सिणधरी उपखंड क्षेत्र के भूंका भगतसिंह के महंत निर्मलदास महाराज के जन्मदिन के अवसर पर प्रजापत समाज के द्वारा गौशाला में गायों को महंत के बराबर तोल कर गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर महंत निर्मल दास ने कहा कि अपने जन्मदिन पर प्राचीन सभ्यता को निभाते हुए जीव दया परमो धर्म गाय को हिंदू समाज में मां माना गया है उसको गुड देने का बड़ा ही महत्व है एवं पुण्य का फल मिलता है । हिंदू संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन मनाना चाहिए एवं दान पुण्य करना चाहिए।इस अवसर पर शंकरराम,आसुराम,वागाराम,भेरारा म, पन्नाराम,भंवराराम, डूंगरराम तरड़ सहित अन्य लोगों ने गायों को गुड़ खिलाया। एवं सभी लोगों ने गायों को गुड़ खिलाकर महंत के दीर्घायु की कामना की।
पंचायती राज के साथ ग्रामीण परिवेश से जुडी हर खबर और जनता के ज्वलंत मुद़दो को सरकार के समक्ष रखने का साझा मंच
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
खेतलाजी प्रतिष्ठा कार्यक्रम जसोलधाम गूंज उठा मन्त्रो से दिव्य पंचायत न्यूज़ बालोतरा- जसोल धाम में नवनिर्मित श्री खेतलाजी की प्राण-प्रतिष्ठा ...
-
जसोलधाम में खेतलाजी मन्दिर प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा प्रतिष्ठा महोत्सव व वार्षिक बरसी के पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज दिव्य प...
No comments:
Post a Comment