Tuesday, 16 January 2018

बलदेव राम मिर्धा जयंती को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन

बलदेव राम मिर्धा जयंती को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन

बालोतरा। शहर में बलदेवराम मिर्धा जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बलदेव नगर स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित दौड़ में 123 धावकों ने भाग लिया। नारायणराम पूनिया ने बताया कि मैराथन दौड को गिडा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, सराणा सरपंच रेखाराम जाट, जाट नवयुवक मंडल संयोजक वगताराम जांगू, खींयाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर नगाराम गोदारा लापुन्दड़ा, द्वितीय स्थान पर रामाराम जांणी भीमरलाई, तृतीय स्थान पर चीमाराम लेगा खारापार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर भैराराम चौधरी ने 15 अग्रणी धावकों को मैडल व किट देकर सम्मानित किया। इस दौरान सतपाल लामोरिया, मुकेश गोदारा, गजेन्द्र गोदारा, विरेन्द्र सारण, भीखाराम गोादारा,  श्रवणसिंह, नारायण सऊ, मालाराम भील, श्रवण माली, निखील शर्मा, चुनाराम खोथ ईश्वरदान चारण, निंबाराम, अचलसिंह राजपुरोहित सहित कई जने उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धर्मेन्द्र प्रधान बड़ा बयान, चाय पर ही क्या, भोजन पर आएंगे तो बड़ी खुशी होगी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धर्मेन्द्र प्रधान बड़ा बयान, चाय पर ही क्या, भोजन पर आएंगे तो बड़ी खुशी होगी



चार साल में हुए घाटे  का भरपाया कैसे करोगे?

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी चाय पर ही क्या, कभी भोजन पर आयेंगे तो मुझे खुशी होगी लेकिन रिफाईनरी को लेकर मेरे सवालों का जवाब तो दें और आम जनता को ये बताएं कि किस प्रकार कांग्रेस ने धोखा दिया?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली महत्वाकांक्षी रिफाईनरी परियोजना को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा जी ने चार वर्ष तक लटकाए क्यों रखा, इसके माकूल जवाब का इंतजार है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे इस परियोजना में राज्य की हिस्सेदारी (26 प्रतिशत) को लेकर बार-बार हल्ला कर प्रदेशवासियों को भ्रमित करती रही कि जमीन हमारी, तेल हमारा और पानी भी हमारा फिर भी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी ही क्यों? अब मैं उनसे यही सवाल कर रहा हूं कि नये एम.ओ.यू. में भी रिफाइनरी में हिस्सेदारी का प्रतिशत 26 प्रतिशत से ज्यादा क्यों नहीं बढाया?
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रिफाईनरी में चार साल की देरी के परिणामस्वरूप राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार से वंचित होना पडा तथा राजस्थान सरकार को राजस्व के रूप में भारी हानि हुई और साथ ही पेट्रो केमिकल कॉम्पलेक्स से जुडे हजारों सहयोगी लघु उद्योग तथा रोजगार सृजन में भी देरी हुई। इस नुकसान का जिम्मेदार कौन है?
उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता और प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा हमने नहीं बल्कि रिफाइनरी सहित कांग्रेस की तमाम महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लटकाकर भाजपा सरकार ने किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

यह क्या कह गये मोदी की पूरा पांडाल गूंज उठा

राजस्थान रिफाइनरी का कार्य शुभारम्भ समारोह
बाड़मेर की धरती से पूरे देष को मिलेगी ऊर्जा - प्रधानमंत्री
रिफाइनरी राजस्थान और राजस्थानियों की सबसे बड़ी जीत-मुख्यमंत्री




पचपदरा/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बाड़मेर की धरती पर लगने जा रही रिफाइनरी न केवल राजस्थान की तस्वीर और तकदीर बदलेगी बल्कि यह पूरे देश को ऊर्जा देगी। उन्होंने कहा कि 2022 में जब पूरा देश आजादी का 75 वां पर्व मना रहा होगा, तब राजस्थान से देश को नई ऊर्जा मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मरु भूमि में जब इतना बड़ा उद्योग लगेगा तो लाखों लोगों की रोजी-रोटी का प्रबन्ध होगा और इस क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदल जाएगा। 
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में बाड़मेर के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी के कार्य शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में हजारों करोड़ की योजनाओं के केवल पत्थर लगाए और जनता को गुमराह किया, लेकिन मैं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को बधाई देना चाहूंगा कि उनके प्रयासों से धरातल पर आई इस रिफाइनरी के बाद कोई नेता बिना तैयारी के पत्थर लगा कर जनता को गुमराह नहीं कर सकेगा। अगर करेगा तो लोग उससे पूछेंगे कि इस प्रोजेक्ट की शुरू होने की तारीख बताओ।

हमने झूठी वाहवाही लूटने की परम्परा बंद की

 मोदी ने कहा कि 70 साल तक लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। जब मैं पीएम बना तो मैंने देखा कि रेलवे बजट में ऐसी घोषणाएं की गईं जो आज भी कागजों में लटकी पड़ी हैं। मैंने हिम्मत जुटा कर रेलवे बजट के बहाने झूठी वाहवाही लूटने की परम्परा को बन्द किया ताकि देश को सच बोलने और सच सुनने की ताकत मिले। 

वन रैंक वन पेंषन का वादा पूरा किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 सितम्बर 2013 को मैंने रेवाड़ी में वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम देश में हमारे पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू करेंगे। तब आनन-फानन में तत्कालीन केन्द्र सरकार ने अंतरिम बजट में इस योजना के नाम पर पांच सौ करोड़ रूपए लिख दिए। जब हमारी सरकार बनी तो मैंने अधिकारियों से इसकी जानकारी मांगी तो पता चला कि वहां तो इस योजना का कागज भी नहीं था। लेकिन मैंने वादा कर लिया था इसलिए इस योजना की तैयारी शुरू की तो पता चला कि इस पर साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए का भार आएगा। हमने अपने वादे को पूरा करते हुए चार किस्त में 10,700 करोड़ रुपए पूर्व सैनिकों के खातों में पहुंचा दिये हैं। शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। 
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान बाड़मेर के संत मल्लीनाथ जी, तुलसाराम जी, ईश्वरदास जी, नागणेची माता, भटियाणी माता सहित अन्य संतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यहां के स्वतंत्रता सेनानी गुलाबचन्द सालेचा ने नमक सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने खम्मा घणी के साथ अपना संबोधन शुरू किया तो पूरा समारोह स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने रिमोट से रिफाइनरी कार्य शुभारम्भ पट्टिका का अनावरण किया। 

उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी से ही करायेंगे - मुख्यमंत्री



मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पचपदरा में मंगलवार को रिफाइनरी परियोजना के शुभारंभ समारोह में कहा कि इस परियोजना के बदले कांग्रेस 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज प्रदेशवासियों पर लादने जा रही थी। हमने इसे 40 हजार करोड़ रुपये कम कर दिया। रिफाइनरी के लिए 40 हजार करोड़ रुपये की बचत कर लगाई जा रही ये रिफाइनरी सही मायनों में यह राजस्थान और राजस्थानियों की सबसे बड़ी जीत है। बड़़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए श्रीमती राजे ने कहा कि आज राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण है। रेगिस्तान की मिट्टी को सोने में बदलने वाली इस परियोजना की परिकल्पना भी हमारे पिछले शासन काल में शुरू हुई थी जब इस क्षेत्र में तेल के पहले कुए मंगला को चालू किया गया था और आज कार्य का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि रिफाइनरी का उद्घाटन भी हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर कमलों से ही करायेंगे। 
कांग्रेस ने बिना तैयारी के हाईकमान से करवाया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए चुनाव की घोषणा से दस दिन पहले जल्दबाजी में रिफाइनरी का शिलान्यास कराया था। उन्होंने इसके लिए न जमीन की लीज डीड की और न पर्यावरणीय स्वीकृति ली। इतनी बड़ी परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण भी नहीं किया गया। बिना मार्केटिंग टर्मिनल के ही शिलान्यास करवाकर एग्रीमेंट भी साइन कर दिया गया। श्रीमती राजे ने सवाल किया कि आखिर ऐसे एग्रीमेंट से किसे फायदा मिला? 

  • हमने रेट ऑफ रिटर्न मंे कराया दो गुना फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न जो फाइनल की थी उसके हिसाब से सरकार की ओर से एक रुपया लगाने पर 6 पैसे मिलते, जबकि हमने जो एमओयू किया उसमें एक रुपये पर 12 पैसे का फायदा हो रहा है। यानि की लगभग दोगुना फायदा। इतना ही नहीं यह प्लांट पहले से भी ज्यादा आधुनिक है और बाड़मेर के अलावा दूसरे क्रूड पर भी चलेगा। 

4 साल में पांच गुना बढ़ा सोलर एनर्जी उत्पादन

श्रीमती राजे ने कहा कि हमने नई सौर ऊर्जा नीति के जरिए किसानों को विकास में भागीदार बनाया। उन्हांेने कहा कि आने वाले एक साल में 2255 मेगावाट के सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ ही भड़ला विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसलमेर के नोख में 1 हजार मेगावाट के एक अन्य सोलर पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बाड़मेर आईटीआई में रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल्स के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र रेल लाइन के माध्यम से मूंदड़ा पोर्ट तक जुड़ जाए तो इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाड़मेर क्षेत्र में तेल की सतह के ऊपर भूजल का भंडार है। यदि इस जल का परिषोधन कर इसे उपयोग योग्य बनाने की कोई परियोजना बनाई जाए तो यहां की पानी की समस्या भी दूर हो सकेगी।
पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट प्रोजेक्ट सितम्बर तक पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पेयजल की कमी को देखते हुए हमने पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी, जिसे कांग्रेस चाहती तो पांच साल में पूरा कर सकती थी। अब हम इसे सितम्बर 2018 तक पूरा कर जैसलमेर और बाड़मेर के 580 गांवों तथा बालोतरा और सिवाना कस्बों को मीठा पानी उपलब्ध करायेंगे। 

गेम चेंजर साबित होगी रिफाइनरी: केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राजस्थान के लिए गेम चेंजर साबित होगा। रिफाइनरी लगने से इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख करोड़ रूपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला इंटीग्रेटेड परिसर है, जहां रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स एक साथ स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पष्चिमी राजस्थान एनर्जी का हब है। यहां सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, प्राकृतिक गैस, लिग्नाइट एवं पेट्रोलियम का भंडार है। यह क्षेत्र नये भारत की शक्ति पीठ है।
भारी भीड़, जबरदस्त उत्साह 
रिफाइनरी के कार्य शुभारम्भ समारोह के दौरान समारोह स्थल सहित पूरे पचपदरा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने पहुंचे। पश्चिमी राजस्थान के लोगों में इतना उत्साह था कि वे लोकगीतों में इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते नजर आए। उन्होेंने कहा कि रिफाइनरी से हमारा जीवन बदल जाएगा और इस क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। 
खान राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पाल ंिसंह टीटी ने स्वागत संबोधन दिया एवं एचपीसीएल के सीएमडी श्री एमके सुराणा ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह् भेंट किया।

ये रहे उपस्थित

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री श्री पीपी चौधरी, केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री सीआर चौधरी, प्रदेश के गृहमंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री यूनुस खान, जलदाय मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल, उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत, राजस्व राज्यमंत्री श्री अमराराम, ऊर्जा राज्यमंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह, टीएडी राज्यमंत्री कमसा मेघवाल, गोपालन राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी, सांसद श्री दुष्यंत सिंह, श्री रामनारायण डूडी, श्री कर्नल सोनाराम, श्री देवजी पटेल, राज्यसभा में मुख्य सचेतक श्री नारायण पंचारिया, विधायक श्री अशोक परनामी, श्री कैलाश चौधरी, श्री तरूण राय कागा, मुख्य सचिव श्री निहालचंद गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे। 



मोदी दे गए सियासी संदेष
कहा- कांग्रेस का मतलब अकाल, वसुन्धरा का मतलब सूखी धरती पर पानी
प्रधानमंत्री ने पचपदरा की सभा में राजस्थान की राजनीति को लेकर कई सियासी संदेष दे दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब अकाल और वसुन्धरा का मतलब सूखी धरती पर पानी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान से उनका गहरा नाता है, क्योंकि वे काफी समय से यहां आते-जाते रहे हैं। वे संगठन में थे तब भी यहां आते-जाते थे। वे जब-जब भी यहां आए यहां के लोगों से एक ही बात सुनने को मिली कि राजस्थान में कांग्रेस और अकाल जुड़वां भाई हैं। जहां कांग्रेस आती है अकाल साथ लाती है। जबकि वसुन्धराजी को जब-जब भी राजस्थान की सेवा का मौका मिला, यहां की सूखी धरती को पानी मिलता रहा। राजनीतिक पण्डित प्रधानमंत्री के इस कथन को राजस्थान की सियासत से जोड़ रहे हैं।
रिफाइनरी वसुन्धराजी की मेहनत का परिणाम - पीएम
प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान राजस्थान की जनता के हित में फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रीमती राजे में सच्चे मारवाडि़यों के संस्कार हैं। इस कारण वे राजस्थान के फायदे के लिए केन्द्र सरकार से अधिक से अधिक पैसा प्राप्त करने का प्रयास करती हैं और उसमें सफल भी होती हैं। उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि आज कागज पर लटका रिफाइनरी का प्रोजेक्ट धरातल पर आया है और राजस्थान को बड़ा आर्थिक फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र में भाजपा की सरकार होने पर भी राजस्थान के हित के लिए अपनी ही सरकार से लड़ती रहती हैं। यह केवल भाजपा के मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं।
पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. शेखावत एवं मेजर दलपत सिंह शेखावत को याद किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मोदी ने इस अवसर पर स्व. भैरोंसिंह शेखावत के राजस्थान के विकास में योगदान और मेजर दलपत सिंह शेखावत को भी याद किया। साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवन्त सिंह जसोल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 साल में मैं पहला प्रधानमंत्री था जो इजरायल गया और वहा हाइफा जाकर उन वीरों को नमन किया जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में हाइफा को मुक्त करने के लिए बलिदान दिया था। यह गौरव की बात है कि उन वीरों के दल का नेतृत्व राजस्थान के मेजर दलपत सिंह शेखावत ने किया था।


प्रधानमंत्री ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन



पचपदरा। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी कार्य शुभारम्भ स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बेहद प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रशंसा की तथा इससे होने वाले व्यापक प्रभावों के प्रति खुशी जाहिर की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय पेट्रªोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उनके साथ थे।
प्रधानमंत्री ने एचपीसीएल के अधिकारियों से रिफाइनरी कार्य के दौरान पानी की उपलब्धता एवं उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने प्रदर्शनी में रिफाइनरी के मॉडल को देखा तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा रिफाइनरी कार्य की सम्पूर्ण प्रक्रिया व रिफाइनरी शुभारम्भ होने के बाद इससे होने वाले दूरगामी परिणामों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदर्शनी में बाड़मेर जिले में अभिनव योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं प्रगति की शानदार तस्वीर देखी तथा अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके।
श्री मोदी ने प्रदर्शनी में राज्य के सफलतम एवं अभिनव कार्यक्रम मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की झलक देखी। इसके साथ ही राजश्री योजना, आदर्श विद्यालय, ग्रामीण गौरवपथ, अनार-खजूर एवं बेर की खेती, भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना तथा  साइकिल वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वन की भी बारीकी से जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने एचपीसीएल द्वारा लगाई गई उज्जवला योजना, एल.पी.जी. पंचायत तथा एच.पी.सी.एल. कम्पनी की कार्यप्रणाली के पैनल का भी अवलोकन किया।


देश में नई ऊर्जा का संचार करेगा राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रिफाइनरी तकदीर ही नही तस्वीर भी बदलेगी: प्रधानमंत्री

देश में नई ऊर्जा का संचार करेगा राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
रिफाइनरी तकदीर ही नही तस्वीर भी बदलेगी: प्रधानमंत्री

पचपदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार दोपहर 1.46 बजे रिफाइनरी कार्यशुभारंभ कर राजस्थान के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की ऐतिहासिक शुरुआत की। दोपह 1.15 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा मुख्यमंत्री के साथ सभा स्थल पर पहुंचे यहां से सीधे पांडाल के पास बने शामियाने में एचपीसीएल कम्पनी द्वारा बनाये गये मॉडल का 5 मिनट तक निरीक्षण करने बाद मंच पर पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री का पैट्रोलीयम मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने साफा पहना कर स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को शॉल भेंट की। प्रधानमंत्री ने दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर अपना संबोधन शुरु किया। करीबन 45 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की नीतियों पर जमकर प्रहार किये साथ केन्द्र सरकार की जनधन, उज्जवला, वन रैंक वन पैंशन योजना का जमकर बखान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस रिफाइनरी का आज कार्यशुभारंभ हो रहा हैं 2022 में आजादी के जश्र की 75 वीं वर्षगांठ पर देश को सौप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि रिफाईनरी तकदीर ही नही तस्वीर भी बदलेगी।

  1. कांग्रेस ने पत्थर गाड़ कर जनता को गुमराह किया
  2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नीति पत्थर गाडऩे की रही है, उन्होने जनता को गुुमराह करने का प्रयास किया। पचपदरा की रिफाइनरी ही नही देश में कई जगहों पर ऐसे पत्थर गाड़े गये जो जहां आज उन जगहों पर कुछ भी दिखाई नही देता हैं। हमारी नीति पत्थर गाडने नही हैं, जब कहीं पत्थर लगता हैं तब वहां की जनता को विकास की आहट दिखाई देती हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि पचपदरा में रिफाइनरी को जब मुझे कार्य शुभारंभ के लिए समय मांगा गया तो मैने एक ही सवाल किया कि कार्य शुभारंभ नही उद्घाटन की तिथि बताओ। मोदी ने कहा कि जिस रिफाइनरी का आज कार्यशुभारंभ हो रहा हैं यह रिफाइनरी 2022 में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होने कहा कि जब देश अपनी आजादी की 75 वी वर्षगांठ का जश्र मना रहा होगा तभी पश्चिम राजस्थान से विकास की नई ईबारत हिन्दुस्तान के लिए लिखी जाएगी। यहां से नई ऊर्जा का संचार होगा। 

प्रधानमंत्री ने लिये संतो के नाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में यहां के स्थानीय संत रावल मल्लीनाथ, माता राणी भटियाणी, नागणेच्या माता, संत तुलछाराम महाराज, धारू मेघ, ईश्वरदास के नाम लेते हुए कहा कि इन संतों की भूमि को नमन करता हूं, प्रधानमंत्री ने पचपदरा के सेठ गुलाबदास के नाम का जिक्र भी अपने भाषण किया।
खम्मा घणी से शुरू, खम्मा घणी पर खत्म
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत खम्मा घणी से तथा भाषण का समापन भी खम्मा घणी से किया।

राजपूत लॉबी को खुश करने का प्रयास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा से नाराज चल रही राजपूत समाज को लुभाने का प्रयास किया, मोदी ने कहा भाषण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह जसोल के स्वास्थ्य ठीक होने को लेकर जनता से भगवान से प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि भगवान उन्हे जल्द स्वस्थ करे ताकि उनका मार्गदर्शन उन्हे मिल सके। मोदी ने ईजराईल में प्रथम विश्व युद्ध में हाईफा हीरो दलपतसिंह शेखावत के बारे कहा कि मेजर दलपत सिंह के  कि दिल्ली में तीन मूर्ति सर्किल का नाम भी मेजर दलपतसिंह चौक किया गया हैं।

दिव्य पंचायत

 उन्होने कहा कि जब मैं इजराईल गया तभी वहां जाने का मौका मिला।  प्रधानमंत्री ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिह शेखावत को याद करते हुए कि उनके सपनों का राजस्था अब विकास की नई राह पर चल रहा हैं कि उन्होने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत आधुनिक राजस्थान के निर्माता हैं।

गरीबों ने पहली बार बैंको को देखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बैंको का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन गरीब को बैंक तक नही पहुंचने दिया, मैने जनधन योजना शुरु करके देश के गरीब ने पहली बार बैंक में जाकर अपना जीरो बैलेंस में खाता खुलवाया, देश में अब तक जनधन योजना में 30 करोड़ लोगों ने पहली बार बैंक खाते खुलवाये उनमें 72 हजार करोड़ की राशि गरीब जनता ने अपने बैंक खातो में जमा करवाई।

उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिली धुंए से निजात

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गांव की गरीब महिलाओं को धुंए से निजात देने के लिए उज्ज्वला योजना में 3 करोड़ 3 लाख

दिव्य पंचायत  महिलाओं को गैंस कनेक्शन जारी किये गये। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा निर्णय नही लिया जिससे गरीब का भला हो सके। उन्होने कहा जिन माताओं के नाम गैस कनेक्शन जारी हुए हैं उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहेगा।

राजस्थान में कांग्रेस व अकाल जुडवा भाई

राजस्थान के लिए कांग्रेस को अपशकुनी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब-तब अकाल पड़ा हैं, इसके लिए कांग्रेस और अकाल को जुडवा भाई कहा जा सकता हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाग्यशाली हैं उनकी सरकारों में पानी की कभी कमी नही रही। सुकाल हमेशा वसुंधरा राजे के साथ रहा हैं।

राजस्थान के विकास के लिए राजे ने केन्द्र को चूसा

पचपदरा में अपने भाषण के मुख्यमंत्री वसुंधराराजे पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज परिवार के संस्कारों वाली हैं, लेकिन मारवाड़ का पानी पी कर इनके संस्कारों

दिव्य पंचायतमें मारवाड़ झलकता हैं, मुख्यमंत्री राजे केन्द्र से किसी भी काम के लिए अड़ जाती हैं। रिफाइनरी को लेकर भी राजे ने केन्द्र सरकार पर जबरदस्त दबाव डाला तथा हमे मजबूरन 40 हजार करोड के घाटे के सौदे को मानना पड़ा। राजे राजस्थान के विकास को लेकर केन्द्र सरकार को चूस कर रख दिया। 


Monday, 15 January 2018

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक दौरे को लेकर मारवाड़ में उत्साह, डीजे की धुनों पर पहुंचे रहे हैं सांभारा

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक  दौरे को लेकर मारवाड़ में उत्साह, डीजे की धुनों पर पहुंचे रहे हैं सांभारा




अल सुबह से लोगों का रैला आना हुआ शुरु, 3 लाख से अधिक लोग करेंगे शिरकत
सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात, भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे

पचपदरा। रिफाइनरी कार्य शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर मारवाड में उत्सव सा माहौल नजर आ रहा हैं। पचपदरा के सांभरा गांव में आने के लिए आतुर लोग मंगलवार अल सुबह से ही घरों से निकल कर रवाना हो चुके हैंं तथा सभा स्थल पर पहुंच गये हैं। मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये गये हैं। सभा स्थल पर भाजपा के कई मंत्री और विधायक नेता पहुंच गये है।
डीजे की धुनों पर नाचते गाते आ रहे हैं लोग
जालोर, सिरोही, पाली मारवाड़, जोधपुर, जैसलमेर से अल सुबह से ही बसों व अन्य वाहनों व डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए लोग वहां पहुंच रहे हैं। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बायतू विधायक कैलाश चौधरी भी पूरी सभा को लेकर लगातार अपने कार्यकर्ताओं से सम्पर्क हैं तथा सभा स्थल पर आने वाले लोगों से सम्पर्क बनाये हुए हैं। गौरतलब रहे के मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने तैयारियों का अंतिम जायजा लिया था।
जैसलमेर संवाददाता भैरूसिंह भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बसों के द्वारा अलसुबह ही रवाना हो गये हैं। जैसलमेर से बड़ी संख्या में ग्रामीण रिफाइनरी कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं। विधायक छोटूसिंह भाटी, सांगसिंह भाटी के साथ सभी भाजपाई भी ग्रामीणों के साथ आ रहे हैं।

Sunday, 14 January 2018

पत्रकार श्रीमती नीति भट्ट का सम्मान

 पत्रकार श्रीमती नीति भट्ट का सम्मान




नई दिल्ली।नई दिल्ली के पी एच डी सभागार में आयुर्वेट के रजत जयंती   समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान मूल की महिला पत्रकार श्रीमती नीति भट्ट का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिर्राज सिंह थे।
आयुर्वेट के चेयरमैन श्री प्रदीप बर्मन और प्रबंध निदेशक श्री एम जे सक्सेना ने श्रीमती भट्ट को प्रमाण पत्र और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में जानी मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना फ़िल्म व टी वी कलाकार श्रीमती सुधा चंद्रन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुए बचपन मे बस दुर्घटना की वजह से पैर में आई चोट व विकलांगता से उबरने में जयपुर फुट को अपने नृत्य जीवन के पुनर्जन्म का श्रेय दिया।
समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री ने आयुर्वेट द्वारा पशुओं की सेवा के लिए लिए जा रहे कार्यो की सराहना की।

तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए केयर्न 37 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश करेगी बाड़मेर से रोजाना 5 लाख बैरल तेल उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य

बाड़मेर से रोजाना 5 लाख बैरल तेल उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य

तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए केयर्न 37 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश करेगी



केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एमबीए-ईओआर परियोजना का उद्घाटन किया


बाड़मेर: वेदान्ता केयर्न ऑयल एंड गैस जो राजस्थान में भारत के सबसे बड़े तटवर्ती तेल ब्लॉक का संचालन कर रही है उसने बाड़मेर के तेल क्षेत्रों से कच्चे तेल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 37 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश करने का संकेत दिया है। 
रविवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगला-भाग्यम-ऐश्वर्या (एमबीए) क्षेत्रों के लिए उन्नत तेल प्राप्ति (एनहांस्ड आयल रिकवरी) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम राजस्थान से 5 लाख बैरल तेल प्रतिदिन (बीओपीडी) के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
कंपनी के अनुसार 12 हज़ार करोड़ रुपये की पूंजी निवेश योजना के आधार पर उत्पादन 3 लाख तक बढ़ेगा जिसके लिए कार्य शुरू किया जा चुका है। इसे मिला कर अगले कुछ वर्षों में कुल 37 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की पूर्ण निवेश योजना के साथ उत्पादन 5 लाख बीओपीडी तक बढ़ाया जाएगा।


बाड़मेर में सेंट्रल पॉलीमर फैसिलिटी में ईओआर प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन करने के तुरंत बाद, केंद्रीय मंत्री ने युवा इंजीनियरों और साथ ही महिला पेट्रोलियम इंजीनियरों के समूह के साथ बातचीत की, जो तेल और गैस सेक्टर में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बन उभरी हैं
मंगला टर्मिनल में केयर्न ऑयल एंड गैस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुधीर माथुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी ने उत्पादन को दोगुना करने का प्रस्ताव दिया है और एमबीए-ईओआर परियोजना, अधिक उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


ईओआर प्रौद्योगिकी और एमबीए परियोजना जो दुनिया में सबसे बड़ी पॉलीमर फ्लड परियोजना होगी, के बारे में जानकारी देते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुनीति भट्ट ने कहा कि मंगला ईओआर परियोजना इस क्षेत्र से 20 करोड़ बैरल का अतिरिक्त उत्पादन प्रदान कर सकती है, जबकि भाग्यम और ऐश्वर्या ईओआर लगभग 6 करोड़ बैरल का अतिरिक्त उत्पादन अगले 12 वर्षों में प्रदान कर सकती है। 
यहां उल्लेख किया जा सकता है कि केयर्न ने 13 लाख बैरल तरल को संभालने के लिए मंगला पप्रोसेसिंग टर्मिनल को अपग्रेड करने की योजना बनाई है। इसके अलावा मंगला 200 से अधिक कुओं के ड्रिलिंग के साथ क्षारीय सरफेक्टेंट पॉलिमर फ्लड प्रोग्राम को आगे बढ़ाया जायेगा। भाग्यम और ऐश्वर्या के लिए लगभग 70 अतिरिक्त कुओं की योजना है।

divya panchayat daily