Wednesday, 13 July 2022

भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान दर्जा:- बांठिया गुरु पूर्णिमा को मंदिरों की पूजा अर्चना

भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान दर्जा:- बांठिया गुरु पूर्णिमा को मंदिरों की पूजा अर्चना बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों मठो में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए साधु महात्माओं का आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह परेऊ मठ स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे खुशहाली की कामना की। उन्होंने ने परेऊ मठ मठाधीश ओंकार भारती महाराज को माला व शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।महाराज ने बांठिया को माला व कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान बांठिया ने उपस्थित लोगों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि गुरू गोविन्द दोऊ खङे का के लागु पाँव,बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताय। मनुष्य जीवन मे बिना गुरु कोई भी तीर नही सकता है। उन्होंने ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति के जीवन का उचित मार्गदर्शन करने तथा उसके ज्ञान को बढ़ाने में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।उसके बाद बांठिया ने ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा पहुँचकर भगवान ब्रह्माजी व बैकुंठ धाम में खेतारामजी महाराज की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस दौरान बांठिया ने वेदान्ताचार्य ध्यानाराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने ने ट्रस्ट महामंत्री बाबूसिंह राजपुरोहित से भी मुकालात कर पर्यावरण व पौधा रोपण के बारे में चर्चा की। बांठिया ने कनाना गांव स्थित श्री मठ में पूजा अर्चना कर मठाधीश परशुरामगिरी महाराज का माला व शॉल ओढ़ाई महाराज ने बांठिया को रक्षा सूत्र बांध कर आशीर्वाद दिया। उसके बाद विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना कर साधु संतों का आशीर्वाद लिया।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily