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगे – राठौड़
बाड़मेर में मज़बूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगे – राठौड़
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से सत्ता में हुए बदलाव पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस नेता आजाद सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह हम सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।
उन्होंने बताया कि जनता का फ़ैसला स्वीकार करते हुए आने वाले पाँच साल के लिये बाड़मेर ज़िले में एक रचनात्मक और आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष सशक्त हो तो सरकार पर दबाव बनाकर कोई भी जनहित का कार्य करवाया जा सकता है। कांग्रेस को राज्य में भले ही कम सीटें मिली है, लेकिन पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है।
हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। देशवासियों का विश्वास कांग्रेस को मिलता रहा है। यह अलग बात है कि अभी अलग तरह का राजनीतिक वातावरण बन गया है। परंतु इससे कांग्रेस कार्यकर्ता घबराने वाले नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक द्वेष भाव से सरकार और प्रशासन को काम नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा साथियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी। उसमें हार के कारणों को जानने और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राठौड़ ने ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। आज़ाद सिंह राठौड़ ने नई आने वाली सरकार को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाएं OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाओं के साथ विकास की जो रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान ने बढ़ाई है उसे बरकरार रहने की उम्मीद की। राठौड़ ने विश्वास दिलाया की आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मजबूती से काम करेंगे।
Sunday, 26 November 2023
छत्तीसी कौम की आस्था की नगरी (जसोलधाम) में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवा की मंगल कामना
छत्तीसी कौम की आस्था की नगरी (जसोलधाम) में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवा की मंगल कामना
अन्न प्रसादम योजना का लिया लाभ
दिव्य पंचायत
जसोल :- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर जसोलधाम में दर्शन पूजन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने श्री राणीसा भटियाणीसा सहित सभी मंदिरों में शीश नवा आशीर्वाद लेते हुए परिवार सहित सम्पूर्ण राष्ट्र में सुख शांति व समृद्धि को लेकर मंगल कामनाएं की। राज्य में मतदान दिवस होते हुए भी श्रद्धालुओं की मां के प्रति आस्था देखने लायक थी, जो जसोलधाम दरबार की ओर खींच लाई। अल सवेरे से ही बाड़मेर जिले सहित संपूर्ण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों व गुजरात से पधारे भक्तों ने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्नासा, श्री बायोसा के भजन गाते, जयकारा लगाते पैदल जत्थों के रूप में माजीसा की मंगल आरती में भाग लेकर विधि विधान से दर्शन पूजनकर प्रसाद चढ़ाते हुए जयकारे लगाए। इससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय व गुंजायमान हो गया। त्रयोदशी पर्व को लेकर संस्थान द्वारा श्री राणीसा भटियाणासा सहित सभी मंदिरों की प्रतिमाओं को नए वस्त्रों, गहनों व फूल मालाओं से श्रृंगारित किया गया। भारी भीड़ को मद्देनजर रखते हुए संस्थान समिति द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए। तथा सीसीटीवी कैमरों से पूर्ण निगरानी रखी गई। सुबह से ही जसोलधाम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर पैदल यात्रियों के जत्थे नजर आए। त्रयोदशी पर लाइव आरती का सीधा प्रसारण मंदिर संस्थान के सोशल मीडिया साइट्स पर किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने घर पर बैठ कर लिया। मंदिर संस्थान में त्रयोदशी की पूर्व संध्या पर (द्वादशी को) भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जो विगत 13 दिवस से निरंतर चला आ रहा है। रात्रि भजन संध्या में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जसोल मां के दरबार में समर्पित भाव से हाजरी लगाकर भजनों का आनंद लिया।
इन्होंने लिया अन्न प्रसादम लाभ
संस्थान द्वारा श्री राणीसा भटियाणीसा जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शुरू की गई अन्न प्रसादम व छप्पन भोग योजना में भक्त बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को अन्न प्रसादम योजना के अंतर्गत वैदाचार्य दीपक भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोचार व परंपरागत रीति-रिवाज से कन्या पूजन, सभी मंदिरों में भोग, कन्या प्रसादम सहित सभी भक्तों को अन्न प्रसादम करवाने का लाभ भंवरसिंह सुपुत्र खंगारसिंह निवासी सिवाना हाल अहमदाबाद ने लिया। जिन्होंने सपरिवार पधारकर भोजनशाला में जसोल मां के प्रति समर्पित भाव से हाजरी लगाकर पूरे दिन सेवा कार्य का लाभ लिया।
यह रहे मौजूद
इस शुभ अवसर पर भंवरसिंह, महेंद्रसिंह, श्रवणसिंह, अभयसिंह सिवाना, जोगसिंह, भूपतसिंह असाड़ा सहित श्री राणीसा भटियाणीसा के अनन्य भक्तगण मौजूद रहे।
Friday, 24 November 2023
बालोतरा जिले में पुलिस की सख्ती बालोतरा, गिडा, पचपदरा पुलिस ने शराब के साथ गाडियां पकडी सिणधरी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 2 डम्फर जब्त किए
बालोतरा जिले में पुलिस की सख्ती
बालोतरा, गिडा, पचपदरा पुलिस ने शराब के साथ गाडियां पकडी
सिणधरी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 2 डम्फर जब्त किए
2 खनन माफियाओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज
बालोतरा। विधानसभा चुनावों में मतदान से पहले बालोतरा जिले में पुलिस ने कई कार्रवाईयों को अंजाम दिया हैं। पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देशन में विधानसभा चुनाव, 2023 के मध्य नजर पुलिस मुख्यालय एवं चुनाव आयोग के निर्देषानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं आगामी चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देशों की पालना में सुभाष खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्रीमति नीरज शर्मा वृताधिकारी जिला बालोतरा, हरजीराम वृताधिकारी वृत सिवाना, गुमानाराम वृताधिकारी वृत बायतु व भूपेन्द्र वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में बालोतरा पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की गई।
बालोतरा थाना पुलिस ने शराब से भरा आईसर ट्रक पकडा
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि थानाधिकारी उगमराज सोनी व जिला डीएसटी टीम बालोतरा द्वारा मुखबिर की ईतलानुसार शिव चैराहा कस्बा बालोतरा से भांडियावास जाने वाली सड़क पर भंवरलाल मेगवाल के बाड़े पर दबिश देकर एक आईसर मिनी ट्रक नंबर आरजे 04 जीबी 1698 व एक पीकअप गाड़ी नंबर आरजे 04 जीसी 4346 में भरी अवैध शराब कुल 164 काॅर्टून अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर जब्त कर दोनों वाहन चालक आरोपी जेठाराम पुत्र भूराराम जाति जाट उम्र 36 वर्श निवासी लीलसर पुलिस थाना चैहटन जिला बाड़मेर व विश्वेन्द्र पुत्र जेठाराम जाति जाट उम्र 28 वर्ष निवासी धारासर पुलिस थाना चैहटन जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में बजरी से भरे डम्पर जब्त किये
सिणधरी थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार व जिला डीएसटी टीम बालोतरा द्वारा रात्रि में सरहद टाकुबेरी में योजनाबद्ध तरीके से नाकाबन्दी कर अवैध बजरी खनन कर परिवहन कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे 2 डम्पर जब्त कर आरोपी खनन माफिया गोपालसिंह पुत्र देवीसिंह जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी हाथीतला पुलिस थाना सदर बाड़मेर व पीरसिंह पुत्र शेरसिंह जाति राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी सुवाला पुलिस थाना शिव जिला बाड़मेर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
पचपदरा पुलिस ने गाडी व शराब जब्त की
पचपदरा थानाधिकारी लेखराज सिय मय जाब्ता द्वारा चुनाव से पूर्व शराब वितरण की सूचना पर सरहद कंवरली पहूंचे जहां एक स्कोर्पियों खड़ी हुई मिली तथा पास काफीे भीड़ खड़ी थी जो पुलिस पार्टी को आता देखकर भाग गये तथा स्कोर्पियों चालक भी भागने में सफल रहा। जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा स्कोर्पियों नंबर आर.जे.19 यूए 8468 में भरी अवैध षराब कुल 92 पव्वे सादा देषी मदिरा को बिना लाईसेंस व परमीट के परिवहन करना पाया जाने पर स्कोर्पियों मय अवैध षराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
गिडा पुलिस ने भी शराब जब्त की
गिडा पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल मय जाब्ता द्वारा सरहद खारड़ा भारतसिंह में मुखबीर से सूचना मिली कि 1 पजेरो वाहन नंबर एम.एस. 06 एएफ 9217 में डोडा एवं शराब भरी हुई है तथा गांव के लोगों ने गाड़ी को रूकवाकर उसके कांच फोड़ दिये है तथा वाहन चालक हुकमाराम पुत्र मंगनाराम जाति जाट निवासी भैरासर, खारड़ा भारतसिंह वाहन को छोड़कर भाग गया है। वगैरा सूचना पर थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा मौका पर पहूंच पजेरो वाहन में 764 ग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 26 पव्वे सादा देशी शराब, 05 पव्वे अंग्रेजी शराब, 02 बोतल बीयर बरामद कर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
वही एक अन्य मामले में सरहद खोखसर में मुखबीर की सूचना पर 1 बोलेरो केम्पर वाहन नंबर आर.जे. 39 जीए 6140 में भरी अवैध षराब 144 पव्वे देषी सादा मदिरा व 48 पव्वे अंग्रेजी षराब के तथा 20 बोतल बीयर को बरामद कर आरोपी जसराज पुत्र केसाराम जाति जाट निवासी बागथल, खोखसर, पुलिस थाना गिड़ा के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
संस्थान द्वारा स्वीप के तहत संचालित मतदान जागरूकता वाहनों की अलख
शत प्रतिशत मतदान को लेकर आमजन को जागरूक कर रहे 45 प्रचार वाहन
दिव्य पँचायत
जसोल- लोकतंत्र के महाउत्सव में श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) भी स्वीप के साथ मिलकर आम लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के कार्य में जुटा हुआ है। तीन दिन पूर्व मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए प्रचार वाहनों से विधानसभा क्षेत्र पचपदरा सहित बाड़मेर जिले के मतदाताओं में जागरूकता का संचार हुआ है।
उसी कड़ी में अब प्रचार वाहनों की संख्या 14 से बढ़ाकर 45 कर दी गई। जो पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों, ढाणियों में जाकर मतदान की अलख जगाने का कार्य कर रहे है। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (पचपदरा विधानसभा क्षेत्र) व संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चंद्रसिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किए प्रचार प्रसार वाहनों से लोगो को मतदान करने की अपील की जा रही है। आज होने वाले मतदान में सभी अपने कामो को छोड़ बूथ पर मतदान करे का सन्देश इस प्रचार-प्रसार वाहनों के माध्यम से कोने- कोने तक पहुँचाया जा रहा है| साथ ही ये प्रचार-प्रसार वाहन दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने में भी सहयोग करेंगे। तथा निर्वाचन अधिकरियों को जरुरत की सामग्री लाना-ले जाना की असुविधा ना हो इसके लिए भी ये वाहन तत्पर रहेंगे| संस्थान स्वीप के माध्यम से बाड़मेर जिले के समस्त मतदाताओं से राष्ट्रहित हित में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान करता है।
Saturday, 18 November 2023
राष्ट्रहित व राष्ट्र निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर करें मतदान- महंत नारायणगिरी जी महाराज
राष्ट्रहित व राष्ट्र निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर करें मतदान- महंत नारायणगिरी जी महाराज
शत-प्रतिशत मतदान से हमारी मेहनत सफल हो सकेगी- कुं हरिश्चंद्र सिंह
महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की संस्थान द्वारा जनहित में पहल जारी
दिव्य पंचायत
जसोल- हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि मतदान के दिन सभी कामकाज छोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पोलिंग बूथों पर जाकर शत प्रतिशत मतदान करें जिससे राष्ट्र का विकास हो सके। ये बात श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान (जसोलधाम) समिति सदस्य कुं हरिश्चंद्रसिंह जसोल ने संस्थान की ओर से संत महामंडल अध्यक्ष दिल्ली (एन.सी.आर) व अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता जुना अखाड़ा तथा दूधेश्वर महादेव मठ (गाजियाबाद) महंत श्री नारायणगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री चन्ना माई मंदिर प्रांगन में आयोजित महिला मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मतदाता मताधिकार का महत्व समझे और बिना डरे, बिना लोभ लालच के अपने अमूल्य मत का सही प्रयोग कर सकें। हम सभी को मतदान के दिन संगठित होकर लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। शत-प्रतिशत मतदान होगा तभी हमारी मेहनत सफल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की ज़रूरतें, चाहत, इच्छाएं, आकांक्षाएं, मुद्दे और मांगें अलग हैं और राजनीतिक दल अब उन्हें खास योजनाओं और अलग घोषणापत्रों के साथ लुभाते नजर आते है। हमें इन सभी बातों से ऊपर उठकर मतदान करना है।
मन्दिर संस्थान आह्वान करता है कि आप सभी अपने गली मोहल्ले में घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए अभियान को सफल बनाएं, जिससे हम खुशहाल देश की ओर आगे बढ़ सके। साथ ही उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान (जैसे- शारीरिक, मानसिक व आर्थिक) के बारे में अवगत करवाते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी| महंत श्री नारायणगिरी जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान| राष्ट्रहित व राष्ट्र निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करना आवश्यक है यह जिम्मेदारी हम सब को समझनी होगी| साथ ही बताया 25 नवम्बर को सही व्यक्ति का चयन कर मतदान करें| सही व्यक्ति ही समाज सुधार व राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर सकता है| सुश्री नीलमकँवर ने महिलाओं मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी क्षेत्रों में पुरुषों से पीछे नहीं है| हममें वो सभी क्षमता है जो हममें होनी चाहिए, बस हमें जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा| इस चुनाव में हमें शत-प्रतिशत मतदान करना है| हमें हमारे साथ-साथ सभी मतदाताओं को बूथ तक लाकर मतदान करवाने का आज से ही संकल्प लेना है| इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला स्वीप प्रकोष्ट सहायक समन्वयक डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने कहा कि हमें सही व्यक्ति का चयन कर न जाति पे न धर्म पे वोट देना करम पे को ध्यान में रखते हुए शत प्रतिशत मतदान करना है| आगामी 25 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथ तक अपनी पहुँच को सुनिश्चित कर जागरूक मतदाता होने का परिचय देना है| डॉ. चौधरी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार प्रथम पांच मतदाताओं से बूथ पर वृक्षारोपण भी करवाया जायेगा| आप सभी से अनुरोध है कि आप प्रथम पांच मतदाता बनने का प्रयास करें| इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान (जसोलधाम) द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ श्री चन्ना माई माताजी को प्रसाद भोग लगाकर सर्व समाज को नशा मुक्ति सन्देश के साथ वितरण किया गया| इस शुभ अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीमा भाटी (उपखण्ड कार्यालय) बालोतरा, अतिरिक्त जिलाशिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जेतमालसिंह राठौड़, समाज सेविका राधा रानी शर्मा, स्वीप प्रभारी (शिव) श्रवण जांगिड़, स्वीप सदस्य घनश्यामसिंह राजपुरोहित, श्रवण सोलंकी, भंवरलाल भंसाली (पूर्व उपसरपंच) जसोल, जोगसिंह असाड़ा, जितेन्द्रसिंह, जगदीशसिंह डंडाली, नरेन्द्र कौशल, देवेन्द्र माली, मुल्तानमल माली, राजेंद्र कुमार छाजेड़, पुरुषोतम गोयल (प्रान्त गौसंरक्षक) वीएचपी, शिक्षक जालमसिंह वरिया सहित जसोल सर्व समाज के प्रबुद्धजन व महिलाऐं मौजूद रही|
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...






