स्कूलों में सिखाये जा रहे आत्मरक्षा के गुर, छात्राओं के बीच पहुंच रही पुलिस
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा। बाड़मेर जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने एक नवाचार करते हुए स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुरू सिखाये जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक की पहल पर जिले की स्कूलों में महिला पुलिस कांस्टेबलो अब द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
स्कूल खुलते ही शुरू हुआ अभियान अब धीरे-धीरे जिले की सुदूर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों तक पहुंच गया है, जहां पर पुलिस की महिला कांस्टेबल विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रही है। इस अभियान की शुरुआत बाड़मेर शहर से हुई थी। दिव्य पंचायत के अनुसार इसी कड़ी में सोमवार को समदड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला पुलिस कांस्टेबल अचली व पार्वती ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए दोनों ही महिला कांस्टेबल ने विद्यालय में विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर छात्राओं को एक संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति अचानक से उन पर हमला करें तो उनसे किस प्रकार से मुकाबला करना है यह जानकारी दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल अचली व पवनी ने दिव्य पंचायत को बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जो अभियान चलाया जा रहा है, इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ रहा है, हम जिस भी विद्यालय में पहुंच कर आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे है वहां की छात्राएं रुचि से सीख भी रही है।
No comments:
Post a Comment