Wednesday, 31 January 2018

श्रम विभाग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

श्रम विभाग में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन
सहायक श्रम आयुक्त को सौंपा मंत्री के नाम ज्ञापन

बालोतरा। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में लम्बित प्रकरणो के निस्तारण को लेकर श्रम विभाग कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया। निर्माण मजदूर यूनियन (एटक) के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मंडल में लंबित विवाह सहायता, शुभशक्ति, छात्रवृति, सुलभ आवास सहित विभिन्न योजनाओं के निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कामरेड छगनदान देथा ने कहा कि सरकार मजदूरों के कल्याण के लिए मंडल के जरिये योजनाओं का संचालित कर रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियो की निष्क्रीयता के चलते आम मजदूर लाभ से वंचित हो रहे हैं। सचिव हनुमानराम प्रजापत ने विभाग के लगातार बढ रहे लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की बात रखी। मारवाड निर्माण मजदूर यूनियन के बाबू भाई भेडाणा ने बताया कि विभाग द्वारा मृत्यु प्रकरणों में फर्जीवाडे की जो बाते की जा रही हैं, फर्जीवाडा करने वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जावे ताकि कोई मजदूर का हक कोई और न ले पाएं।                                                                                                                    
                 विकास अधिकारियों के पास लंबित पड़े हैं पंजीयन आवेदन

ज्ञापन में मांग की गई हैं कि श्रम विभाग के पास वर्तमान में चार निरीक्षण पदास्थातिप हैं ऐसे में विकास अधिकारियों के पास जा रहे आवेदनों को इन श्रम निरीक्षकों के पास विजवाया जावे, पहले से ही हजारों आवेदन विकास अधिकारियो ंके पास महीनों से पड़े हैं कोई भी विकास अधिकारी काम नही कर रहे हैं, ऐसे में इन आवेदनों का निस्तारण संभव नही हैं।सभा के बाद सहायक श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग। इस अवसर पर आसुराम, मांगीलाल, मोहनसिंह, हडमानराम सहित कई यूनियन पदाधिकारी व श्रमिक उपस्थित रहे।

Tuesday, 30 January 2018

आपसी समन्वय से योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंःगोयल

आपसी समन्वय से योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः गोयल

-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



बाड़मेर। विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य करें। ताकि आमजन को सरकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके। प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए इनको प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि बाड़मेर जिले मंे जन प्रतिनिधियांे, विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकांे के प्रयासांे की बदौलत 380 ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित किया गया है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले को प्रत्येक विकास योजना के क्रियान्वयन मंे प्रथम स्थान पर लाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से 30 जून तक पूर्ण करवाने के लिए कहा, ताकि आगामी बारिश के दौरान अधिकाधिक जल संग्रहण हो सके। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें की गुणवत्ता मंे किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जन सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। 
बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने टयूबवैल खुदवाने एवं कमीशंड करवाने, मनरेगा मंे कार्य स्वीकृत करवाने, सामग्री मद मंे राशि आवंटित करवाने, चिकित्सा विभाग से संबंधित लंबित जांच करवाने के मामले उठाए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न विकास योजनाआंे मंे हुई अब तक की प्रगति के बारे मंे बताया। उन्हांेने बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने की बात कही। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण मंे प्रस्तावित कार्याें की जानकारी दी। बैठक मंे गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम, धनाउ प्रधान सुश्री भगवती, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने जनहित से जुड़े कई मामले उठाए। इस दौरान राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, रणजीतसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चालीस हजार लीटर क्षमता के बन सकेंगे टांकेः प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अवगत कराया कि विभिन्न योजनाआंे मंे अधिकतम तीस हजार लीटर क्षमता के टांके बनाने के आदेश के कारण दिक्कत आ रही है। इस पर प्रभारी मंत्री गोयल ने दूरभाष पर विभागीय अधिकारियांे से बातचीत की। इस पर अवगत कराया गया कि इस संबंध मंे संशोधित आदेश भिजवा दिया जाएगा।

लाल किले पर थिरके बालोतरा के कलाकारों के कदम

लाल किले पर थिरके बालोतरा के कलाकारों के कदम 



जयपुर। दिल्ली के ऎतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व में प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति के चटक रंग लोगों के दिलो दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। यहाँ प्रदेश के लोक कलाकारों ने  रंगीलो राजस्थान की धूम मचाई हुई है।
राजस्थान पर्यटन सूचना केंद्र की अतिरिक्त निदेशक डॉ. गुंजीत कौर ने बताया कि पर्व में राजस्थान पेवेलियन के आगे व ऎतिहासिक लाल किला की पृष्ठभूमि में बालोतरा(बाड़मेर) के लोक कलाकार चटक रंगों के बड़े घेर वाले घाघरानुमा परिधानों में सजधज कर दिलकश अंदाज में लोक वाद्यों की थाप पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां कर रहे हैं। मेले में आगन्तुक लोग बरबस ही इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। साथ ही मण्डप के आगे कठपुतली के  दिलचस्प अंदाज के हाव भावों को देखने भी भारी भीड़ उमड़ रही है।
लाल किला प्रांगण में राजस्थान के कच्छी घोड़ी व बहुरूपिया कलाकार और राजस्थानी मेंहदी लगाने वाली कलाकारों द्वारा भी गहरा प्रभाव छोडा  जा रहा है।
 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सांस्कृतिक विविधताओं और समग्र विकास के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में निकली झांकियाें के साथ ही तीनों सेनाओं के बैंड का दिग्दर्शन करवाने के लिये पिछले कुछ वर्षों से केंद्रीय पर्यटन मंत्रलय द्वारा आयोजित किये जा रहे भारत पर्व में राजस्थान की अनूठी व बहुरंगी संस्कृति लोगों के दिलों को छूकर सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लाल किला पर इन दिनों पूरे भारत के दर्शन हो रहे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह को जनता का उत्सव बनाने की कड़ी में पिछली 26 जनवरी से बुधवार  31 जनवरी तक दिल्ली के ऎतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित इस छह दिवसीय भव्य आयोजन में राज्यों के थींम पेवेलियन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खानपान, हस्तशिल्प कला के स्टॉल्स लगाये गए हैं। साथ ही पहली बार प्रदेश के बावर्चियों द्वारा पाक कला का लाइव डेमोस्ट्रेशन भी रखा गया है।
 राजस्थान के थीम पेवेलियन में पर्यटन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शित  की गई प्रदर्शनी को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। साथ ही प्रदेश के मशहूर हस्तशिल्पिओं द्वारा लगाये स्टॉल में अलवर के श्री बिशम्बर दयाल और जयपुर के इसारे मखुमीे द्वारा क्रमशः राजस्थानी जूतियों एवं राजस्थानी चूड़ियों का प्रदर्शन किया  जा रहा है और इनकी खूब बिक्री भी हो रही है।
इसी प्रकार लाल किले में बनाये गए फूड कोर्ट में राज्य के बाबूलाल केटलर द्वारा लगाये फूड स्टॉल में राजस्थानी व्यंजनों दाल, बाटी व चूरमा, प्याज की कचोरी, जोधपुरी कचोरी, मूंग की दाल का हलवा, कैर सांगरी, बेसन गट्टे की सब्जी आदि का रसास्वादन करने लोग उमड़ रहे हैं।

Friday, 26 January 2018

आन बान और शान के साथ फहराया तिरंगा

आन बान और शान के साथ फहराया तिरंगा
गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित




बाडमेर,। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने 69 वे गणतन्त्र दिवस पर सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने स्वतन्त्रता संग्राम में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सादर नमन किया। उन्होने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसके निर्माण में डा. बी.आर. अम्बेडकर ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होने कहा कि संविधान ने हमे लोकतन्त्र और इसकी संस्थाओं के माध्यम से एक राष्ट्र के निर्माण हेतु भव्य आधार प्रदान किया है। हम इसी रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते आये है और हमने अनेक उपलब्धियां अर्जित की है। 
उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने सुराज की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास किये है। राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बाडमेर जिला विकास की दिशा में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रिफाईनरी की स्थापना से वृहद स्तर पर रोजगार के साथ आर्थिक परिपेक्ष्य में आमूलचूल परिवर्तन की संभावना है। बाडमेर जिले में संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए विकास योजनाओं को अपेक्षित गति देने के साथ आम जन को राहत पहुंचाई है।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से गांव जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए है। साथ ही सिंचित कृषि क्षेत्र और उत्पादकता भी बढी है। बाडमेर जिले में बारिश के पानी को सहेजने की दिशा में आम जन की भागीदारी से 265 गांवों में 11 हजार से अधिक जल संरक्षण ढांचों का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत बडे स्तर पर ग्रामीण विकास के कार्य हुए है। खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा आंगनवाडी केन्द्र निर्माण सरीखे कई नवाचार किये गये है। भामाशाह योजना से महिला परिवार की मुखिया बनी है और पेंशन एवं नरेगा जैसी 31 सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में जा रहा है। बाडमेर जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की शुरूआत होने से चिकित्सा शिक्षा के नये आयाम खुलेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीब परिवारों को सभी सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है। लाइफ लाईन एक्सप्रस आम जन के लिए वरदान साबित हुई है। भामाशाह पशु बीमा योजना में अनुदानित दरों पर बीमा किया गया है। ग्राम पंचायत में सरकारी स्कूल आदर्श विद्यालय में परिवर्तित हो रहे है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना से बेटियों को जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा पास होने तक विभिन्न चरणों में 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। जिले में 35 हजार से ज्यादा बालिकाओं को 8.8 करोड से अधिक की सहायता राशि दी गई है। 
उन्होने कहा कि वर्ष 2022 तक सबको आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत 30 हजार मकान निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी क्षेत्रों में सस्ते आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना लागू की गई है। इसके तहत राजस्व ग्राम मगरा में एक योजना अनुमोदित की गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों में दिव्यांगों का पंजीकरण और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है। अन्नपूर्णा भण्डार योजना से उचित मूल्य की दुकानों पर अच्छा गुणवता पूर्ण ब्राण्डेड सामान उपलब्ध होने लगा है। ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीमेन्ट क्रंक्रीट सडक का निर्माण हुआ है। राजस्थान सम्पर्क हैल्प लाईन से समस्या समाधान और भी आसान हुआ है। फोन, पोर्टल, ई मित्र, जन सुरवाई और मोबाइल एप से भी समस्या दर्ज करायी जा सकती है। बाडमेर जिले में प्रदेश में अनूठी पहल करते हुए फसल बीमा की राशि सीधे कृषकों के खाते में हस्तान्तरित करने की पहल की है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना को साकार करते हुए बाडमेर जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए आप और हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। स्वच्छता अभियान के तहत बाडमेर जिला मुख्यालय पर समाजसेवी नवलकिशोर गोदारा एवं जन सहयोग से कारेली नाडी का कायाकलप किया गया है। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि गणतन्त्र दिवस के इस पावन अवसर पर सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को दोहराते हुए देश की एकता और अखण्डता की सुरक्षा के साथ समग्र विकास मे सहयोग का संकल्प लें। 
गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर आर. आई. कमल किशोर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, एस.पी.सी., गर्ल्स गाइड एवं स्काउट दल परेड में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ. पी. बिश्नोई द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया गया। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 2000 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का नेतृत्व कुमारी अनामिका एवं छात्र मोतीसिंह, सौम्य, लक्ष्मण, रविन्द्र और रमेश द्वारा किया गया। व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन सवाईसिंह इन्दा, पुरखाराम माली, कैलाशदान, अमृत लाल जैन द्वारा किया गया। इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान नन्हा मुन्ना राही हॅू, देश का सिपाही हॅू.. की प्रस्तुति दी गई। समूह गान का निर्देशन दीपसिंह भाटी ने किया। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 200 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदशन किया गया।

मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात् ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत दिल दिया है जॉ भी देंगे, ए वतन तेरे लिए की उम्दा प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह के दौरान सूबेदार बी.डी. दास के निर्देशन में आर्मी थरटीन गार्ड्स द्वारा पाईप बैण्ड की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसी कडी में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ एवं रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में इस बार पैरा ग्लाइडिंग की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर की छात्राओं द्वारा सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में सनावडा, कमो का बाडा, जसोल एवं कल्याणपुर के गैर दलों द्वारा आकर्षक गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया।  
समारोह में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाण्डेन्ट शाम कपूर, जिला पुलिस अधीक्षक डा. गगनदीप सिंगला, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका समेत पुलिस, प्रशासन, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजन तथा बडी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी द्वारा की गई। गणतन्त्र दिवस के मौके पर सर्किट हाउस में स्नेह मिलन का भी आयोजन किया गया।
शुक्रवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं एम.एल. नेहरा, सूचना केन्द्र में सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 
-0-

राजपथ पर भी दिखी राजस्थानी संस्कृति की अमिट झलक

राजपथ पर भी दिखी राजस्थानी संस्कृति की अमिट झलक



जयपुर। नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित 69 वें गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन में एक और जहाँ  देश व दुनियां को भारत के शौर्य एवं सांस्कृतिक झांकी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति की यादगार झलक भी देखने को मिली।
समारोह में राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद और दस आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान का पंचरंगी जोधपुरी साफा पहन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसी प्रकार आसियान देशों के प्रतिनिधि अपने जीवन साथियों के साथ राजस्थानी बन्धेज के दुपट्टे पहने दिखे।
परेड में शामिल विश्व के एकमात्र कैमल बैंड दस्ते में शामिल पश्चिम राजस्थान के बी एस एफ के जवानों ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों और रंग बिरंगे परिधानों से सजे धजे ऊँटो के साथ  कुलदीप  जे.चौधरी के नेतृत्व में निकले बी एस एफ के ऊँट दस्ते ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत धुन के साथ राजपथ पर अपनी धाक जमाई।

उमंग, जोश और हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उमंग, जोश और हर्षोल्लास से  मनाया गया गणतंत्र दिवस





राज्यपाल ने झण्डारोहण किया, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे रहीं मौजूद

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने शुक्रवार को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम मेें आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में झण्डारोहण किया। लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम में राज्यपाल  सिंह ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने भरतपुर के जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
सिंह ने विभिन्न टुकडियों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की मौजूदगी में हाडीरानी महिला बटालियन, 14वीं बटालियन आरएसी, पंजाब पुलिस, जिला पुलिस भरतपुर, जीआरपी, एसडीआरएफ और ईआरटी, करागृह, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड भरतपुर, एनसीसी, शारीरिक प्रशिक्षण, एसपीसी और स्काउट गाइड के एक-एक प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड में आर्मी बैण्ड ने भी भाग लिया। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रोबेशन) आरपीए, जयपुर श्री मृदुल कच्छावा ने किया।


स्टेडियम में भरतपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राओं और 120 लोक कलाकारों ने कोरियोग्राफर श्री भानू भारती के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण किया। ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा‘, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पे डालो सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी‘ और ‘अरूण यह मधुमय देश हमारा‘ जैसी राष्ट्रभक्ति की स्वरलहरियों से लोहागढ़ स्टेडियम गूंज उठा। कलाकारों ने विभिन्न नृत्य मुद्राओं में आकर्षक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों द्वारा पेश कालबेलिया, घूमर, मयूर नृत्य, डांडिया, तेलंगाना नृत्य, बंगाली जनजाति नृत्य की बेहतर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेन्ट्रल पुलिस बैण्ड द्वारा बैण्ड वादन किया गया।
राज्यपाल कल्याण सिंह के राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लोहागढ़ स्टेडियम पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अगवानी की। इस मौके पर मुख्य सचिव श्री एन सी गोयल सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।


राज्यपाल  सिंह ने शुक्रवार को यहां लोहागढ़ स्टेडियम में राष्ट्रपति पुलिस पदक, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक, पिस्टल मय प्रशंसा पत्र और योग्यता प्रमाण पत्र से अधिकारियों और कर्मचारियों को नवाजा।
राष्ट्रपति पुलिस पदक- महानिरीक्षक पुलिस (सुरक्षा) (हाल सेवानिवृत)  श्री गुरूचरण राय, प्लाटून कमाण्डर चतुर्थ बटालियन आरएसी चैनपुरा (हाल सेवानिवृत) श्री सुण्डा राम।
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा, सराहनीय सेवा पदक- लीडिंग फायरमैन नागरिक सुरक्षा श्री आत्माराम, सैक्टर वार्डन नागरिक सुरक्षा  युनस खान।
पिस्टल मय प्रशंसा पत्र-  उपमहानिरीक्षक एटीएस श्री विकास कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक एसओजी श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक श्रीमती कनीज फातिमा, कानि. श्री वीरमदेव।


योग्यता प्रमाण पत्र - प्रबंध निदेशक राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लि. श्रीमती सुषमा अरोड़ा, सदस्य राजस्व मण्डल श्री महावीर सिंह, वरिष्ठ आचार्य एण्ड्रोक्रायनोलोजी, एसएमएस चिकित्सालय डॉ. संदीप कुमार माथुर,  आचार्य ई.एन.टी. विभाग एसएमएस चिकित्सालय डॉ. पवन सिंघल, मुख्य लेखाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती निधि मेहता, संयुक्त निदेशक आयोजना विभाग श्री प्रवीण कुमार झा, सिस्टम एनालिस्ट श्रीमती ज्योति लुहाड़िया, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति श्री भगवान सहायक जाटवा, उपायुक्त वाणिज्यिक कर विभाग श्री दिनेश चन्द्र राखेचा, अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग श्री जालेन्द्र कुमार चारण, अतिरिक्त निजी सचिव सैनिक कल्याण विभाग श्री संजय गांधी, अतिरिक्त निजी सचिव शासन सचिव आपदा प्रबंधन श्री नरेन्द्र कुमार, सहायक अनुभागाधिकारी वित्त विभाग शासन सचिवालय श्री किशोर कुमार गुप्ता, कार्यालय प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन के सहायक कर्मचारी श्री विजय कटारिया, अधीक्षण अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. श्री जयकिशन सोनी, अधिशाषी अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण श्री विश्वास अनिल काले।


लोहागढ़वासियों का जज्बा
भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में ठण्ड और कोहरे के बीच मनाये गये राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस में लोहागढ़वासियों का जज्बा देखने को मिला। भरतपुर के निवासियों ने बडी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया। जनसमूह ने हर कार्यक्रम में तालियां बजाकर कलाकारों का होंसला बढाया। 

divya panchayat daily