मोदी सरकार के 8 साल उपलक्ष में महिला मोर्चा का कार्यक्रम
गुड़ामालानी मुख्यालय पर स्थित अन्नपूर्णा आश्रम में मोदी सरकार के 8 साल पुर्ण होने एवं केन्द्र सरकार कि महत्वपूर्ण योजनाओं का धरातल स्तर पर प्रचार प्रचार करने को लेकर महिला मोर्चा कि बैठक आयोजित हुई । जिसमें प्रदेश मंत्री के के विश्नोई,प्रदेश मंत्री एवं बाड़मेर, बालोतरा प्रभारी श्रीमती ज्योति जाणी, जिलाअध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित,पुरुषोत्तम जैन,नगाराम बेनिवाल,बाबुलाल मांजू,जिला महामंत्री सीता चौधरी,आडेल प्रधान लहरों देवी,पंचायत समिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष सिवाना ममता बिश्नोई,बसंती चौधरी उपप्रधान गोमी देवी के अतिथि में आयोजित हुई।
प्रदेश मंत्री के के विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुर्व में रही केन्द्र सरकारों ने नहीं किया वो 8 साल में मोदी सरकार आमजन के लिए कार्य कर रही है वही सांसदों कि चिंता -जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विस्तार से जानकारी दी।प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी श्रीमती ज्योति जाणी एवं ममता विश्नोई ने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं बैंकों कि जानकारी नहीं थी वो आज खुद बैंकों में जाकर लेन देन कर रही है।प्रधानमंत्री ने महिलाओं कि परेशानियों को समझते हुए महिलाओं के लिए योजनाएं लागू कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़े कानून बनाने कि बात कही। वही कार्यक्रम में दो महिला मंडलों के अध्यक्ष पद के लिए घोषणा हुई मोटवीमाता मंडल अध्यक्ष मूली देवी,आडेल मंडल अध्यक्ष आंशु चौधरी की नियुक्ति की गई,कार्यक्रम में अतिथि महिलाओं ने संबोधित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उषा राठौड़,पादरू मंडल अध्यक्ष तुलसी मेघवाल,जिला मंत्री पार्वती मूंढ,पायला मंडल अध्यक्ष कमला मंगल नेहरा,कौशल्या देवी,इन्द्रा चौधरी,बसंती चौधरी,सुषमा जैन,सुमन,सरिता,अशोक सिंह राजावत,नेहरो की ढाणी सरपंच प्रतिनिधि मंगल नेहरा,दुर्गादास वैष्णव,राजू माली,देवाराम पोटलिया,देवीलाल मांजू,बाबूलाल मांजू,सहित कार्यक्रम रहे उपस्थित।


No comments:
Post a Comment