Sunday 31 July 2022

रावणा राजपूत समाज ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न चैन सिंह भाटी तिलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष और अर्जुन सिंह राठौड़ बुडिवाडा युवा अध्यक्ष बालोतरा ग्रामीण निर्विरोध निर्वाचित हुए

रावणा राजपूत समाज ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न
चैन सिंह भाटी तिलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष और अर्जुन सिंह राठौड़ बुडिवाडा युवा अध्यक्ष बालोतरा ग्रामीण  निर्विरोध निर्वाचित हुए
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
जसोल- रावणा राजपूत समाज जिला बाड़मेर के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले के संगठन चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए बालोतरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष  के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव , जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबू सिंह भाटी, जसोल ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह इंदा, सहायक चुनाव अधिकारी हरिसिंह राठौड़, चुतर सिंह दोहट, चुनाव पर्यवेक्षक हमीर सिंह परिहार  के देखरेख में सम्पन्न हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव ने बताया छठे चरण में बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए दो आवेदन चैन सिंह भाटी व बाबू सिंह चौहान का प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच की गई सही पाया और बाबू सिंह चौहान ने समाज के हित अपना आवेदन पत्र वापस लिया ।बालोतरा ग्रामीण ब्लॉक समाज बंधुओं द्वारा सर्व समिति से चैन सिंह भाटी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया और मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रणाम पत्र देखकर शपथ दिलाई गई ।नवनिर्वाचित अध्यक्ष चैन सिंह भाटी ने बाबू सिंह चौहान जसोल को महामंत्री,  जब्बर सिंह पचपदरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया और युवा तहसील अध्यक्ष बालोतरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में दो आवेदन अर्जुन सिंह राठौड़ बुडिवाडा व हरिसिंह इंदा जसोल का प्राप्त हुआ । श्री हरिसिंह इंदा ने युवाओं की भावना और समाज हित अपना आवेदन वापस लिया    युवा अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया समयनुसार अर्जुन सिंह राठौड़ सर्व समिति से निर्विरोध युवा तहसील अध्यक्ष बालोतरा ग्रामीण निर्विरोध निर्वाचित  हुए मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रणाम पत्र देकर शपथ दिलाई व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया। युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ बुड़ीवाडा ने अपनी कार्यकारिणी में हरिसिंह इंदा जसोल को महामंत्री मनोनित किया गया जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ने बताया आज समाज के भामाशाह गोविंद सिंह झाला का आस्कमिक निधन होने पर सभी समाज बंधुओ ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मोड़ सिंह तंवर सजियाली, नरपत सिंह सजियाली पाटोदी महामंत्री, जगदीश सिंह परिहार सिणधरी ,डूंगर सिंह जसोल, बाबू सिंह पनावडा, अशोक सिंह राठौड़ बुड़ीवाडा, प्रवीण सिंह बुड़ीवाडा, टीकम सिंह बुड़ीवाडा ,हनुमान सिंह चौहान, लाल सिंह भाटी, हरी  सिंह इंदा, रावणा अपसा जसोल, पूर्णसिंह टापरा, रूप सिंह, सांवल सिंह राठौड़, गणपत सिंह ,विक्रम सिंह टापरा ,राजू सिंह दईया, राजू सिंह असाडा, मंगल सिंह भाटी, लूण  सिंह तिलवाड़ा, हरी सिंह तिलवाडा,  हेम सिंह, नरसिंग सिंह, हिम्मत सिंह बुड़ीवाडा, वागसिह पचपदरा, नर सिंह गोयल जसोल, ओमसिह जसोल,  अचल सिंह गोल स्टेशन, अनेक समाज बंधु शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat daily