Monday, 18 July 2022

शिव मंदिर के कार्यकर्ताओं के साथ की पूजा अर्चना वृक्ष धरती का श्रृंगार है अधिक से अधिक पौधे लगाएं:- बांठिया

शिव मंदिर के कार्यकर्ताओं के साथ की पूजा अर्चना 

वृक्ष धरती का श्रृंगार है अधिक से अधिक पौधे लगाएं:- बांठिया

बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जनसेवक श्री चम्पालाल चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रावण के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न महादेव मंदिरों व मठो में पूजा अर्चना कर अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए पौधारोपण कर सघन पौधा वितरण कार्यक्रम का आगाज किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जनसेवक श्री चम्पालाल चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने 
होटलु मठ स्थित महादेव मंदिर, कनाना गाँव स्थित महादेव मंदिर,कुड़ी मठ स्थित सम्भव नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की तरक्की की कामना करते हुए अच्छे जमाने की कामना की।इस दौरान बांठिया सहित कार्यकर्ताओं को मठ महंत तग भारती महाराज ने तिलक लगाकर  आशीर्वाद दिया। बांठिया मंदिर में चल रहे जलाभिषेक व रुद्राभिषेक में भाग लेते हुए भगवान का अभिषेक किया। उसके बाद मंदिर परिसर में पौधारोपण करते हुए पौधा वितरण कार्यक्रम का आगाज किया।
बांठिया ने पौधारोपण करते हुए उपस्थिति आमजन से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रूप से लगाकर उनकी सार सँभाल करेंगे तो अवश्य पौधा एक पेड़ बनेगा।उन्होंने ने कहा कि यह नितांत आवश्यक हो गया है कि हम सब मिलकर इस धरती को हराभरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाएं। यह मानवता की रक्षा के लिए हमारा सुंदर प्रयास होगा साथ ही वसुंधरा(धरतीमाता) का भी श्रंगार होगा।उन्होंने ने बताया कि भाजपा व जनसेवक श्री चम्पालाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज से मुहिम चलाकर सघन पौधरोपण किया जाएगा।इस दौरान भाजपा नेता ठाकुर आवड़दान, हनुमान विश्नोई,नाकोड़ा ट्रस्ट कमलेश
संकलेचा,पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, महेन्द्र सिंह गोलिया, अरिहन्त,पदम कुमार शर्मा,नेमीचंद प्रजापत,राजकुमार खारवाल,राणाराम राव, हनुमान विश्नोई,दामोदर शर्मा,राजू दास वैष्णव, भवर गायणा,मदन पालीवाल नेमीचंद राजपुरोहित,लक्षित जैन सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily