Wednesday, 31 August 2022

राजकीय माध्यमिक विद्यालय बङनावा जागीर द्वितीय सादुलपुरा नयापुरा में बैग व हिंदी इंग्लिश पुस्तकें की गई वितरण

राजकीय माध्यमिक विद्यालय बङनावा जागीर द्वितीय सादुलपुरा नयापुरा में बैग व हिंदी इंग्लिश पुस्तकें की गई वितरण
दिव्य पंचायत
पाटौदी।
राजकीय माध्यमिक विधालय बङनावा जागीर द्वितीय सादुलपुरा में युवा ऐज्यूकेशन एण्ड वैलफेयर सोसायटी सादुलपुरा कमेटी ने विद्यालय में कक्षा 1से 11तक  में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को बैग वितरण किए। कक्षा 3, से 8 तक के विद्यार्थियों को हिंदी इंग्लिश पुस्तकें वितरण की। कमेटी के  सचिव बरियाम सेठ ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा की हर व्यक्ति अपनें बच्चों का पढा़ने का प्रयास करे। शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग जिससे अपने बच्चों का भविष्य अच्छा हो सकता है। शिक्षा के बिना अधुरे और अनपढ़ लोगों का भविष्य खराब होगा। इस मौके पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जियाराम गुर्जर, कमेटी के कोषाध्यक्ष दाऊद भाई मंगलिया, मोलाना कमरुद्दीन मोलाना शहाबुद्दीन व समस्त युवा एज्यूकैशन एण्ड वैलफेयर सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। 

Tuesday, 30 August 2022

युवा पार्टी संगठन के रीढ़ की हड्डी- खानयूथ कांग्रेस की बैठक में संगठन निर्माण और महंगाई रैली पर चर्चा

युवा पार्टी संगठन के रीढ़ की हड्डी- खान
यूथ कांग्रेस की बैठक में संगठन निर्माण और महंगाई रैली पर चर्चा
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बाड़मेर.
आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोला रैली व संगठन निर्माण को लेकर बाड़मेर यूथ कांग्रेस की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान सह प्रभारी नावेद खान ने कहा कि युवा पार्टी संगठन के रीढ़ की हड्डी है। आज देश में युवा बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। युवा कांग्रेस को इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।

उन्होंने युवाओं को आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के "यूथ जोड़ों, बूथ जोड़ो" अभियान का भी पोस्टर विमोचन किया।

युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुमन बानो ने कहां कि सभी संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह खान ने कहां कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहां कि जिस संगठन में युवा नही होता वह संगठन स्वत समाप्त हो जाता है। वर्तमान का युवा कांग्रेस के साथ है। युवा, यूथ कांग्रेस से जुड़कर देश और प्रदेश के हित में कार्य करें।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भरत सरधाना, प्रदेश सचिव रहूफ राजा, सिवाना विधानसभा अध्यक्ष भगवानराम माली, पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष असरफ अली, शिव विधानसभा अध्यक्ष तेजाराम, जिला महासचिव अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित, सलीम खिलेरी, स्वरूप सीवल, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, प्रधान महेन्द्र जानी, अरुण व्यास, प्रवीण माली आदि युवा मौजूद थे।
अंत में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने आभार जताया। संचालन प्रदेश सचिव रहुफ राजा ने किया।

Monday, 29 August 2022

रावल मल्लीनाथ व राणी रूपादे के जीवन चरित्र की पालना आज के युग मे अतिआवश्यक - रावल किशनसिंह जसोलपालिया में हुआ जागरण का आयोजन, भक्तों ने लिया भागजसोल- रावल मल्लीनाथ जी व राणी रूपादे ने जो आदर्श स्थापित किए और उनके बताए हुए मार्ग व पदचिह्नों पर चलने से प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण संभव है। ये बात श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने मालाणी संस्थापक एवं मल्लीनाथ वंश के आदि पुरुष संत शिरोमणि रावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे माता के नाम जागरण में कही। उन्होंने कहा कि धर्म कठिन है, लेकिन सत्य पर चलने से वह सरल भी है। रावल मल्लीनाथ व राणी रूपादे के जीवन चरित्र की पालना आज के युग मे अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसकी सार्थकता तभी होती है, जब मनुष्य मन, वचन, बुद्धि और कर्म से शुद्ध और पवित्र बन कर सेवा कार्य करता है। वंही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरु गंगा लूनी नदी हर वर्ष बहा करती थी। लेकिन आज विकट परिस्थिति है कि आज लूणी नदी प्रदूषित हो गई है और ओरण व गोचर भूमि पर अतिक्रमण हो गये है हम सबको पर्यावरण को सुधारने का संकल्प लेंना होगा। महंत गणेश पुरी महाराज ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों का महत्व समझना होगा। नही तो आने वाला कल हम सबके लिए भयानक वाला है। कोरोना महामारी से हम सब उभरे ही नही थे कि अब गौ माता पर लम्पी नामक बीमारी का संकट आ खड़ा हुआ है। अब हम सबको गौ माता की सेवा करने में जुटने की जरूरत है। एडीईओ जेतमालसिंह बिशाला ने मालाणी संस्थापक एवं रावल मल्लीनाथ से लेकर रावल किशनसिंह जसोल के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रावल मल्लीनाथ जी और राणी रूपादे जी जिस कुल ओर क्षेत्र में पैदा हुए हैं व अपने आप में गर्व करने योग्य है। उन्होंने अपने जीवन काल में जिस विचार धारा का प्रचार प्रसार किया व हर वर्ग के सम्प्रदाय व हर जाति ने उसका अनुसरण किया। इस दौरान महाप्रसादी का लाभ ठा. मालदेवसिंह जसोल ने लिया। इससे पूर्व प्रातः शुभ वेला में मालाजाल स्थित श्री रावल मल्लीनाथ जी मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण रावल किशनसिंह जसोल व गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। तथा किशनसिंह राईसर द्वारा लिखित पुस्तक का परिचय किया गया। इस दौरान कुटला खाँन, सतार खाँन, हकीम खाँन, जसु खाँन, तालब खाँन, पपा खाँन, गोपालदान व रणवीर सिंह एण्ड पार्टी ने अपने वाद्य यंत्रो की सुमधुर ध्वनि के द्वारा प्रशंसनीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महंत जलेश्वर भारती सिमालिया जूना अखाड़ा, महंत लक्ष्मी रावल उदय सागर उदयपुर, कॅुवर हरीशचन्द्र सिंह जसोल, कल्याणपुर प्रधान उम्मेदसिंह अराबा, पृथ्वी सिंह रामदेरिया, विक्रम सिंह असाड़ा, ठा. सुरेन्द्र सिंह असाड़ा, लाल सिंह आसड़ा, छैल सिंह दांखा, गुलाबसिंह डंडाली, मांगूसिंह जागसा, ठा. स्वरुप सिंह जागसा, ठा. भगवान सिंह जागसा, ठा. मोहन सिंह बुड़ीवाडा, ठा. धुड़ सिंह बुड़ीवाड़ा, ठा. पुजराज सिंह वरिया वरेचा, श्री हनुवन्त सिंह नौसर, ठा. गुलाब सिंह दांखा, सुरजभान सिंह दांखा, ठा. प्रवीण सिंह टापरा, ठा. भीम सिंह टापरा, ठा. गणपतसिंह सिमालिया , नरपत सिंह जसोल, शैतानसिंह, घनश्यामसिंह, मोहन भाई पंजाबी, हेमाराम सुंदेशा, मोतीलाल सुंदेशा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रामेश्वरी चौधरी ने किया। जागरण में बही भजनों की सरिता-रावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे माता के नाम रविवार रात्रि मे जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के महान संतरावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे के वंश का परिचय, जीवन दर्शन उनके द्वारा भक्ति व शक्ति के मार्गो का गुणगान किया गया। साथ ही जागरण में जैसल तोरल प्रसंग, राणी रूपादे की वाणी की सादगी व प्रकाश, रूपादे की बेल, गुरु उगमसी की वेल, मल्लीनाथ जी के दोहे, राणी रूपादे की साखी का बखाण किया गया। जिससे मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए।

रावल मल्लीनाथ व राणी रूपादे के जीवन चरित्र की पालना आज के युग मे अतिआवश्यक - रावल किशनसिंह जसोल
पालिया में हुआ जागरण का आयोजन, भक्तों ने लिया भाग
जसोल- रावल मल्लीनाथ जी व राणी रूपादे ने जो आदर्श स्थापित किए और उनके बताए हुए मार्ग व पदचिह्नों पर चलने से प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण संभव है। ये बात श्री रावल मल्लीनाथ श्री राणी रूपादे संस्थान अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने मालाणी संस्थापक एवं मल्लीनाथ वंश के आदि पुरुष संत शिरोमणि रावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे माता के नाम जागरण में कही। उन्होंने कहा कि धर्म कठिन है, लेकिन सत्य पर चलने से वह सरल भी है। रावल मल्लीनाथ व राणी रूपादे के जीवन चरित्र की पालना आज के युग मे अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसकी सार्थकता तभी होती है, जब मनुष्य मन, वचन, बुद्धि और कर्म से शुद्ध और पवित्र बन कर सेवा कार्य करता है। वंही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरु गंगा लूनी नदी हर वर्ष बहा करती थी। लेकिन आज विकट परिस्थिति है कि आज लूणी नदी प्रदूषित हो गई है और ओरण व गोचर भूमि पर अतिक्रमण हो गये है हम सबको पर्यावरण को सुधारने का संकल्प लेंना होगा। महंत गणेश पुरी महाराज ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों का महत्व समझना होगा। नही तो आने वाला कल हम सबके लिए भयानक वाला है। कोरोना महामारी से हम सब उभरे ही नही थे कि अब गौ माता पर लम्पी नामक बीमारी का संकट आ खड़ा हुआ है। अब हम सबको गौ माता की सेवा करने में जुटने की जरूरत है। एडीईओ जेतमालसिंह बिशाला ने मालाणी संस्थापक एवं रावल मल्लीनाथ से लेकर रावल किशनसिंह जसोल के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रावल मल्लीनाथ जी और राणी रूपादे जी जिस कुल ओर क्षेत्र में पैदा हुए हैं व अपने आप में गर्व करने योग्य है। उन्होंने अपने जीवन काल में जिस विचार धारा का प्रचार प्रसार किया व हर वर्ग के सम्प्रदाय व हर जाति ने उसका अनुसरण किया। इस दौरान महाप्रसादी का लाभ ठा. मालदेवसिंह जसोल ने लिया। इससे पूर्व प्रातः शुभ वेला में मालाजाल स्थित श्री रावल मल्लीनाथ जी मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण रावल किशनसिंह जसोल व गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। तथा किशनसिंह राईसर द्वारा लिखित पुस्तक का परिचय किया गया। इस दौरान कुटला खाँन, सतार खाँन, हकीम खाँन, जसु खाँन, तालब खाँन, पपा खाँन, गोपालदान व रणवीर सिंह एण्ड पार्टी ने अपने वाद्य यंत्रो की सुमधुर ध्वनि के द्वारा प्रशंसनीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महंत जलेश्वर भारती सिमालिया जूना अखाड़ा, महंत लक्ष्मी रावल उदय सागर उदयपुर, कॅुवर हरीशचन्द्र सिंह जसोल, कल्याणपुर प्रधान उम्मेदसिंह अराबा, पृथ्वी सिंह रामदेरिया, विक्रम सिंह असाड़ा, ठा. सुरेन्द्र सिंह असाड़ा, लाल सिंह आसड़ा, छैल सिंह दांखा, गुलाबसिंह डंडाली, मांगूसिंह जागसा, ठा. स्वरुप सिंह जागसा, ठा. भगवान सिंह जागसा, ठा. मोहन सिंह बुड़ीवाडा, ठा. धुड़ सिंह बुड़ीवाड़ा, ठा. पुजराज सिंह वरिया वरेचा, श्री हनुवन्त सिंह नौसर, ठा. गुलाब सिंह दांखा, सुरजभान सिंह दांखा, ठा. प्रवीण सिंह टापरा, ठा. भीम सिंह टापरा, ठा. गणपतसिंह सिमालिया , नरपत सिंह जसोल, शैतानसिंह, घनश्यामसिंह, मोहन भाई पंजाबी, हेमाराम सुंदेशा, मोतीलाल सुंदेशा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रामेश्वरी चौधरी ने किया। 
जागरण में बही भजनों की सरिता-
रावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे माता के नाम रविवार रात्रि मे जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के महान संतरावल मल्लीनाथ और श्री राणी रूपादे के वंश का परिचय, जीवन दर्शन उनके द्वारा भक्ति व शक्ति के मार्गो का गुणगान किया गया। साथ ही जागरण में जैसल तोरल प्रसंग, राणी रूपादे की वाणी की सादगी व प्रकाश, रूपादे की बेल, गुरु उगमसी की वेल, मल्लीनाथ जी के दोहे, राणी रूपादे की साखी का बखाण किया गया। जिससे मौजूद श्रोता भाव विभोर हो गए।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन 
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
बायतु।
उपखंड क्षेत्र में 29 अगस्त से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।वही इस दौरान क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत नया सोमेसरा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जसराज धतरवाल के मुख्य आतिथ्य ,रामकिशोर चौधरी पीइइओ की वरिष्ठ अध्यक्षता , मघाराम भांभू ग्राम विकारी अधिकारी की अध्यक्षता में ध्वारोहण के साथ हुआ।उद्घाटन मैच कब्बडी के हुए।इसमे आठ टीमो ने भाग लिया।निर्याणक मंडल मे कानसिंह,हंसराज बाना,चुनाराम ,भैराराम पोटलिया ,पारसमल विश्नोई शामिल थे।
इस उद्घाटन समारोह में सोनाराम धतरवाल,जबरसिंह,भूराराम चोटिया,आईदान सिंह,भीमसिंह ,हरूराम बेनिवालसहित क‌ई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।वही इस दौरान ग्राम पंचायत बोडवा में पीईईओ घेवरचंद भाटिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलते हुए अग्रसर होवे। वही महेश कुमार बे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओ को निखारने के लिए खेलो की शुरुआत की गयी है।डॉ.रामाराम नेण ने कहा कि जीवन मे शरीर के लिए खेल की बहुत ही जरूरत होती हैं।वही इस दौरान घेवरचंद भाटिया,फ़कीराराम मेघवाल, उपसरपंच डूंगरराम सेजू,बाबूलाल गोदारा,भेराराम नेण, प्रेम डोगियाल,रामाराम गोदारा, पवन गोदारा, श्याम दहिया, रावताराम राड़, जुंजाराम लूखा, सहित मौजूद रहे।

भामाशाहों ने किया इन्वर्टर भेंट

भामाशाहों ने किया इन्वर्टर भेंट 
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क 
बायतु 
क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोधुवाणी गोदारों की ढाणी चिड़िया में पिछले लंबे समय से विद्युत आपूर्ति समयानुसार नही होने के कारण कार्यालयी कार्यों के साथ साथ बच्चों को भी गर्मी के कारण काफी परेशान होना पड़ता था।
जिसे ध्यान में रखते हुए 76वें स्वाधीनता समारोह के दौरान भामाशाह शोभाराम, लाधाराम, हुकमाराम,एनएसजी कमांडो बलराम गोदारा ने मिलकर विद्यालय में इन्वर्टर भेंट करने की घोषणा की जिसे पूरा करते हुए विद्यालय परिवार को सौपा गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक डालुराम सियाग सहित समस्त स्टाफ ने भामाशाहों का आभार जताया।इस दौरान रावताराम गोदारा,भंवराराम गोदारा, लक्ष्मण गोदारा और रमेश गोदारा उपस्थित रहे।

मंडली में ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन

मंडली में ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन 
दिव्य पंचायत
मंडली।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल पंचायत समिति कल्याणपुर के ग्राम पंचायत बलाऊ जाटी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाऊ जाटी में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप शर्मा ने बताया कि यह ग्रामीण ओलंपिक  29 सितंबर तक खेला जाएगा।
जिसमें प्रतिभाएं टीम के साथ  ब्लॉक एवं जिला स्तर पर खेलने के लिए जाएगी। जिसमें कबड्डी ,शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, हॉकी ,खो-खो, टेनिस बॉल ,क्रिकेट आदि खेल जाएंगे। उनका अंतिम चयन राज्य स्तर खिलाड़ियों के लिए होगा। इससे ग्रामीण खिलाड़ी ओलंपिक के लिए चयन होंगे। सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।आयोजित वॉलीबॉल खेल में विद्यालय एवं ग्रामीण जनों की टीम में विद्यालय टीम विजई हुई बाद में क्रिकेट मैच भी खेला गया। इस मौके पर कुंदन शर्मा वार्ड पंच खैराज मेहरडा, हमीरा राम मेहरडा, देवाराम साहू ,खेताराम सेवदा, देवाराम गोदारा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बेनीवाल गुड़ामालानी विधानसभा के संयोजक नियुक्त



बेनीवाल गुड़ामालानी विधानसभा के संयोजक नियुक्त
अर्जुन दर्जी
गुड़ामालानी.भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बालोतरा जिले में बूथ समितियों को मजबूती प्रदान करने को लेकर जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मे अमराराम बैनिवाल पुर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष, गुडामालानी को गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया हैं जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने बताया कि प्रदेश भर मे बूथ स्तर समिति गठन को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है, कार्य को सुचारू रूप से करने को लेकर चौहान ने सभी नवनियुक्त संयोजको को विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो में शक्ति केंद्रों तक प्रवास कर बूथ समितियों के गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है चौहान ने कहा कि भाजपा आने वाला विधानसभा चुनाव शक्ति केंद्र बूथ समितियो व पन्ना प्रमुखों के नेतृत्व में लड़ेगी जिससे हर मतदाता तक भाजपा का कार्यकर्ता पहुचकर वर्तमान राज्य सरकार के काले कारनामों को उजागर करेगी।
 वही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले आठ सालों में किये गये ऐतिहासिक कार्यो की जानकारी देगी वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है सरकार के खुद के मंत्री व विधायक सरकार के कार्यो से दुखी हैं आमजन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है जनता तैयार खड़ी है चुनाव आते ही इस कोंग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। बेनीवाल का गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

divya panchayat daily