Tuesday 23 August 2022

रावणा राजपूत समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी बुधवार को बाड़मेर प्रवास पर आयेगे

रावणा राजपूत समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी बुधवार को बाड़मेर प्रवास पर आयेगे
दिव्य पंचायत न्यूज़ नेटवर्क
 बाड़मेर। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी सूरत बुधवार दोपहर 11 बजे रावणा राजपूत समाज भवन रेलवे स्टेशन के सामने अम्बर कॉप्लेक्स की गली बाड़मेर आयेगे
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाखर सिंह सोढा ने बताया रावणा राजपूत समाज पूरे जिले  की संघठात्मक बैठक आगामी 23 सितंबर जोधपुर में मेजर दलपत सिंह शेखावत देवली के 104 वे बलिदान दिवस पर राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन रावण का चबूतरा जोधपुर में रखा गया है ।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु पूरे सामाजिक संगठन की बैठक 24 अगस्त 11 बजे रावणा राजपूत समाज भवन रेलवे स्टेशन के सामने बाड़मेर में रखी गई है।
 इस बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान प्रदेश युवाअध्यक्ष पहाड़ सिंह कुंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह चौहान प्रदेश कार्य सदस्य जबर सिंह सोढा महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला चौहान जिला युवा अध्यक्ष जयमल सिंह परिहार  नगर अध्यक्ष देवी सिंह राठौड़ वरिष्ट उपाध्यक्ष डा गोरधन सिंह जहरीला महिला जिला महामंत्री अनीता चौहान महिला नगर अध्यक्ष मधु परिहार उप प्रधान छोटू सिंह पवार पूर्व पार्षद बादल सिंह दहिया पार्षद चैन सिंह भाटी पार्षद नींब सिंह देवड़ा पार्षद लक्ष्मी कवर के आतिथ्य में बैठक आयोजित की जाएगी, इस बैठक में सभी तहसील अध्यक्ष, तहसील युवा अध्यक्ष, समस्त जनप्रतिनिधि सरपंच गण जिला सभा, महिला जिला सभा, जिला युवा सभा, हितकारिणी नगर सभा, जय भवानी नवयुवक मंडल, आनंद पाल टाइगर फोर्स, मेजर दलपत शक्ति संगठन, चामुंडा सेना सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल होगे।

No comments:

Post a Comment

divya panchayat