Sunday 29 May 2022

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाठिया ने लिया जिला अस्पताल का जायजाबिगड़ी सफाई व्यवस्था देख हुए नाराज

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाठिया ने लिया जिला अस्पताल का जायजा

बिगड़ी सफाई व्यवस्था देख हुए नाराज

मीडिया से हुए रूबरू

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
गणपत बांठिया ने रविवार को राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम पूछ कर अस्पताल में फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताई।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बाठिया ने जिला अस्पताल का जायजा लेकर मरीजों की कुशल से पूछ कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बाठिया ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के नही होने पर वरिष्ट चिकित्सक डॉ आर एल खत्री व नर्सिंग अधीक्षक
मदनलाल जीनगर से वार्ता कर अस्पताल की के बारे जानकारी ली।
उन्होंने ने बताया कि अस्पताल में करीब 10 डॉक्टरों के पद रिक्त चल है।अस्पताल में डेंटल,ई इएनटी,रेडियोलॉजिस्ट के पद भी खाली है।उसके बाद बांठिया नर्सिग अधीक्षक के साथ अस्पताल का जायजा लिया।बाठिया ने लेबोरेटरी, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड,पेडिट्रीय वार्ड में भर्ती मरीजो की कुशल क्षेम पूछ कर मरीजो के परिजनो से इलाज के बारे में जानकारी ली।अस्पताल के ऊपरी मंजिल पर बने बच्चों के वार्ड में भर्ती बच्चों को परिजनों द्वारा गत्ते से हवा डालते देखा।वार्ड में लगे कूलर भी बंद नजर आए।मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल वार्डो में बने शौचालय ताले में बंद है। 
अस्पताल में भर्ती मरीजों को सिर्फ एक कॉटेज वार्ड में बना शौचालय उपयोग में लिया जा रहा है।अस्पताल में फैली गंदगी को देखकर अस्पताल
प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नर्सिंग अधीक्षक जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने सुधारने को कहा।बांठिया ने नर्सिंग अधीक्षक को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ भारत को गति देने की बात कर रहे हैं मगर राजकीय नाहटा अस्पताल को जिला अस्पताल दर्जा मिलने के बावजूद भी सफाई के हालात बहुत ही खराब है अस्पताल अस्पताल प्रशासन की अनदेखी का नजारा यहां आने वाले मरीजों को मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।


मीडिया से हुए रूबरू:-
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत
बांठिया ने जिला अस्पताल का जायजा लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। बांठिया ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राजकीय नाहटा अस्पताल में सफाई व्यवस्था बहुत ही खराब है। जिला अस्पताल झज्जर अवस्था में है कोई भी मरीज के लिए फायदेमंद नहीं है यहां आने वाला मरीज अस्पताल की गंदगी को देखकर और यहां से बीमारियां लेकर जाएगा मरीज थोड़ा सा सीरियस होने पर भी जोधपुर रेफर किया कर दिया जाता है विधायक मदन प्रजापत पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ घोषणा करने से कुछ नहीं हो सकता ट्रामा सेंटर की घोषणा हुए कई साल हो गए हैं मगर आज दिन तक शुरू नहीं हो पाया है अस्पताल में बनने वाला आईसीयू वार्ड भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है विधायक अस्पताल की तरफ ध्यान दें। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड के बिना पर्ची नही बनाने की भी जानकारी मिल रही है।मेने पीएमओ से बात कर आपातकाल में आने आने वाले मरीजों को मोबाइल नंबर पर पर्ची बनाने का निवेदन किया है। अगर इन बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो मैं कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ जाऊंगा।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily